क्या सच में भूत प्रेत होते हैं | Kya Real Life Mein Bhoot Hote Hai
आज का युग वैज्ञानिक युग है। इस वैज्ञानिक युग में भूत-प्रेतों, आत्माओं, चुडैलों, जिन्नों के अस्तित्व को वैज्ञानिकों द्वारा सिरे से ही नकार दिया जाता है। किन्तु वहीँ दूसरी ओर ऐसे लोगों की संख्या हजारों में मिलती है जो इन सब पर न केवल विश्वाश करते हैं बल्कि इन्हें देखने का दावा भी करते हैं।
Kya Sacch Mein Bhoot Pret Hote Hain
क्या रियल लाइफ में भूत होते है
मानव मन सदा से ही नयी-नयी खोजों व जानकारियों को प्राप्त करने के लिये बेचैन रहता है। भूत-प्रेत, जिन्न, आत्माएं, चुडैल...सदैव ही उसके डर का कारण रही हैं। फिर भी उसका मन इस विषय में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिये उत्सुक रहता है। हालांकि आज के इस वैज्ञानिक युग में इस प्रकार के भूत-प्रेतों के अस्तित्व को नकारा जाता है, किंतु एक सत्य यह भी है कि प्रत्येक वर्ष विश्व में कहीं न कहीं इस प्रकार की घटनाएं प्रकाश में आती ही रहती हैं।
आधुनिक युग विज्ञान का युग है जिसमें किसी भी अंधविश्वास के लिए जरा भी जगह नहीं, गुंजाईश नहीं। बल्कि प्रायः होता यह है कि आज के समय में अंधविश्वासी व्यक्ति उपहास का पात्र बन जाता है...लेकिन यह भी सत्य है कि जब मामला भूत-प्रेत, अतृप्त आत्माओं और अशरीरी शक्तियों का होता है तो बड़े-बड़े दिल-गुर्दे वाले और पूर्णत: वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति भी न चाहते हुए भी इन शक्तियों पर विश्वास करने को बाध्य हो जाते हैं... और बाध्य हों भी क्यों नहीं, जब इन अशरीरी शक्तियों द्वारा घटित घटनाओं से प्रभावित व्यक्ति जीवनभर इन्हें न तो भूल पाता है और न ही नकार सकता है।
मजेदार बात तो यह है कि विज्ञान और आधुनिकता की दौड़ में अग्रणी अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों के व्यक्ति भी भूत-प्रेतों और अतृप्त आत्माओं में पूर्ण विश्वास रखते हैं और भूत-प्रेत सम्बंधी घटनाओं की गहन जांच करने के लिए वहां कई संस्थाएं भी बनी हुई हैं जो तन्त्र-मन्त्रों के अलावा कई वैज्ञानिक यंत्रों की सहायता से अशरीरी शक्तियों की उपस्थिति का पता लगाते हैं तथा वे प्रेतबाधा-मुक्ति के उपाय भी करते हैं। कहने का तात्पर्य है कि भूत-प्रेत, पिशाच जैसी अशरीरी शक्तियों के अस्तित्व पर आदिकाल से विश्वास किया जाता रहा है और भविष्य में भी इनके अस्तित्व से इन्कार नहीं किया जा सकेगा।
आपने अपने जीवन में भूत-प्रेत देखे हों या नहीं मगर यह सच है कि भूत-प्रेतों से सम्बंधित रोमांचक घटनाएं विश्व के लगभग सभी व्यक्तियों ने अवश्य सुनी हुई हैं और वे इन घटनाओं से रोमांचित हुए बिना नहीं रहे होंगे।
इस हिंदी हॉरर स्टोरी वेबसाइट में भूत-प्रेतों, आत्माओं, रूहों, जिन्नों, चुडैलों के एक से बढ़कर एक खौफनाक व भयावह किस्सों को पोस्ट किया गया है। ये कहानियां खौफनाक, रोमांचक, रहस्यमयी व लोमहर्षक हैं, जो दिल को दहला देती हैं, रौंगटे खड़े कर देती हैं। कुल मिलाकर ये कहानियां आप लोगों को मनोरंजन के एक ऐसे क्षेत्र में ले जायेंगी जहां आप रोमांचित होंगे, डरेंगे भी और कौतूहलता का भी आनन्द लेंगे।
यह हिंदी हॉरर स्टोरीज वेबसाइट में तमाम किस्सों को चुन कर संकलित किया गया है। भाषा सरल व शैली सुगम रखी गई है। क्लिष्ट शब्दों का प्रयोग न के बराबर किया गया है, ताकि आप को पढ़ने में अर्थात मनोरंजन में कोई व्यवधान न पड़े।
आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भयावहता व रोमांच से भरपूर ये कहानियां आपको भूत-प्रेतों के अनोखे संसार में ले जायेंगी और अतृप्त आत्माओं के आतंक व रहस्यों से आपको परिचित करायेंगी।
अंत में विशेष बात हिंदी हॉरर स्टोरीज वेबसाइट का उद्देश्य भूत प्रेतों के अस्तित्व को सिद्ध करके जन-साधारण में अंधविश्वास एवं भ्रांतियां फैलाना नहीं है। हमारा उद्देश्य केवल और केवल पाठकों का मनोरंजन करना है, न कि अंधविश्वासों व भ्रांतियों को फैला जन साधारण को भ्रमित करना या भूत-प्रेतों के अस्तित्व को सिद्ध करना। हमारा उद्देश्य विश्व की चर्चित भुतहा घटनाओं को रोचक शैली में प्रस्तुत करना है, ताकि पाठकों का मनोरंजन हो सके।
निवेदन है कि हिंदी हॉरर स्टोरी वेबसाइट के विषय में अपनी राय से हमें जरूर अवगत करायें।
..... Kya Real Life Mein Bhoot Hote Hai .....
Team Hindi Horror Stories

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...