Madhyamik LIFE SCIENCE Question Paper 2020 in Hindi | जीवन विज्ञान प्रश्नपत्र 2020 | West Bengal Board Class X | WBBSE
माध्यमिक जीवन विज्ञान प्रश्नपत्र | डाउनलोड PDF | जीवन विज्ञान प्रश्नपत्र 2020 | Madhyamik Class 10th Question Paper | Madhyamik 2020 Question Paper | Free PDF Download | WBBSE | Madhyamik Life Science Question Paper 2020 PDF Download
MADHYAMIK LIFE SCIENCE – 2020
विभाग 'क'
(सारे प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य है) 1x15=15
1.हर प्रश्न का सही उत्तर का चुनाव करके क्रमश: उनकी क्रमिक संख्याओं के साथ पूर्ण वाक्य के रूप में उत्तर लिखें।
1.1. सही जोड़ी को चुने :
(क) सेरिब्रम - शारीरिक संतुलन को बनाये रखना
(ख) हाइपोथैलामस - बुद्धिमत्ता तथा भावनाओं का नियंत्रण
(ग) सेरिबेलम - शारीरिक तापक्रम नियंत्रण
(घ) मेडुला उब्लांगेटा -हृदय गति का नियंत्रण तथा खाद्ध को निगलना
1.2. निम्न वाक्यों में से कौन-सा वाक्य इंसुलिन के बारे में गलत है –
(क) रक्त से ग्लूकोज को ज्यादातर शारीरिक या दैहिक कोशिकाओं में अवशोषित करने में मदद करता है।
(ख) यकृत तथा पेशी कोशिकाओं के अंदर ग्लूकोज को ग्लाइकोजेन में बदलता है।
(ग) वसा तथा प्रोटीन को ग्लूकोज में परिवर्तित करने में सहायक है।
(घ) प्रोटीन तथा वसा को ग्लूकोज में बदलने से रोकता है।
1.3. स्तंभ - A के शब्दों को स्तंभ - B से मिला तथा निम्न विकल्पों में सही को चुनें
स्तंभ A स्तंभ - B
A. फ्लेक्शन (i) क्वाड्रिसेप्स
B. एक्सटेंशन (ii) पिरिफार्मिस
C. रोटेशन (iii) बाइसेप्स
(क) A-(i), B- (ii) C- (iii) (ख) A - (ii), B (iii), C-(i)
(ग) A- (iii).B- (i), C-(ii) (घ) A - (ii), B - (i), C- (iii)
1.4. निम्न दो घटनाएँ माइटोटिक (माइटोसिस) कोशिका विभाजन के कायोकाइनेसिस में किन दशाओं या अवस्थाओं में होता है उनका निम्न विकल्पों से निर्धारण करें-
(A) संतति गुणसूत्र एक दूसरे से दूर जाकर अपनी तरफ गति करती है।
(B) केंद्रीय झिल्ली तथा केंद्रिका अदृश्य हो जाता है।
(क) (A) प्रोफेज(B) एनाफेज (ख) (A) एनाफेज (B) प्रोफेज
(ग) (A) टेलोफेज(B) मेटाफेज (घ) (A) मेटाफेज (B) टेलोफेज
1.5. निम्न में से कौन-सा परपरागण का गुण है, चुनाव करें-
(क) एक ही पौधे के एक ही पुष्प के अंदर होता है।
(ख) वाहक की आवश्यकता नहीं होती।
(ग) नये लक्षणों के संचार की कम संभावना होती है।
(घ) पराग कणों का अपचय या क्षति ज्यादा होती है।
1.6. मनुष्य के शरीर में माइटोसिस कोशिका विभाजन से निर्मित नवीन संतति कोशिका में प्र्त्येक गुणमसूत्र का निर्माण हेतु कितने DNA अणुओं की संख्या कुंडलित होती है -
(क) 46 (ख) 1
(ग) 23 (घ) असंख्य
1.7. काले रंग तथा खुरदरे बाल गिनिपिंग का जीनोटाइप का निर्धारण करें-
(क) BbRr, BBRr (ख) BBrr, Bbrr
(ग) bbRR, bbRr (घ) bbrr, bbRr
1.8. निम्न में से कौन से विकल्प के दो गुणों को मेंडल ने अप्रभावी लक्षण चुनाव किया था, बताए-
(क) फूल का रंग-बैंगनी, फूल की स्थिति - अक्षीय
(ख) तने की ऊँचाई बौना, पके बीज का आकार – मुर्झाया / सिकुड़ा
(ग) पके बीज का आकार-गोल, बीज का रंग- पीला
(घ) फूल की स्थिति – अक्षीय, तने की ऊँचाई – लंबी
1.9. हेमोफिलिया ग्रस्त पुत्र तथा स्वाभविक कन्या के निम्न में से संभावति माता-पिता काजिनोटाइप का चुनाव करें-
