PDF Download Madhyamik Hindi Question Paper | हिन्दी प्रथम भाषा | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2019 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE
माध्यमिक हिन्दी प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | हिन्दी प्रश्नपत्र 2019
MADHYAMIK HINDI – 2019
1.निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुन कर लिखिए।1x17=17
(i) आत्मत्राण' किस विद्या की रचना है।
(क) कहानी (ख) कविता
(ग) उपन्यास (घ) निबंध
(ii) बच्चन जी भारत सरकार के किस विभाग में हिन्दी विशेषज्ञ थे?
(क) कला एवं सस्कृत विभाग (ख) राजभाषा विभाग
(ग) विदेश मंत्रालय (घ) निर्वाचन विभाग
(iii) दिनकर को भारत सरकार की ओर से कौन-सा पुरस्कार मिला ?
(क)कबीर सम्मान (ख) पद्मभूषण
(ग) साहित्य-रत्न (घ) भारत-रत्न
(iv) माँ जेन्को को क्या कहकर बुलाती ?
(क) जेनिया (ख) चेजलिंग
(ग)जुगनू (घ) जामिया
(v) 'चिल्लर' का अर्थ क्या है ?
(क)छुट्टे पैसे (ख) रुपए
(ग) छोटा सिक्का (घ)इनमें से कोई भी नहीं
(vi) लपटन साहब की राष्ट्रीयता थी -
(क) भारतीय (ख) जर्मन
(ग)अंग्रेज (घ) सिक्ख
(vil) गुरुत्वाकर्षण की खोज किसने की ?
(क) होली ने (ख) न्यूटन ने
(ग) आम्रोई ने (घ) किसी ने नहीं
(viii) हेली का धूमकेतु पुनः पृथ्वी और सूर्य के समीप कब आयेगा?
(क) 2020 ई० में (ख) 2042 ई० में
(ग) 2051 ई० में (घ) 2062 ई. में
(ix) अमीरुद्दीन का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क)पटना (ख) मुजफ्फरपुर
(ग) डुमरांव (घ) समस्तीपुर
(x) 'भम्बल दा को मैंने काफी करीब से देखा है।' - यह कौन-सा वाक्य
(क)सरल वाक्य (ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य (घ) इनमें से कोई नहीं
(xi) जहाँ अलग होने का बोध हो उसे
(क)कर्ता कारक (ख)करण कारक
(ग) कर्म कारक (घ) अपादान कारक
(xii) दो यदों के मेल को कहते हैं -
(क) प्रत्यय (ख) समास
(ग) संधि (घ) उपसर्ग
(xiii)'प्रतिमाह' में कौन-सा समास है
(क) अव्ययीभाव (ख)द्वंद्व
(ग) द्विगु (घ) कर्मधारय
(xiv) उत्पत्ति के आधार पर शब्द के भेद होते हैं -
(क) 3 (ख) 4
(ग) 5 (घ) 6
(xv) चुन-चुन शब्द में कौन-सा समास है ?
(क) बहुव्रीहि (ख) कर्मधारय
(घ) द्वंद्व (য) अव्ययीभाव
(xvi) अपादान कारक की विभक्ति क्या है ?
(क) ने (ख) को
(ग) के लिए (घ) से
(xvii) अंशुमाली सामासिक पद में समास है -
(क) तत्पुरूष (ख) द्विगु
(ग) बहुव्रीहि (घ) द्वंद्व
2. निम्नलिखित प्रश्नों से किन्हीं उन्नीस प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (अधिकतम 20-25 शब्दों में) 1x19=19
(I)रैदास ने किसे सारहीन तथा निरर्थक बताया है ?
(ii) कवि कब ईश्वर पर संशय न होने की प्रार्थना करता है ?
(iii) प्रतिक्षण किसका गंभीर गर्जन कुरूक्षेत्र में गूँज रहा था ?
(iv) रामदास की हत्या हो जाने के बाद लोग किसे बुलाने लगे ?
(v) नौरंगिया देवी-देवता को क्यों नहीं मानती थी ?
(vi) रंगय्या की सारी आशाएँ किस पर टिकी हुई थी ?
(vii) लड़की की कुड़माई होने की बात सुनकर लड़के पर क्या प्रभाव पड़ा ?
(viii) किसकी साँसें नाजुक डोर से लटकी हुई थीं ?
(ix) मास्टर साहब का व्यक्तित्व कैसा था ?
(x) स्पोर्ट्स का मैदान कैसा था ?
(xi) पंचगंगा घाट पर किसका मंदिर है ?
(xii) धूमकेतु की पूंछ से क्या तात्पर्य है ?
