खास बातचीत:वेब सीरीज 'रामयुग' के ट्रोल होने पर कबीर दुहान सिंह बोले-ऑडियंस से निवेदन करता हूं, रामानंद सागर की 'रामायण' से इसकी तुलना ना करें

डायरेक्टर कुणाल कोहली की वेब सीरीज 'रामयुग' हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। सीरीज के रिलीज होने के बाद से ही उसे काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। 'रामयुग' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर कबीर दुहान सिंह ने अब इन ट्रोलर्स को जवाब दिया है। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कबीर दुहान ने कहा, "देखिए, कहीं-न-कहीं मैं जानता था कि हमें आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन, सच कहूं तो इस 'रामयुग' का रामानंद सागर की 'रामायण' से कोई लेना देना नहीं है। ये हमें सीरीज की शुरुआत में ही बता दिया गया था।

'रामयुग' की रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना ना करें
कबीर दुहान सिंह ने कहा, "मुझे डर था कि लोग हनुमान, राम, लक्ष्मण को ट्रोल करेंगे और वही हुआ भी। लेकिन, लोगों को ये समझना होगा कि इसमें थोड़ा मॉडर्न टच दिया गया है। साथ ही विजुअल इफेक्ट्स भी ज्यादा है, लेकिन कहानी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जब इस तरह के एफर्ट्स को लोग यूं क्रिटिसाइज करेंगे तो हमारा हौसला भी टूटता है। हमने इस सीरीज के लिए बहुत मेहनत की थी। बस ऑडियंस से यही निवेदन करते हैं कि इसकी रामानंद सागर की 'रामायण' से तुलना ना करें।"

मैंने आलोचनाओं को पॉजिटिव तरीके से लेना सिख लिया है
एक्टर ने आगे कहा, "आज पूरी दुनिया सोशल मीडिया पर है, ऐसे में ये प्लेटफॉर्म एक एक्टर की ग्रोथ में बहुत अहम रोल निभाता है। जब इस प्लेटफॉर्म पर आलोचनाएं मिलती हैं तो पहले थोड़ा बुरा लगता था, लेकिन अब नहीं। अब मैंने पर्सनली हर तरह की आलोचनाओं को पॉजिटिव तरीके से लेना सिख लिया है। जब मैंने 'रामयुग' का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, तो उसके साथ एक लाइन भी लिखी थी कि प्लीज इस ट्रेलर को बिना तुलना किए एन्जॉय कीजिए। यदि रामानंद सागर आज 'रामायण' बनाते तो वे भी थोड़ा मॉडर्न टच को ही अपनाते। हमने 'रामयुग' ऐसे वक्त में रिलीज की है, जब कोविड की वजह से इतनी निगेटिविटी फैली है। हम पॉजिटिविटी लाना चाहते थे।"

नवाजुद्दीन के साथ 'बोले चूड़िया' में नजर आएंगे कबीर
कबीर दुहान सिंह जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपकमिंग फिल्म 'बोले चूड़िया' में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में कबीर ने बताया, "फिल्म की शूटिंग तकरीबान 95% पूरी हो चुकी है। शायद अगले महीने शूटिंग खत्म हो जाएगी। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं, उसमें विल्लन का ही किरदार निभाया है। ये मेरी पहली फिल्म है, जिसमें मैं कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस भी कर रहा हूं।" बता दें कि, कबीर दुहान सिंह अब तक साउथ की तकरीबन 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3o2SzIY
May 10, 2021 at 05:16PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online