Madhyamik Geography Question Paper 2017 PDF Download | भूगोल प्रश्नपत्र | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2017 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE
माध्यमिक भूगोल प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | भूगोल प्रश्नपत्र 2017

(If you don't have any PDF reader first CLICK HERE to download Adobe PDF Reader to View/Download the files)
MADHYAMIK GEOGRAPHY – 2017
विभाग - 'क'
1. दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर लिखें : 1x14 = 14
1.1. जिस विधि द्वारा प्राकृतिक कारक भूपृष्ठ के ऊपर कार्य करके पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन करते हैं उसे कहते हैं –
(क) बहिर्जात प्रक्रिया (ख) अन्तर्जात प्रक्रिया
(ग) पर्वतों की उत्पत्ति की प्रक्रिया (घ) भू-संचलन
1.2. लवणयुक्त चट्टानों के ऊपर नदी का मुख्य अपरदन कार्य है –
(क) अवघर्षण क्षय (ख) घर्षण क्षय
(ग) जल प्रवाह क्षय (घ) द्रवण क्षय
13. हेटरोस्फीयर की सबसे ऊपरी सतह है –
(क) आणविक हाइड्रोजन स्तर (ख) हीलियम स्तर
(ग)परमाण्विक आक्सीजन स्तर (घ)आणविक नाइट्रोजन स्तर
1.4. जिस यंत्र से वायु की आर्द्रता मापी जाती है-
(क) थर्मामीटर (ख) बैरोमीटर
(ग) हाइग्रोमीटर (घ) अनीमोमीटर
1.5. एल-नीनो का प्रभाव देखा जाता है-
(क) अटलांटिक महासागर (ख) प्रशान्त महासागर
(ग) हिन्द महासागर (घ) आर्कटिक महासागर
1.6. पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की दूरी जो सबसे कम हो जाती है, उस समय उत्पन्न ज्वार को कहा जाता है-
(क) दीर्घज्वार (ख) लघु ज्वार
(ग) पेरिजी ज्वार (उपभू ज्वार) (घ)अपोजी ज्वार(अपभू ज्वार)
1.7. वर्ज्य पदार्थ प्रबन्धन की विधि है –
(क) वर्ज्य पदार्थ का पुन: उपयोग (ख) वर्ज्य का पुनः नवीनीकरण (ग) वर्ज्य की कमी (घ) सभी
1.8. भारत का सबसे नया गठित राज्य है –
(क) उत्तराखण्ड (ख) तेलंगाना
(ग) छत्तीसगढ़ (घ) गोवा
1.9. उत्तर-पश्चिम भारत में ग्रीष्म काल में धूल-आंधी को कहते है –
(क) काल वैशाखी (ख) आंधी
(ग) पश्चिमी झंझावात (घ) लू
1.10. एक विधि जिससे भारत में भूमि संरक्षण होता है –
(क) सिंचाई (ख) झूम खेती
(ग) फसल चक्र (घ) चरागाह
1.11. भारत में ज्वार उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम राज्य है –
(क) महाराष्ट्र (ख) उत्तर प्रदेश
(ग) बिहार (घ) पश्चिम बंगाल
1.12. भारत की'सिलिकन वैली' कहा जाता है –
(क) चेन्नई (ख) बंगलौर
(ग) कोलकाता (घ) दिल्ली
1.13. भारत की सबसे लंबी राष्ट्रीय सड़क है –
(क) 1 नं. राष्ट्रीय सड़क (ख) 2 नं. राष्ट्रीय सड़क
(ग) 6 नं. राष्ट्रीय सड़क (घ) 7 नं. राष्ट्रीय सड़क
1.14.15' x 15' अक्षांश एवं देशान्तर विस्तार का भूविचित्र सूचक मानचित्र का संख्या सूचक पैमाना(R.F.) है -
(क)1:2,50,000 (ख) 1:1,00,000
(ग)1:50,000 (घ) 1:25,000
विभाग - 'ख'
22.1. निम्नलिखित में सत्य कथनों के आगे 'T' और असत्य के आगे ‘F’ लिखिए (कोई छः प्रश्न के उत्तर दें): 1x6=6
2.1.1. शीफ बालू का टीला बरखान बालू के टीले से परिवर्तित होता है।
2.1.2. ओजोन स्तर को प्राकृतिक सौर पर्दा लहाना।
2.1.3. भूमध्यसागरीय क्षेत्र में साधारणतया ग्रीष्म काल में वर्षा होती है।
