69000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरी सूची आज जारी होगी
69000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरी सूची आज जारी होगी
69000 सहायक अध्यापक भर्ती की तीसरी सूची शनिवार को जारी होगी। शिक्षकों के साढ़े पांच हजार से अधिक रिक्त पदों पर जिला आवंटन के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी शुक्रवार को पूरे दिन एनआईसी मुख्यालय लखनऊ में डटे रहे।
दो काउंसिलिंग में रिक्त साढ़े चार हजार से अधिक पद और एसटी के 1110 पदों को एससी में परिवर्तित करते हुए तीसरे चरण की भर्ती की जाएगी। 28 व 29 जून को जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा और 30 जून को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। 30 जून को मुख्यमंत्री स्वयं 5 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। अन्य अभ्यर्थी जिलों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेगे। प्रत्येक जिले में 5 से 10 नवचयनित अभ्यर्थियों को मंत्री, सांसद व विधायकों से नियुक्ति पत्र वितरित कराया जाएगा।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...