(क) H || h, h |↑ (ख) H || H, H |↑
(ग) H || H, h |↑ (घ) H || h, H |↑
1.10. हमारे देश में पार्थेनियम एक विदेशी प्रजाति है, यह जहाँ उगता है वहाँ अनेक देशीय प्रजाति के पादप बच नहीं पाते, यह डार्विन के किस सिद्धांत को स्थापित करता है, सिद्धांत का चुनाव करें-
(क) अंतः जाति संघर्ष (ख) अंतरजातीयसंघर्ष
(ग) पर्यावरणीय संघर्ष (घ) नई जाति की उत्पति ।
1 11. मिलर और युरे उनके परीक्षणों में जीवन उत्पत्ति के कुछ प्राथमिक अवयवों को संश्लेषित करने में सफल हुए, उनमें से कौन-से एमीनों अम्ल थे उनका चुनाव करें-
(क) लैक्टिक अम्ल, एसेटिक अम्ल (ख) यूरिया, एडिनिन
(ग) ग्लाइसिन, एलानिन (घ) फार्मिक अम्ल, एसेटिक अम्ल
1.12. मधुमक्खियाँ निम्न में से किस कार्य के लिए वेगल नृत्य प्रदर्शित करती है-
(क) प्रजनन सहायक की खोज के लिए
(क) मधु के छत्ते से खाद्य स्रोत की दूरी तथा दिशा की सूचना श्रमिक मधुमक्खियों तक पहुँचाने के लिए
(ग) नये मधु के छत्ते के निर्माण की जगह का चुनाव करने के लिए
(घ) संभावित शत्रु के आक्रमण से बचने के लिए
1.13, नीचे दिये गये वाक्यों में बायोस्फियर रिजर्व संबंधी कौन-सा कथन सत्य है-
(क) पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के साथ स्थानीय मनुष्य तथा अन्य जीव संप्रदाय का संरक्षण किया जाता है।
(ख) राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्य, बायोस्फियर रिजर्व में शामिल नहीं है।
(ग) पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए स्थानीय मनुष्य की उपस्थिति तथा अंशग्रहण की अनुमति नहीं दी जाती।
(घ) इसका आकार साधारणतः अभ्यारण्य से छोटा होता है।
1.14. निर्धारण करें, निम्न में से कौन-सी जोड़ी गलत है -
(क) अवैध शिकार - गोरिल्ला के विलुप्तीकरण में वृद्धि
(ख) विदेशी प्रजाति - लैन्टाना, तेलापिया
(ग) हाटस्पॉट निर्धारण - स्थानिक तथा लुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या
(घ) हरितगृह गैस - युट्रोफिकेशन
1.15, निम्न में से कौन-सा बाघ प्रकल्प हमारे राज्य में स्थित है
(क) बांदीपुर (ख) सिमलीपाल
(ग) सुंदरबन (घ) कान्हा
विभाग 'ख'
2. निर्देशानुसार नीचे दिये हुए 26 प्रश्नों में से 21 प्रश्नों के उत्तर लिखो: 1x21=21
नीचे दिये हुए वाक्यों में खाली स्थानों को उचित शब्दों से भर के लिखो (कोई पाँच) :
2.1. आचार्य जगदीशचंद्र बसु छुई -मुई तथा डेसमोडियम (वनचंडाल) के पौधे को विद्युतीय उद्दीपन भेजकर............ के गुण को स्थापित किये थे।
2.2. यदि मनुष्य में गैमेट को मियोसिस के बदले माइटोसिस से निर्मित किया जाता तो,किसी वंशज की दैहिक कोशिका में ऑटोसोम की संख्या ............ होती।
2.3. मनुष्य की जनसंख्या में 'X' गुणसूत्र के अप्रभावी जीन द्वारा होने वाला रोग.....है |
2.4. आधुनिक घोड़े का खुर उसके पूर्वज के……… संख्या के पादगुंलि का रूपांतरण है। है।
2.5. किसी बैक्टेरिया की क्रिया द्वारा अमोनिया को नाईट्राइट तथा नाइट्रेट में नाइट्रोजन चक्र के………… दशा में बदला जाता है।
2.6. बाजारों में ज्यादातर बिकने वाले बोतलबंद शीतलपेय (कोल्ड ड्रिंक) के निर्माण हेतु बहुत सारा ............ पानी का अपचय होता है।
नीचे दिये गये कथनों में सही तथा गलत का चयन करो (कोई पाँच) :