(xiii) संगीत शास्त्र के अंतर्गत शहनाई को किस वाद्य में गिना जाता है ?
(xiv) 'कॉमेट' किसे कहते हैं ?
(xv) "बिस्मिल्ला खाँ मिली-जुली संस्कृति के प्रतीक थे" - इस वाक्य को प्रश्नवाचक वाक्य में परिवर्तित कीजिए।
(xvi) वह दौड़कर नहीं जा सका- वाक्य भेद बताएँ।
(xvii) कर्म कारक किसे कहते हैं ?
(xviii) संप्रदान कारक की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
(xix) तत्पुरुष समास की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
(xx) 'संयुक्त वाक्य' की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
(xxi) कर्तृ वाच्य की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
(xxii) अव्ययीभाव समास की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
(xxiii) अपादान कारक की परिभाषा सोदाहरण लिखें।
3. प्रत्येक खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए (अधिकतम 60 शब्दों में) 3x2=6
खण्ड 'क'
(i) "विपदाओं से मुझे बचाओ, यह मेरी प्रार्थना नहीं केवल इतना हो करुणामय कभी न बिपदा में पाऊँ भय।"
(क) रचना का नाम लिखें।
(ख) प्रस्तुत पंक्तियों का भावार्थ लिखें। 1+2=3
(ii) "उहती भीत पुरानी छाजन, पकी फसल तो खड़े महाजन,
गिरवी गहना छुड़ा न पाती, मन मसोस फिर-फिर रह जाती।"
(क) प्रस्तुत पद्यांश के रचनाकार का नाम लिखें।
(ख) प्रस्तुत पद्यांश की व्याख्या करें। 1+2=3
खण्ड 'ख'
(i) "यह बात नहीं कि उनकी जीभ चलती ही नहीं, चलती
हैं पर मीठी छुरी की तरह महीन मार करती है।"
(क) पंक्ति के रचनाकार का नाम लिखें
(ख) कथन का आशय स्पष्ट करें। 1+2=3
(ii)" उसने फैसला किया कि मुहब्बत का यह तोहफा चोरी से नहीं जाएगा।"
(क) किसने फैसला किया ?
(ख) प्रस्तुत गद्यांश का आशय स्पष्ट करें। 1+2=3
4. प्रत्येक खण्ड से एक-एक प्रश्न का उत्तर दीजिए । (अधिकतम 150-200 शब्दों में) 5+5+5+4=19
खण्ड 'क'
(i) 'मनुष्य और सर्प' पाठ के आधार पर कवि की भावनाओं को स्पष्ट करें। 5
(ii) 'रामदास' कविता का मूल भाव लिखें। 5
खण्ड 'ख'
(i)धावक कहानी के आधार पर भम्बल दा का चरित्र-चित्रण करें 5
(ii) उसने कहा था' लहना सिंह के प्रेम के बलिदान की कहानी है- समीक्षा करें। 5
खण्ड 'ग'
(i) प्राचीन काल में धूमकेतु के बारे में क्या धारणा थी ? स्पष्ट करें। 5
(ii) मुहर्रम से बिस्मिल्ला खाँ के लगाव को अपने शब्दों में लिखें। 5
खण्ड 'घ'
(i) दीपदान' एकांकी के आधार पर सोना का चरित्र-चित्रण करें । 5
(ii) पन्ना चन्दन को उदय सिंह के शय्या पर सुलाकर क्या प्रमाण देना चाहती थी ? स्पष्ट करें। 5
5. किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (अधिकतम 150 शब्दोंमें) 5x2=10
(i) तीसरी कसम' कहानी के शीर्षक पर विचार प्रकट करें। 5
(ii) 'कर्मनाशा की हार' कहानी के आधार पर भैरों पाण्डे का चरित्र-चित्रण करें। 5
(iii) 'जाँच अभी जारी है' कहानी के शीर्षक पर विचार प्रकट करें। 5
6. किसी एक विषय पर निबंध लिखिए। (अधिकतम 400 शब्दों में) 10x1=10
(i) छात्र जीवन में राजनीति
(ii) पुस्तक की आत्मकथा
(iii) जीवन में खेल का महत्त्व
(iv) प्रदूषण : समस्या और समाधान
7. हिन्दी अनुवाद कीजिए। 4
With education, the girl child will grow up and be a better mother. She wil be better able to understand the importance of her own children. Because being educated, she will be better able to guide the children.
৪. किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (अधिकतम 150 शब्दों में) 5x1=5
(i) आतंकवाद पर दो मित्रों के बीच संवाद लिखें।
(ii) बढ़ती महँगाई के बारें में दो मित्रों के बीच संवाद लिखें ।
Thank you. Share with your friends.

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...