Daily Current Affairs in Hindi (9may 2021) UPSC
1.किस राज्य के वन विभाग ने चिड़िया घर के रखवालो के लिए RT - PCR टेस्ट अनिवार्य किया है?
2. किस स्पेस एजेंसी ने हाई स्पीड इंटरनेट के 60 और स्टार लिंक सेटलाइट लांच किए हैं?
3.द बैंच नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई हैं?
4. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 की शुरुआत की है?
5.एम के स्टालिन किस राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं ?
6.कौन सी IT कंपनी ने भारत में कोविड-19 से लड़ने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए 100 करोड़ रुपए देगी ?
7. किस राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना एक तहत कोविड-19 को कवर किया जाएगा?
8 .भारत उत्तराखंड में उत्पादित जैविक बाजरा को किस देश में निर्यात करेगा ?
9. एन रेंगस्वामी किस राज्य के नए मुख्यमंत्री बने हैं?
पुदुच्चेरी, भारत गणराज्य का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। पुदुच्चेरी का नाम पॉन्डिचरी इसके सबसे बड़े जिले पुदुच्चेरी के नाम पर पड़ा था। एन॰ रंगास्वामी (जन्म: 4 अगस्त 1950) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह पुडुचेरी के 9वें मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इनका मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 16 मई 2011 से 5 जून 2016 तक रहा।
10. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने किस राज्य सरकार को टिके के प्रायोगिक वितरण के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी हैं?
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार को वैक्सीन (Covid Vaccine) के प्रायोगिक वितरण के लिए ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। मंत्रालय के बयान में ये जानकारी नहीं है कि कौन सा विशेष टीका इस एक्सपेरिमेंटल डिलिवरी का हिस्सा होगा। ट्विटर पर मंत्रालय ने कहा कि उसने "विमान की दृष्टि सीमा के भीतर ड्रोन का इस्तेमाल कर वैक्सीन की एक्सपेरिमेंटल डिलीवरी करने" के लिए मानव रहित विमान प्रणाली (UAS) नियम, 2021 से तेलंगाना सरकार को सशर्त छूट दी है। ये छूट एक साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक मान्य होगी। 22 अप्रैल को, मंत्रालय ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) को Covid-19 वैक्सीन देने के लिए ड्रोन का उपयोग करने पर व्यवहार्यता अध्ययन करने की अनुमति दी थी।
11. भारत फ्रांस और किस देश ने पहली त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया है?
भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय विदेश मंत्री त्रिस्तरीय वार्ता, आयोजित की गई थी. इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री, डॉ. एस जयशंकर (Dr S. Jaishankar), यूरोप और विदेश मामलों के लिए फ्रांस मंत्री, श्री जीन-यवेस ले ड्रियान (Mr Jean-Yves Le Drian) और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री, सीनेटर मारिस पायने (Senator Marise Payne) ने भाग लिया. फ्रांस, भारत, ऑस्ट्रेलिया की त्रिपक्षीय बैठक सितंबर 2020 में विदेश सचिवों के स्तर पर शुरू की गई थी, लेकिन इसकी स्थापना के एक वर्ष के भीतर इसे मंत्री स्तर तक बढ़ा दिया गया है. इसकी तीन संयुक्त प्राथमिकताएं हैं; जो समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण और बहुपक्षवाद हैं.
12. किस राज्य ने रोगियों के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरुआत की है ?
हरियाणा सरकार ने कोरोना रोगियों के लिए फोन पर आयुर्वेदिक दवा की जानकारी लेने के लिए आयुर्वेदिक टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू की है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नम्बर- 1075 जारी किया और कहा कि कोई भी व्यक्ति आयुर्वेदिक चिकित्सको से फोन पर सलाह ले सकता है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि यह सुविधा कोरोना के मरीजों की चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली आयुर्वेदिक दवाओं के प्रभाव की पुष्टि के बाद शुरू की गई है.
13.BRO का 61 वां स्थापना दिवस कब मनाया गया है?
सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation-BRO) का गठन 7 मई 1960 को किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की सीमाओं और भारत के उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों के दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे को विकसित करना था. 7 मई 2021 को BRO ने अपना 61 वां स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया. BRO के बारे में यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक प्रमुख सड़क निर्माण एजेंसी है. इसकी प्राथमिक भूमिका भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क प्रदान करना है. यह भारत के समग्र सामरिक और रणनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सीमाओं के साथ-साथ अपग्रेड और बुनियादी ढांचे का सृजन भी करता है. सड़क निर्माण के अलावा यह भारतीय सेना की रणनीतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुख्य रूप से उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं के साथ रखरखाव कार्यों को भी अंजाम देता है. यह 53,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के लिए जिम्मेदार है. इसके काम में फॉर्मेशन कटिंग, सरफेसिंग, ब्रिज निर्माण और रिसर्फेसिंग शामिल हैं. यह अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और नेपाल जैसे मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों में सड़क निर्माण करके पड़ोसी क्षेत्रों में भारत के रणनीतिक उद्देश्यों में योगदान देता है. आपदा प्रबंधन: 2004 में तमिलनाडु में आई सुनामी, 2005 में कश्मीर में आए भूकंप, 2010 में लद्दाख में बाढ़ आदि के बाद पुनर्निर्माण कार्यों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. महत्वपूर्ण तथ्य :- BRO के महानिदेशक:- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी; BRO का मुख्यालय:- नई दिल्ली; BRO की स्थापना:- 7 मई 1960.
14. ICC टेस्ट रैंकिंग में कौन शिर्ष रहा है ?
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ सिडनी में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपदस्थ कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि विराट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन अपने लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर मजबूती से जमे हुए हैं और 919 रेटिंग अंकों के साथ विलियम्सन ने किसी भी न्यूजीलैंड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली है।
15. किसे NHRC का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रफुल्ल चंद्र पंत (Prafulla Chandra Pant) को 25 अप्रैल से आयोग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस पंत को 22 अप्रैल, 2019 को NHRC का सदस्य नियुक्त किया गया था. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एचएल दत्तू (Justice H.L. Dattu) के 2 दिसंबर, 2020 को उनके कार्यकाल पूरा होने के बाद से अध्यक्ष का पद खाली है. इससे पहले, उन्हें 20 सितंबर 2013 को शिलॉन्ग में नवस्थापित मेघालय उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था और 12 अगस्त 2014 तक पद पर रहे. महत्वपूर्ण तथ्य :- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना: 12 अक्टूबर 1993; राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग क्षेत्राधिकार: भारत सरकार; राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली.

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...