2.1.4. सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी के सरल रैखिक अवस्थान को सिजिगी कहते हैं।
2.1.5. भारत में अधिकांश धान शीत काल में रबी की फसल के रूप में पैदा होता है।
2.1.6. भारत की सबसे अधिक घनी आबादी वाला राज्य पश्चिम बंगाल है।
2.1.7. उपग्रह चित्र में विभिन्न प्रतीकों की सहायता से भौगोलिक विशेषतायें दिखाई जाती हैं।
2.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (कोई छ:): 1x6=6
2.2.1 विभिन्न प्रकार के बाह्या बलों द्वारा भूमि के समतलीकरण को________ कहते हैं।
2.2.2 हिम प्रवाह और जल प्रवाह द्वारा बालू और कंकड इत्यादि से एकत्र हुए लम्बे, संकरे, घुमावदार, सीढ़ीनुमा शैल शिरा रूपी भूमि को __________ कहते हैं।
2.2.3 किसी स्थान के बर्षा-तापक्रम ग्राफ में युद्ध तापक्रम रेखा वर्ष के मध्य में नीचे की तरफ हो जाय तो वह स्थान ________ गोलार्द्ध में स्थित है।
2.2.4. पृथ्वी का बल के _______ प्रभाव से द्वितीयक उच्चज्वार होता है।
2.2.5 शीत- ताप नियंत्रक यंत्र वातावरण में _________ गैस छोड़ता है।
2.2.6 भागीरथी और ________ नदी देवप्रयाग में मिलकर गंगा नदी बनाती हैं।
2.2.7 __________ शहर को 'दक्षिण भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है।
2.3 एक या दो शब्दों में उत्तर दीजिए (कोई छः) : 1x6=6
2.3.1 दो नदी व्यवस्था को अलग करने वाली उच्च भूमि का नाम लिखें।
2.3.2. संतृप्त वायु की आपेक्षिक आर्द्रता कितनी होती है?
2.3.3. क्रान्तीय समुद्र में किस प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होती हैं ?
2.3.4. प्लास्टिक किस प्रकार का अपशिष्ट पदार्थ है?
23.5. भारत का सबसे ऊंचा पर्वत दर्रा कौन है ?
2.3.6. संसार सबसे बड़ा मैंग्रोव वन कहाँ स्थित है?
2.3.7. भारत की कौन-सी मिट्टी कपास की खेती के लिए उत्तम है?
2.3.8. दिल्ली, बम्बई, चेन्नई और कोलकाता किस सड़क मार्ग से जुड़े हैं ?
2.4. बायें स्तम्भ से दायें स्तम्भ को मिलाइये: 1x4=4
बायांस्तम्भ दायां स्तम्भ
2.4.1 ISRO 1.केरल
2.4.2.वेम्बानद 2. भारत का शुल्कमुक्त बन्दरगाह
2.4.3. आंधी 3. भारतीय राकेट अनुसंधान संस्थान
2.4.4.कांडला 4.राजस्थान
विभाग - 'ग'3. निम्नलिखित प्रश्नों का संक्षिप्त उत्तर दीजिए (विकल्प प्रश्न लिखा हुआ है): 2x6=12
3.1. पक्षियों के पांव की तरह डेल्टा का निर्माण कैसे होता है ?
अथवा, बर्गश्रुण्ड क्या है?
3.2. जेट स्त्रोत (धारा) की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
अथवा, ज्वारीय-भित्ति क्या है?
3.3. अपशिष्ट प्रबंधन में भूमि का भराव से क्या समझते हैं?
अथवा, अपशिष्ट के नवीनीकरण से क्या समझते हैं?
3.4. मानसून विस्फोट की परिभाषा दीजिए।
अथवा, सामाजिक वानिकी के दो उद्देश्य लिखिए।
3.5. जीवन निर्वाह कृषि से क्या समझते है ?
अथवा, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग को परिभाषित करें।
3.6. भूतुल्यकालिक (Geostationary) उपग्रह क्या है ?
अथवा, दूर संवेदन क्या है?
विभाग - 'घ'
4. दिये गये विकल्पों में से सही उत्तर लिखें: 3x4=12
4.1. मरूस्थलीय क्षेत्रों में वायु कार्य प्रधान होता है क्यों ?
अथवा, समुद्री पवन एवं स्थलीय पवन में अन्तर स्पष्ट कीजिए ?
4.2. विघटित एवं अविघटित होने वाले अपशिष्टों में अन्तर स्पष्ट करें।
अथवा, जैव खाद निर्माण में अपशिष्टों से क्या लाभ हैं ?
