PDF Download Madhyamik History Question Paper 2018 | इतिहास प्रश्नपत्र | West Bengal Board Class X | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2018 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE
माध्यमिक इतिहास प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | इतिहास प्रश्नपत्र 2018

MADHYAMIK HISTORY – 2018
1. सही उत्तर चुनकर लिखिए :1x20-20
1.1. जीवनेर झारापाता' ग्रन्थ है।
(क) एक उपन्यास (ख) एक काव्यग्रन्थ
(ग) एक जीवनी (घ) एक आत्मकथा
1.2. “सोमप्रकाश' था
(क) दैनिक समाचारपत्र (ख) साप्ताहिक पत्रिका
(ग) पाक्षिक पत्रिका (घ) मासिक पत्रिका
1.3. 'नीलदर्पण' के अंग्रेजी अनुवाद के प्रकाशक थे-
(क) कालीप्रसन्न सिंह (ख) माइकल मधुसूदन दत्त
(ग) हरिश्चन्द्र मुखोपाध्याय (घ) रेव. जेम्स लांग
1.4. सतीप्रथा बन्द हुई -
(क) 1828 ई० में (ख) 1829 ई० में
(ग) 1830 ई० में (घ) 1856 ई० में
1.5. सर्व धर्म समन्वय के आदर्श का प्रचार किया था-
(क) विजयकृष्ण गोस्वामी (ख) स्वामी विवेकानन्द
(ग) श्रीरामकृष्ण (घ) केशवचन्द्र सेन
1.6. कोल विद्रोह (1831-32) हुआ था-
(क) मेदिनीपुर में (ख) झाड़ग्राम में
(ग) छोटानागपुर में (घ) रांची में
1.7. भारत में प्रथम जंगल नियम पारित हुआ था
(क) 1859 ई० में (ख) 1860 ई० में
(ग) 1865 ई० में (घ) 1878 ई० में
1.8. 1857 ई० की क्रांति को भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा था -
(क) रमेशचन्द्र मजूमदार (ख) सुरेन्द्रनाथ सेन
(ग) बिनायक दामोदर सावरकर (घ) दादाभाई नौरोजी
1.9. भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी का शासन समाप्त हुआ -
(क) 1857 ई० में (ख) 1858 ई० में
(ग) 1919 ई० में (घ) 1947 ई० में
1.10. भारत सभा के प्रथम सभापति (अध्यक्ष) थे।
(क) सुरेन्द्रनाथ बंद्योपाध्याय (ख) आनन्द मोहन बोस थी -
(ग) रेव. कृष्णमोहनबंद्योपाध्याय (घ) शिवनाथ शास्त्री
1.11. बांग्ला भाषा में प्रथम छपी पुस्तक
(क) वर्णपरिचय (ख) बाँग्ला भाषा का एक व्याकरण
(ग) मंगल समाचार मतियर (घ) अन्नदामंगल
1.12. 'इन्डियन एसोसिएसन फार द कल्टीवेशन आफ साइंस' के प्रथम नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक थे
(क) जगदीशचन्द्र बसु (ख) सी.वी. रमन
(ग) प्रफुल्लचन्द्र राय (घ) सत्येन्द्रनाथ बसु
1.13. बायकाट आन्दोलन से आर्थिक रूप से प्रभावित हुए थे
(क) बंगाल के कृषक (ख) मध्यमवर्गीय लोग
(ग) जमींदार (घ) छात्र
1.14. बाबा रामचन्द्र ने कृषक आन्दोलन को नेतृत्व दिया था –
(क) बिहार में `(ख) संयुक्त प्रान्त (यूनाइटेड प्राविंस) में
(ग) राजस्थान में (घ) महाराष्ट्र में
1.15. रम्पा जनजातीय विद्रोह संघटित हुआ था
(क) मालाबार अंचल में (ख) कोंकण तटीय क्षेत्र में
(ग) उड़ीसा में (घ) गोदावरी घाटी में
1.16. नारी कर्म मन्दिर' की स्थापना की थीं
(क) उर्मिला देवी (ख) बासन्ती देवी
(ग) कल्पना दत्त (घ) लीला राय (नाग)
1.17. सूर्यसेन द्वारा स्थापित आन्दोलनकारी समूह जाना जाता है
(क) अनुशीलन समिति (ख) गदर पार्टी
(ग) भारतीय रिपब्लिकन बल (घ) बंगाल वालन्टियर्स
1.18. दलित को 'हरिजन' किसने कहा था
(क) ज्योतिबा फूले (ख) नारायण
(ग) गाँधीजी (घ) डा० आम्बेदकर
1.19. स्वतंत्र भाषा पर आधारित राज्य आन्ध्रप्रदेश किस वर्ष बना -
(क) 1947 ई० में (ख) 1950 ई० में
(ग) 1953 ई० में (घ) 1955 ई० में
1.20. गोवा भारत का एक अंग बना
(क) 1947 ई० में (ख) 1956 ई० में
(ग) 1961 ई० में (घ) 1971 ई० में
विभाग 'ख'
2. नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए (प्रत्येक उपविभाग से कम से कम एक एक करके कुल 16 प्रश्नों उत्तर दीजिए) :
उपविभाग : 2.1
एक वाक्य में उत्तर दीजिए :1x4
2.1.1. किस ऐतिहासिक घटना की पृष्ठभूमि में 'भारतमाता' चित्र अंकित है?
