सिविल सर्विसेज एग्जाम भी टला:कोरोना के चलते UPSC ने 27 जून को होने वाला प्री-एग्जाम टाला, अब 10 अक्टूबर को होगा

 कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए UPSC ने 27 जून को होने वाला सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम टाल दिया है। अब ये परीक्षा 10 अक्टूबर को करवाई जाएगी।


देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।


देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रोजाना रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।



देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में


बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,128

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.52 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.57 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख


18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।


14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।



कोरोना अपडेट्स


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि हम कोरोना महामारी में अपने माता पिता और अभिभावकों को खो चुके बच्चों को हर महीने 5 हजार रुपए की पेंशन देंगे। उनके लिए मुफ्त शिक्षा और राशन की व्यवस्था करेंगे।

दिल्ली सरकार ने केंद्र को चिट्ठी लिखकर कहा है कि दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की जरूरत घटकर 582 मीट्रिक टन रह गई है। इसलिए सरप्लस ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी जा सकती है।

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2 से 18 आयु वर्ग में कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक 525 हेल्थ वॉलिंटियर्स पर ट्रायल करेगा।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके स्टाफ का एक कर्मचारी पहले संक्रमित मिला था। जस्टिस चंद्रचूड़ लगातार कई अहम मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। इनमें चुनाव, कुंभ और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे केस शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को भी सुनवाई की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता और सप्लाई की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की। इसमें बताया गया कि सरकार कोरोना के अलावा म्यूकॉरमाइकोसिस के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई की भी निगरानी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online