4.3. पंजाब एवं हरियाणा में कृषि विकास के तीन मुख्य कारणों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
अथवा, भारत में नगरीकरण की तीन मुख्य समस्याओं का विवरण दीजिए।
4.4. उपग्रह प्रतिबिम्ब के तीन मुख्य उपयोगों का वर्णन कीजिए।
अथवा, भू-सूचक मानचित्र में प्रयुक्त विभिन्न पैमानों का उल्लेख कीजिए।
विभाग - 'ङ'
5.5.1. किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर दीजिए : 5x2=10
(दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए चित्रांकन आवश्यक नहीं है)
5.1.1. शुष्क क्षेत्रों में वायु एवं जलप्रवाह के संयुक्त प्रवाह से बनी स्थल आकृतियों का सचित्र वर्णन कीजिए।
5.1.2. वायुमण्डल में तापक्रम परिवर्तन के तीन प्रमुख कारकों का वर्णन कीजिए।
5.1.3. सम्पूर्ण पृथ्वी पर महासागरीय धाराओं के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
5.1.4. वैश्विक उष्णता के प्रभाव का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
5.2. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 5x2=10
5.2.1. भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तटीय मैदानों की प्राकृतिक विशेषताओं में अन्तर की आलोचना कीजिए।
5.2.2. गन्ना की खेती के लिए आवश्यक भौतिक दशाओं का वर्णन कीजिए।
5.2.3. पश्चिमी भारत में पेट्रोकेमिकल उद्योग क्यों अधिक विकसित है?
5.2.4. भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के लिए पाँच कारणों का वर्णन कीजिए।
विभाग - 'च
6. प्रश्न पत्र के साथ दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित को उपयुक्त प्रतीक एवं नाम सहित चिन्हित कीजिए। मानचित्र को उत्तरपत्र के साथ नत्थी कीजिए। 1x10=10
6.1. नीलगिरि पर्वत,
6.2. ताप्ती नदी,
6.3. वर्ष में दो बार वर्षा होने वाला क्षेत्र,
6.4. पूर्वी भारत में लैटराइट मिट्टी का एक क्षेत्र,
6.5. पश्चिमी भारत का एक मिलेट उत्पादक क्षेत्र,
6.6. भारत का सबसे बड़ा पेट्रोरसायन औद्योगिक केन्द्र,
6.7. भारत का सबसे घनी आबादी वाला केन्द्रशासित प्रदेश,
6.8. भारत का हाईटेक (Hi-tech) बन्दरगाह,
6.9. पूर्वी भारत का एक महानगर,
6.10 दक्षिण भारत का एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
6. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1x10=10
6.1. भारत का सबसे बड़ा नदी द्वीप क्या है ?
6.2. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी चोटी का नाम क्या है ?
6.3. नर्मदा नदी का स्रोत क्या है?
6.4. भारत के किस राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहले पहुँचती है ?
6.5. पहाड़ी मिट्टी पाई जाने वाले एक राज्य का नाम लिखिए।
6.6. कच्छ क्षेत्र में किस प्रकार की प्राकृतिक वनस्पतियाँ पाई जाती हैं?
6.7. दक्षिण भारत के किस पहाड़ की ढाल पर चाय की खेती मुख्य रूप से होती है?
6.8. पश्चिम बंगाल के एक पेट्रो रसायन औद्योगिक केन्द्र का नाम लिखिए।
6.9. भारत के सबसे कम आबादी घनत्व वाले राज्य का नाम लिखिए।
6.10. पश्चिमी भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कहाँ स्थित है?
6.11. पश्चिमी हिमालय के एक पर्वतीय दर्रेका नाम लिखिए।
6.12. भारत का वन अनुसंधान केन्द्र कहाँ स्थित है ?
6.13. किस स्थान पर दो प्रारम्भिक उच्च ज्वार के बीच कितने समय का अन्तर होता है?
6.14. भारत के किस राज्य में मरुस्थलीय मिट्टी पायी जाती है?
विभाग - 'छ'
(केवल बाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
7.1. किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2x3=6
7.1.1. वहिर्जात प्रक्रिया किसे कहते हैं?
7.1.2. डोलड्राम क्या है?
7.1.3. जलमग्न किनारा कहाँनिर्मित होता है?
7.1.4. दो चिकित्सीय अपशिष्टों का नाम लिखिए।
7.2. किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1x4=4
7.2.1. एक ग्रीन हाउस गैस का नाम लिखिए।
7.2.2. शीत मानसून का दूसरा नाम क्या है ?
7.2.3. भारत की केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
7.2.4. साधारण भूविचित्र सूचक मानचित्र में पूरे वर्ष बहने वाली नदी किस रंग से दिखाई जाती है ?
7.2.5. विश्व के किस जलवायु क्षेत्र में पूरे वर्ष भर वर्षा होती है ?
===
Thank you. Share with your friends.
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...