2.1.2. अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (1920) कहाँ स्थापित हुई थी ?
2.1.3. फारवर्ड ब्लाक की स्थापना किस वर्ष हुई थी ?
2.1.4. मतुआ संप्रदाय के संस्थापक कौन थे ?
उपविभाग : 2.2
सत्य या असत्य निर्णय कीजिए :1x4
2.2.1. मध्यमवर्गीय शिक्षित बंगालियों को नृत्य के लिए उदयशंकर ने उत्साहित किया था।
2.2.2. भारत सभा ने इलबर्ट बिल का विरोध किया था।
2.2.3. फराजी एक प्राचीन जनजाति का नाम है ।
2.2.4. बांग्ला में लाइनोटाइप को विद्यासागर ने प्रस्तावित किया था।
उपविभाग : 2.3
स्तम्भ 'A' को स्तम्भ 'B' से मिलाइये:
| स्तम्भ 'A | स्तम्भ 'B' |
| 2.3.1. जवाहरलाल नेहरू 2.3.2. वीरेन्द्र नाथ ससमल 2.3.3. कालीप्रसन्न सिंह 2.3.4. डा० आम्बेदकर | 1. असहयोग आन्दोलन 2. पूना समझौता (1932) 3. पिता का पुत्री को पत्र" 4. हूतोम पेंचार नक्शा |
उपविभाग : 2.4
दिये गये भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्नित एवं नामांकित कीजिए:
2.4.1. चुआर विद्रोह क्षेत्र
2.4.2. मुण्डा विद्रोह क्षेत्र
2.4.3. 1857 के विद्रोह का केन्द्र-झाँसी
2.4.4. देशीय राज्य जूनागढ़
अथवा
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
2.4.1. फोर्ट विलियम कालेज की स्थापना ……..ई० में हुई।
2.4.2............ बारासात विद्रोह के नेता थे।
2.4.3. प्रफुल्लचन्द्र, राय ......... के प्रोफेसर थे।
2.4.4........... 'मास्टरदा' के नाम से जाने जाते थे।
उपविभाग : 2.5
निम्नलिखित कथनों की सही व्याख्या चुनकर लिखिए :
2.5.1 कथन : उन्नीसवीं शताब्दी का बंगाल नवजागरण खूब सीमित था।
व्याख्या 1: क्योंकि बंगाल में नवजागरण केवल गाँव में हुआ था। व्याख्या 2: क्योंकि यह नवजागरण केवल मात्र साहित्यिक क्षेत्र में सीमित था।
व्याख्या 3: क्योंकि यह नवजागरण केवल मात्र पाश्चात्य शिक्षित प्रगतिशील समाज के मध्य तक सीमित था।
2.5.2 कथन : अंग्रेजी सरकार ने अधिनियम I।। 1872 में पास किया था।
व्याख्या 1:इसका उद्देश्य हिन्दू, मुसलमान एवं ईसाई समाज को संगठित करना था।
व्याख्या 2: इसका उद्देश्य जनसाधारण की आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति करना था।
व्याख्या 3: इस अधिनियम का उद्देश्य बालविवाह एवं बहुविवाह को बन्द करना एवं विधवाविवाह को कानूनी सिद्ध करना।
2.5.3 कथन : रवीन्द्रनाथ औपनिवेशिक शिक्षा पसन्द नहीं करते थे।
व्याख्या 1: क्योंकि, यह शिक्षा खर्चीली थी।
व्याख्या 2: क्योंकि, शिक्षा व्यवस्था का माध्यम मातृभाषा थी।
व्याख्या 3: क्योकि, इस व्यवस्था से छात्रों का मानसिक विकास नहीं होता था।
2.5.4 कथन : सरलादेवी चौधरानी ने लक्ष्मी भंडार की स्थापना की थी।
व्याख्या 1: विदेशी सामान बेचने के लिए।
व्याख्या 2: आन्दोलनकारी महिलाओं की सहायता के लिए । व्याख्या 3: स्वदेशी सामानों को बेचने के लिए ।
विभाग 'ग'
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर केवल दो या तीन वाक्यों में दीजिए (कोई ग्यारह) :11X2
3.1. परिवेश के इतिहास का क्या महत्व है ?
