Guam Valley Khaufnak Scary Kahani: डरावना जंगल | U.S. Ki Story
![]() |
| U.S. Ke Darawna Jungle Hindi Scary Story |
Guam Valley Ki Khaufnak Scary Kahani: Darawna Jungleगुआम वैली की खौफनाक स्केरी कहानी: डरावना जंगल
2 जुलाई 2007 को मेरा ट्रान्सफर गुआम [U.S.] में हुआ। वहां पहुंचने से पहले मैंने गुआम के बारे में कुछ बातें सुनी थीं और मैं इस तरह के एक अद्भुत रहस्यमय स्थान में रहने के लिए उत्साहित था।
वहाँ पहुँचने के बाद मैंने कुछ स्थानीय लोगों से दोस्ती की और सभी के पास ताओताओमोनास (गुआम के प्राचीन लोग) के बारे में बताने के लिए कोई न कोई कहानी या यूँ कहे की सच्ची कहानी थी। जब भी कोई व्यक्ति वहां के किसी जंगल, पवित्र स्थान या धार्मिक स्थल में प्रवेश करता था तो उसे उस भूमि या वहां रहने वाले तातोमोनास से अनुमति लेनी पड़ती थी। मुझे कहा गया कि यदि आप चमारो ( वहां की भाषा) नहीं बोलते हैं तो ठीक है जब तक आप यह सीख नहीं लेते तब तक आप अपनी भाषा में ही अनुमति मांग कर इस क्षेत्र में प्रवेश कीजिएगा।
मैं और मेरे परिवार ने गुआम की नदियों की नाव से यात्रा करने का निर्णय लिया। दोपहर का समय था, दोपहर के 1 बज रहे होंगे। हमने बहुत सारी मछलियाँ, मेंढक, फिलीपीन हिरण और जंगली सूअर देखे जो नदी में या उसके किनारे के पास थें।
यात्रा में 2 घंटे लगे और यात्रा के बीच में हमने एक चमोरो गांव का दौरा किया जो कि 1,000 साल पहले बनाये गये गावं के तरह ही लग रहा था। नाव से उतरने से पहले टूर गाइड ने हमें बताया कि हमें जंगल और गाँव में प्रवेश करने की अनुमति माँगने की ज़रूरत है ताकि हमें कोई खरोंच या चोट न पहुंचाए।
जैसे ही मैं नाव से उतरा मुझे अजीब लगा और मैंने जंगल में पैर रखने से पहले 2 बार अनुमति मांगी। गाँव वहां से लगभग 1/4 मील दूर था।
जब मैं जंगल से गुजर रहा था तो मुझे लगा जैसे कोई मुझे देख रहा है, और जंगल मे प्रवेश करते हुए और जब तक मैं गांव नहीं पहुंच गया, तब तक हमें सचमुच कोई देख रहा था। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मनो कोई हमारे साथ साथ चल रहा हो, यह सब जो कुछ भी था, यह मुझे सचमुच पागल कर देने वाला था! जंगल में अंधेरा था और तापमान 46 डिग्री जैसा था।
जब हम गावं पहुंचे तो गाँव में उन्होंने हमें चमोरो के इतिहास और अपने दैनिक जीवन के बारे में बताया। हम वहां से वापस नाव तक दुसरे अलग रास्ते से आए और फिर हमारी यात्रा समाप्त हो गई।
यह कहानी मैं यहाँ इसलिए बता रहा क्यूंकि यह यात्रा काफी अजीब था और हम सभी के वहां जंगल में प्रवेश करने के बाद कैसा फील हो रहा था और वह सब एक्स्पेरिएंस आप लोगों से शेयर किया। मेरी संदेहास्पद पत्नी उस यात्रा के बाद और भी ज्यादा ताओताओमोनास की विश्वासी हो गयी थी!
आप में से कोई और भी यदि गुआम या वहां के आइलैंड गया है तो कमेंट में अपना एक्स्पेरिएंस हमारे साथ शेयर करें। धन्यवाद
..... Guam Valley Ki Khaufnak Kahani: Darawna Jungle .....
Team Hindi Horror Stories

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...