पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर टिवटर पर हैशटैग आज, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचन्द्र शर्मा के आह्नान, सनतकुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी द्वारा वर्चुअल बैठक
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर टिवटर पर हैशटैग आज, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचन्द्र शर्मा के आह्नान, सनतकुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी द्वारा वर्चुअल बैठक
वाराणसी: पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बेसिक शिक्षकों द्वारा ट्विटर पर हैशटैग के जरिए अपनी मांगों को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेशचन्द्र शर्मा के आह्नान पर 26 जून शनिवार को 10:00 से 12:00 बजे तक रखा जाएगा। इसी कड़ी में सनतकुमार सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी द्वारा वर्चुअल बैठक कर संघ के पदाधिकारियों व शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाल किए. जाने हेतु प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक हैशटैग के माध्यम से अपनी मांगों को दर्ज करने के लिए ट्विटर महा अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया गया। सनतकुमार सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त किए जाने से हम शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी का सहारा ही चला गया। वेतन भोगी शिक्षक जब सेवानिवृत्ति के बाद उचित पेंशन नहीं पाएंगे तो उन्हें जीविकोपार्जन में घोर जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा। यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि जब राजनेताओं को पुरानी पेंशन दिए जा रहे हैं।
तो फिर शिक्षकों को पेंशन से वंचित करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। बैठक में मुख्य रूप से माता प्रसाद मिश्र, अनूप सिंह, राजेश सिंह, संजय राय, मनोज कुमार, गुलाबचंद मौर्य, आलोक पांडेय, ललित सिंह, राजीव पांडेय, राकेश पांडेय, राकेश पाठक, नीरज मिश्र, राजेंद्र राय, संजू सोनकर, विजयलाल गुप्ता, शिवात्मा दूबे, प्रमोद सिंह, अंजना सिंह, प्रतिमा सिंह, प्रतिभा सिंह, नीलिमा सिन्हा, रश्मि सिंह, नीलम राय, मंजू तिवारी, आरती गुप्ता, कल्पलता सिंह, साधना, श्यामाकृष्णा, नीलम, सीमा, बंदना तिवारी, सारिका दुबे, कृति बहल, उर्मिला, प्रियंका, बंदना मौर्या आदि ने पुरानी पेंशन बहाली हेतु ट्विटर अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षकों से अपील की है।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...