3.2. स्मृतिकथा अथवा आत्मकथा को आधुनिक भारतीय इतिहास के स्रोत के रूप में किस प्रकार व्यवहार किया जाता है?
3.3. 'मैकाले मिनिट' क्या है ?
3.4. सामाजिक सुधार में यंग बंगाल की क्या भूमिका थी ?
3.5. दुधू मियाँ को क्यों याद किया जाता है ?
3.6. नील विद्रोह में हरिश्चन्द्र मुखोपाध्याय की क्या भूमिका थी ?
3.7. 'महारानी के घोषणापत्र' (1858) का मूल उद्देश्य क्या था ?
3.8. कार्टून चित्र खींचने के क्या उद्देश्य हैं ?
3.9. बंगाल में छापाखाना के विकास में पंचानन कर्मकार की क्या भूमिका थी ?
3.10. बंगाली छापाखाना के इतिहास में बटाला प्रकाशन का क्या महत्व है ?
3.11. 'एका आन्दोलन क्यों शुरू हुआ ?
3.12. बारदौली सत्याग्रह आन्दोलन क्यों शुरू हुआ ?
3.13. एन्टी सर्कुलर सोसाइटी किस उद्देश्य से स्थापित की गयी?
3.14. दीपाली संघ क्यों स्थापित किया गया ?
3.15. किन परिस्थितियों में कश्मीर के शासक हरि सिंह ने भारत के अधीन संधि पर हस्ताक्षर किये थे?
3.16. राज्य पुनर्गठन आयोग (1953) क्यों गठित हुआ था ?
विभाग 'घ
4. निम्नलिखित प्रश्नों में प्रत्येक का उत्तर सात या आठ वाक्यों में दीजिए। (प्रत्येक उपविभाग से एक प्रश्न का उत्तर दीजिए कुल छः प्रश्नों के उत्तर दीजिए)4x6
उपविभाग : घ.1
4.1. “हूतोम पेंचार नक्शा" ग्रन्थ उन्नीसवीं शताब्दी के बंगाली समाज का किस प्रकार का चित्र प्रस्तुत करता है?
4.2. इस देश के चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कलकत्ता मेडिकल कालेज की क्या भूमिका थी?
उपविभाग : घ .2
4.3. औपनिवेशिक सरकार ने किस उद्देश्य से जंगल कानून लागू किया ?
4.4. 1857 के महाविद्रोह को क्या सामन्त श्रेणी विद्रोह कहा जा सकता है ?
उपविभाग : घ .3
4.5. बंगाली छापाखाना के विकास में गंगाकिशोर भट्टाचार्य का क्या योगदान था ?
4.6. श्रीरामपुर मिशन प्रेस किस प्रकार एक अग्रणी मुद्रण प्रेस के रूप में परिणत हुआ ?
उपविभाग : घ.4
4.7. संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : 1947 में देश विभाजन के पश्चात उत्पन्न शरणार्थी समस्या।
4.8. हैदराबाद राज्य किस प्रकार भारत के अधीन हुआ ?
विभाग 'ङ'
5. किसी एक प्रश्न का उत्तर पन्द्रह या सोलह वाक्यों में दीजिए :৪x1=8
5.1. बंगाल में उन्नीसवीं शताब्दी में समाज सुधार आन्दोलन में विभिन्न ब्रह्म समाजों की क्या भूमिका थी?
5.2. मानव, प्रकृति एवं शिक्षा के समन्वय में रवीन्द्रनाथ टैगोर के विचारों का वर्णन कीजिए।
5.3, बीसवीं शताब्दी में भारत में उपनिवेश विरोधी आन्दोलन में वामपन्थियों की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
(केवल मात्र बाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
विभाग 'च'
6.1. एक पूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए (कोई चार) : 1x4
6.1.1. आत्मीय सभा की स्थापना किसने की थी ?
6.1.2. 'हूल' शब्द का क्या अर्थ है ?
6.1.3. भारत सभा के किसी एक संस्थापक का नाम लिखिये।
6.1.4. बसु विज्ञान मन्दिर' की स्थापना किसने की ?
6.1.5. 'सरदार' उपाधि से विभूषित कौन थे ?
6.1.6. 'गाँधीबूडी' किसे कहा जाता है ?
6.2. दो या तीन वाक्यों में नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए (कोई तीन) : 1x4
6.2.1. मधुसूदन गुप्त क्यों याद किये जाते हैं ?
6.2.2. कोल विद्रोह (1831-32) का क्या कारण था ?
6.2.3. हिन्दू मेला' की स्थापना के दो उद्देश्य लिखिए ।
6.2.4. मोपला विद्रोह क्यों हुआ था ?
6.2.5. प्रीतिलता वाद्देदार क्यों स्मरणीय हैं ?
===
Thank you. Share with your friends.
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...