करेंट अफेयर्स ( daily current affairs in hindi )
1. किस राज्य सरकार ने पर्वत धारा योजना शुरू करने की घोषणा की है ?
हिमाचल देश के उन राज्यों में शामिल है जहाँ घने पहाड़ हैं उनसे बहती जलधाराए हैं, परन्तु जल संकट यहाँ भी एक प्रमुख समस्या रही हैं. वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पर्वत धारा योजना की घोषणा की थी. इस सरकारी स्कीम के जरिये प्रदेश में जल स्रोतों के तथा भूजल स्थिति में वृद्धि के प्रयास शामिल हैं. हाल ही में शुरू की गई पर्वत धारा योजना में जल संग्रहण, प्रबंधन और संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा 20 करोड़ रु का व्यय किया जाएगा.
2. चीन ने किस देश के साथ अपने आर्थिक समझौते को निलंबित किया है ?
बेल्ट एंड रोड' परियोजना से जुड़े दो समझौतों को ऑस्ट्रेलिया के रद्द करने के बाद चीन ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया शीत युद्ध की मानसिकता और वैचारिक पक्षपात को छोड़ दे और इस फ़ैसले को वापस ले
3. NASA के अंतरिक्ष यान पार्कर सोलर रोग ने किस ग्रह से एक प्राकृतिक रेडियो सिग्नल की खोज की है?
अल्पकाल के लिए शुक्र ग्रह के निकट से गुजरने के दौरान, नासा के पार्कर सोलर प्रोब ने एक प्राकृतिक रेडियो सिग्नल का पता लगाया, जिससे, अंतरिक्ष यान के शुक्र ग्रह के ऊपरी वायुमंडल से होकर उड़ान भरने के बारे में ज्ञात हुआ। यह, लगभग 30 वर्षों में शुक्र ग्रह के वातावरण का पहला प्रत्यक्ष प्रमाण था। पृथ्वी की भांति, शुक्र ग्रह के वायुमंडल के ऊपरी भाग में विद्युत आवेशित परत पायी जाती है, जिसे आयनमंडल (Ionosphere) कहा जाता है। आवेशित गैसों, अथवा प्लाज्मा के इस महासागर से प्राकृतिक रूप से रेडियो तरंगों का उत्सर्जन होता रहता है।
4.Covid-19 महामारी से निपटने के लिए भारतीय सशस्त्र बल द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम क्या है ?
भारतीय सशस्त्र बलों ने देश के COVID-19 प्रयासों का समर्थन करने के लिए ऑपरेशन “CO-JEET” शुरू किया है। इसका उद्देश्य चिकित्सा बुनियादी ढांचे और ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना और लोगों की मानसिक भलाई सुनिश्चित करना है। थलसेना, वायु सेना और नौसेना के कर्मी ऑक्सीजन आपूर्ति श्रृंखलाओं को बहाल करने में मदद करने के लिए लगे हुए हैं, COVID बेड स्थापित कर रहे हैं और प्रशासन को सहायता प्रदान कर रहे हैं।
5.किस देश ने 12 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी है?
भारत में फिलहाल 18+ को ही कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) लग रही है लेकिन इससे कम उम्र के टीनएजर्स के लिए फिलहाल वैक्सीन नहीं है लेकिन कनाडा में बच्चों के लिए वैक्सीन की तैयारी हो रही है. अगला स्कूली सेशन शुरू होने से पहले ही बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की तैयारी है.
6.किस राज्य में लगभग 100 मिलीयन साल पुरानी डायनासोर की हड्डियां मिली है?
.इन नवीनतम खोज परिणामों से मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के बाद मेघालय भारत का ऐसा पांचवा राज्य और उत्तर पूर्व में एकमात्र राज्य बन गया है, जहां सोरोपॉड की हड्डियां मिली हैं जो टाइटैनोसॉरियन प्रजाति से मिलती-जुलती हैं. .GSI के पैलेऑन्टोलॉजी डिवीजन के वरिष्ठ भूविज्ञानी, अरिंदम रॉय ने यह बताया है कि, मेघालय में डायनासोर की हड्डियां होने की रिपोर्ट एक भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा वर्ष, 2001 में दी गई थी. उन्होंने आगे यह भी कहा कि, जीवाश्म हड्डियों के वर्तमान निष्कर्ष वर्ष, 2019-2020 और वर्ष, 2020-21 में फील्डवर्क के दौरान मिले हैं. इस क्षेत्र में GSI की टीम की अंतिम यात्रा फरवरी, 2021 में हुई थी. जो जीवाश्म पाए गए हैं, वे संभवतः लेट क्रेटेशियस अवधि के हैं जो लगभग 100 मिलियन वर्ष पहले जीवित थे.
7. जेफ बेजोस अमेजन के कितने बिलियन डॉलर के शेयर बेचे हैं?
जेफ बेजोस केवल सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि आधुनिक इतिहास में इस राशि के एकमात्र व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से लगभग दोगुनी है। अमेजन के फाउंडर और सीईओ जेफ बेजोस 56 वर्षीय बेजोस बहुराष्ट्रीय कंपनी - अमेजन के संस्थापक, सीईओ और अध्यक्ष हैं, जो ई-कॉमर्स से लेकर क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक के कारोबार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
8 .किस देश के प्रधानमंत्री ने बहुमत का समर्थन खो दिया है?
नेपाल में पुष्पकमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) द्वारा बुधवार को सरकार से आधिकारिक रूप से समर्थन वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत खो दिया.
9. किस राज्य के हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल 2021 का अर्लिन पेच ग्लोबल विजन पुरस्कार मिला है?
जस्टिस गीता मित्तल को जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राज्य के हाई कोर्ट की अध्यक्षता करने वाली वे पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं। जस्टिस गीता मित्तल अब तक दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं। शुक्रवार को न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बनीं।
10. देश के पहले DRIVE-IN वैक्सीनेशन सेंटर का अनावरण कहां किया गया है?
राष्ट्र के पहले 'ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर (Drive-in Vaccination Center)’ का उद्घाटन मुंबई में सांसद राहुल शेवाले (Rahul Shewale) ने किया. यह केंद्र दादर के कोहिनूर स्क्वायर टॉवर की पार्किंग में स्थापित किया गया है. यह अपनी तरह का पहला ‘ड्राइव-इन वैक्सीनेशन सेंटर’ सुविधा ऐसे समय में नागरिकों को उपलब्ध कराई गई है, जब विकलांग लोगों को टीकाकरण केंद्र में आने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. केंद्र उन नागरिकों को भी परिवहन सुविधा प्रदान करता है जिनके पास अपने वाहन नहीं हैं. टीकाकरण शुरू किया गया है और यह सुविधा समाज के सभी वर्गों के लिए उपलब्ध है. सांसद राहुल शेवाले ने बताया कि इस पहली परियोजना की सफलता का आकलन करने के बाद, शहर में अन्य मल्टी-पार्किंग लॉट में यह सुविधा प्रदान की जाएगी. महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी. महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम: उद्धव ठाकरे.

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...