एसआईटी की सूची के आधार पर अब तक 4656 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और टेंपर्ड घोषित किया जा चुका
एसआईटी की सूची के आधार पर अब तक 4656 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और टेंपर्ड घोषित किया जा चुका
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2004 05 के फर्जीवाड़े में एसआईटी की सूची के आधार पर अब तक 4656 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और टेंपर्ड घोषित किया जा चुका है। दो चरणों में 3635 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और 1021 के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड माना है। अभी 45 डुप्लीकेट प्रमाणपत्रों पर निर्णय लिया जाना बाकी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले चरण में फर्जी श्रेणी में शामिल 3637 अभ्यर्थियों की सूची दिसंबर, 2019 में सार्वजनिक कर अभ्यर्थियों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। 2,823 अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष नहीं रखा। इन्हें सात फरवरी, 2020 को फर्जी घोषित कर दिया गया। पक्ष रखने वाले 814 अभ्यर्थियों पर 29 जुलाई, 2020 को निर्णय लिया गया।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...