PDF Download Madhyamik Hindi Suggestion | हिन्दी | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Suggestion | Madhyamik 2021 Suggestion| Free PDF Download | WBBSE
MADHYAMIK HINDI SUGGESTION | HINDI SUGGESTION | FIRST LANGUAGE HINDI SUGGESTION PDF DOWNLOAD
Madhyamik Test-Series 2021
हिन्दी (X)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुन कर लिखिए ।
1 x 17 = 17
(i) कवि किस पर संशय न करने की प्रार्थना करते हैं ?
(क) स्वयं पर (ख) दुःख पर
(ग) ईश्वर पर (घ) निखिल मही पर
(ii) हेनरिक सेंकेविच किस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पोलैण्ड के पहले लेखक थे ?
(क) ज्ञानपीठ पुरस्कार (ख) अकादमी अवार्ड
(ग) नोबेल पुरस्कार (घ) सोवियत भूमि नेहरू पुरस्कार
(iii) रंगय्या को 'मामा' पुकारने वाली लड़की का क्या नाम था ? (क) पोली (ख) नारिया
(ग) गंगा (घ) सोना
(iv) छा गया अंधेरा' का प्रतीक है -
(क) रात का आगमन (ख) सूर्यास्त की बेला
(ग) घोर निराशा का आगमन (घ) असमंजस की स्थिति
(v) भयंकर झंझावात और तूफान में भी कौन अडिग रहा ?
(क) आशा के विहंगम (ख) विटप-वर
(ग) नीड़(घ) पथिक
(vi) आत्मत्राण कविता में कवि किस पर जय करने की चाह रखता है ?
(क) क्रोध (ख) लोभ
(ग) छल (घ) दुःख
(vii) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने जो यान हेली के धूमकेतु के पास भेजा उसका नाम क्या था ?
(क) वीहे (ख) जोतो
(ग) वीनस (घ) नासा
(viii) काशी को किसकी पाठशाला कहा गया है ?
(क) धर्म की (ख) संस्कृति की
(ग) संगीत की (घ) शहनाई की
(ix) 'उसने कहा था' कहानी में किस युद्ध का वर्णन किया गया है?
(क) प्रथम विश्वयुद्ध का (ख) द्वितीय विश्वयुद्ध का
(ग) स्वतंत्रता-संग्राम का (घ) भारत-पाकिस्तान के युद्ध का
(x) आइजक न्यूटन के एक मित्र थे - एडमंड हेली।' - यहाँ कौन सा कारक प्रयुक्त हुआ है ?
(क) कर्ता कारक (ख) अपादान कारक
(ग) सम्बन्ध कारक (घ) सम्प्रदान कारक
(xi) शाखाओं से टूटकर फूल गिरने लगे - कौन सा कारक दृष्टव्य है ?
(क) करण कारक (ख) सम्बोधन कारक
(ग) कर्म कारक (घ) अपादान कारक
(xii) परिश्रमी छात्र अवश्य सफल होंगे - कौन सा वाक्य है ?
(क) सरल वाक्य (ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य (घ) इनमें से कोई नहीं
(xii) 'संस्कृति' का विशेषण रूप है
(क) संस्कृत (ख) सांस्कृतिक
(ग) संस्कार (घ) संस्मरण
(xiv) शनैः - शनैः में कौन सा समास है ?
(क) कर्मधारय समास (ख) द्विगु समास
(ग) द्वन्द्व समास (घ) अव्ययीभाव समास
(xv) हिन्दी में कितने कारक होते हैं ?
(क) 4 (ख) 8
(ग)6. (घ) 7
(xvi) कमल के समान नयन है' में समास का कौन-सा भेद है ?
(क) तत्पुरुष समास (ख) द्वंद्व समास
(ग) कर्मधारय समास (घ) अव्ययीभाव समास
(xvii) अपने हाथों लिखा करेंगे और बेच-बेच कर पैसा कमायेंगे । - यह कौन सा वाक्य है ?
(क) सरल वाक्य (ख) मिश्र वाक्य
(ग) संयुक्त वाक्य (घ) निषेधात्मक वाक्य
Thank you. Share with your friends.
(CLICK THE LINK BELOW FOR COMPLETE PAPER)
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...