प्रकाश का परावर्तन (reflection of light)

 


1. प्रकाश का परावर्तन(Reflection of light) क्या है? इसके नियमों का उल्लेख करें।

उत्तर :- जब प्रकाश की किरण किसी सत्तह से टकराकर उसी माध्यम में लौट जाती है, तो इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम होते हैं।

(a) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलंब तीनों एक ही सतह(तल) में होती है।

(b) आपतन कोण (i) तथा परावर्तन कोण (r) दोनों आपस में बराबर होते हैं।


2. किरणपुंज(Beam) क्या है? इनके प्रकारों का वर्णन करें।

उत्तर :- किरणों के समूह को किरणपुंज कहते हैं। ये तीन प्रकार के होते हैं।

(a) अपसारी किरणपुंज :- वैसा किरणपुंज जो प्रकाश स्रोत से निकलकर फैलता चला जाता है, अपसारी किरणपुंज कहलाता है।

जैसे :- टॉर्च की लाइट 

(b) समांतर किरणपुंज :- वैसा किरणपुंज जिसमें किरणें समांतर हो, समांतर किरणपुंज कहलाता है।

जैसे :- सूर्य का प्रकाश, लेजर लाइट 

(c) अभिसारी किरणपुंज :- वैसा किरणपुंज जिसकी सभी किरणें किसी एक बिंदु पर जाकर मिल जाती है, अभिसारी किरणपुंज कहलाता है।

जैसे :- औजार बॉक्स (instrument box) वाला लेंस 

3. प्रदीप्त तथा अप्रदीप्त वस्तु क्या है ? उदाहरण सहित परिभाषित करें।

उत्तर :- प्रदीप्त वस्तुएं :- वैसी वस्तुएं जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित करती है उन्हें प्रदीप्त प्रतिदीप या दीप्तिमान वस्तुएं कहा जाता है।

जैसे :- सूर्य , तारे, जलती हुई मोमबत्ती, जलता हुआ बल्ब इत्यादि।

अप्रदीप्त वस्तुएं :- वैसी वस्तुएं जो स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती है, उन्हें अप्रदीप्त,अप्रतिदीप या अदीप्तिमान वस्तुएं कहा जाता है।

जैसे :- चंद्रमा, ग्रह, पृथ्वी, टेबल, कुर्सी, मनुष्य इत्यादि।

4. पारदर्शी, पारभासी तथा अपारदर्शी पदार्थ को उदाहरण सहित परिभाषित करें।

उत्तर:- पारदर्शी(Transparent) - वैसा पदार्थ या माध्यम जिससे होकर प्रकाश (गुजर) आर - पार हो सके, उसे पारदर्शी पदार्थ कहते हैं।

जैसे :- हवा, कांच, साफ पानी इत्यादि।

पारभासी(Translucent) :- वैसा पदार्थ या माध्यम जिससे होकर प्रकाश की थोड़ी सी मात्रा आर - पार हो सके, उसे पारभासी पदार्थ कहते हैं।

जैसे :- कुहासा, तेल लगा हुआ कागज, घिसा हुआ कांच इत्यादि।

अपारदर्शी(Opaque) :- वैसा पदार्थ या माध्यम जिससे होकर प्रकाश आर - पार नहीं हो सके, उसे अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं।

जैसे :- लोहा, लकड़ी, पत्थर, मनुष्य इत्यादि।

5. प्रतिबिंब(image) किसे कहते हैं? इन के प्रकारों का वर्णन करें।

उत्तर :- किसी प्रकाश स्रोत से आती हुई किरणें दर्पण से परावर्तन के पश्चात जिस बिंदु पर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है, उस बिंदु को प्रतिबिंब कहा जाता है।

प्रतिबिंब के दो प्रकार होते हैं।

(a) वास्तविक प्रतिबिंब(Real image) :- किसी प्रकाश स्रोत से आती हुई किरणें दर्पण से परावर्तन के पश्चात जिस बिंदु पर वास्तव में मिलती है वहां पर वास्तविक प्रतिबिंब बनता है।

(b) काल्पनिक या आभासी प्रतिबिंब(Virtual image) :- किसी प्रकाश स्रोत से आती हुई किरणें दर्पण से परावर्तन के पश्चात जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है वहां पर काल्पनिक या आभासी प्रतिबिंब बनता है।


प्रकाश का परावर्तन video part-1⬇️https://youtu.be/egAZluII5ZI



प्रकाश का परावर्तन video part-2⬇️


टूटने लगे होसले तो ये याद रखना,

बिना मेहनत के तख्तों-ताज नही मिलते,
ढूंढ लेते हैं अंधेरों में मंजिल अपनी,
क्योकि जुगनू कभी रौशनी के मोहताज नही होते…

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online