कोविड से जान गंवाने वाले सिर्फ 45 शिक्षकों कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, अंतिम सूची शनिवार को शासन को भेज दी जाएगी
कोविड से जान गंवाने वाले सिर्फ 45 शिक्षकों कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, अंतिम सूची शनिवार को शासन को भेज दी जाएगी
प्रयागराज। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने से जान गंवाने वाले सिर्फ 45 शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। सभी कागजात उपलब्ध नहीं होने तथा अन्य कारणों से 45 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अंतिम सूची शनिवार को शासन को भेज दी जाएगी। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने के बाद जान गंवाने बाले शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों को 30 लाख रुपये 45 आवेदन किए गए निरस्त, आज शासन को भेजी जाएगी सूची मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई है। अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों को लाभ मिल सके, इसके लिए नियमों को भी शिधिल किया गया। संशोधित नियम के तहत ड्यूटी अवधि के 30 दिन के भीतर मृत्यु होने पर ही माल मिलेगा। इसके लिए जिले के 90 शिक्षकों और कर्मचारियों के परिजनों ने आवेदन किया था। इनमें प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों की संख्या सबसे अधिक रही।
इनके आवेदनों की विभागाध्यक्षों ने भी संस्तुति कर दी थी, लेकिन डीएम की ओर से गठित नोडल अफसरों ने 45 को ही पात्र पाया। इनमें 10 शिक्षक शामिल हैं। 45 अन्य के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इनमें से कई का निधन 30 दिन के बाद हुआ था, जबकि कुछ के परिजनों ने कोविड से मृत्यु का प्रमाण पत्र ही नहीं लगाया। नोडल अधिकारी डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने
बताया कि अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार को सूची शासन को भेज दी जाएगी।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...