अभिभावकों से इस तरह के पूछे जाएंगे प्रश्न, इस अभियान से ये फायदे होंगे
अभिभावकों से इस तरह के पूछे जाएंगे प्रश्न, इस अभियान से ये फायदे होंगे
शिक्षक अभिभावकों को फोन करके का कि क्या आपको कोबिड-9 की जानकारी है। रीड एलांग, प्रेरणा लक्ष्य, दीक्षा एप जानते हैं। यदि संभव हो तो बच्चों से भी बातचीत की जा सकती है। अन्य मुद॒दे जो समसामयिक हों, उस पर भी प्रश्न किए जाएंगे। ग्राम प्रधान को फोन करके ई-पाठशाला की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। ई-पाठशाला के संचालन में सामुदायिक टेलीविजन, लाउड स्पीकर, मोबाइल फोन, इंटरनेट की सुविधा व प्रेरणा साथी के चयन में सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालय की आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी। जैसे बाउंड्रीवाल, शौचालय व संपर्क मार्ग आदि के बारे में।
इस अभियान से ये फायदे होंगे
बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति अभिभावकों की जिज्ञासा बढ़ेगी। विद्यालय और समुदाय के संबंधों में मधुरता आएगी। संवादहीनता समाप्त होगी। ऑनलाइन शिक्षण प्रक्रिया में अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के लिए टेलीविजन, फोन जैसे संसाधनों की उपलब्धता
बढ़ने के आसार रहेंगे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...