2.7. पौधों में वृद्धि हेतु गति ही ट्रापिक गति है।
2.8. माइटोसिस कोशिका विभाजन के दौरान क्रॉसिंग-ओवर होता है।
2.9. मेंडल ने उनके वंशागति के परिक्षणों के वर्णन के लिए जीन शब्द का प्रयोग किये थे।
2.10. बाण्योत्जन की क्रिया की दर को घटाने के लिए नागफनी के पत्ते काँटों में रूपांतरित होते हैं ।
2.11. पूर्वी हिमालयी हॉटस्पॉट में संरक्षित लुप्तप्राय पादप प्रजाति है - रोडोडेंड्रान।
2.12. कोरॉएड लेंस की वक्रता एवं आकार परिवर्तन से आँखों के समायोजन में सहायता करती है।
स्तम्भ A के शब्दों को उचित शब्दों से स्तम्भ B में मिलाकर दोनों स्तंभों की क्रमिक संसख्याओं का उल्लेख कर पुनः लिखो (कोई पाँच):1x5-5
| स्तम्भA | स्तम्भ B |
| 2.13. जिबरेलिन 2.14, कलम या तने के कटे टुकड़े द्वारा 2.15. मटर के पौधे के सिकुड़े तथा पीले बीज का जीनोटाइप 2.16, समजात अंग 2.17. जलाभूमि (वेटलैंड) 2.18. चायामिन तथा युरासिल | (a) rrYY (b) भुजल पुनर्भरण (c) पिरमिडिन क्षार (d) कली तथा बीज की प्रसुप्त निद्रा भंग का कारण (e) संरचना समान कार्य भिन्न (f) RRYy (g) गुलाब |
एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दें (कोई छः)
2.19. निम्न में से बेमेल शब्द का चुनाव करके लिखें-
सेरेब्रम, हाइपोथैलामस, पोन्स, थैलामस
2.20. श्वॉन कोशिकाएँ कहाँ स्थित होती है?
2.21. संपर्कयुक्त शब्दों का जोड़ा नीचे दिया गया है। पहले जोड़े के आधार पर, दूसरे जोड़े के खाली स्थानको उपयुक्त शब्द से भरें:
माइटोसिस : भ्रूणमूल : : मियोसिस : .........
2.22. मेंडल के द्विसंकर क्रॉस परीक्षण द्वारा कौन-से नियम का प्रतिपादन दुआ?
2.23. एक ऐसी विभिन्नता का उदाहरण दें जो स्वस्थ मनुष्यों में देखा जाता है तथा पीड़ी संचारित होती है?
2.24. चिंपाजी किस प्रकार बादाम खाने के लिए कठोर छिलके को तोड़ते है ?
2.25. निम्न चारों पदों में से एक बाकी तीनों का समन्वय है, उसे खोज कर लिखें : SPM, वायु प्रदूषण, ग्रीन हाऊस गैस, फेफड़े की बीमारी।
2.26. बनों के पुनः निर्माण हेतु स्थानीय मनुष्य तथा वन विभाग एक साथ जिस व्यवस्था का अनुसरण करते हैं उसका नाम बतायें।
विभाग 'ग'
3.17. प्रश्नों में से कोई 12 प्रश्नों के उत्तर 2-3 वाक्यों में लिखो: 2x12=24
3.1. हार्मोन तवा तंत्रिका तंत्र के कार्य में निम्न आधार पर अंतर लिखें-
[] कार्य की प्रकृति [] कार्य की गति [] कार्य की अवधि [] भाग्य या परिनीति
3.2. 'एक मनुष्य दूर की चीजें स्पष्ट देख सकता है, लेकिन पास की चीजें स्पष्ट रूप से नहीं देख पाता है - इसका संभव कारण लिखें तथा इस समस्या के निवारण हेतु उपाय बतायें।
3.3. कृषि में खर-पतवार की समस्या के समाधान हेतु तथा कृषि निर्माण में वृद्धि के लिए कृत्रिम पादप हार्मोन
के कार्य का निर्णय करें।
3.4. 'LH तथा ICSH, मनुष्य की जनन ग्रंथियों से हार्मोन के स्राव को नियंत्रित करते हैं - इस वाक्य केयथार्थ का मूल्यांकन करें।
3.5. तर्क तंतु के निर्माण तथा साइटाकोइनेसिस क्रिया के आधार पर पादप तथा जंतु कोशिकाओ मे माइटोसिस की क्रिया में अंतर लिखें।
3.6. कोशिका चक्र में नियंत्रण की क्षति तथा मनुष्य के शरीर में मेलिग्नैन्ट ट्र्यूमर के बीच संबंध स्वापित करे|
3.7. पौधे के प्राकृतिक वर्धि प्रजनन में आकस्मिक पत्ति में कलिका एक महत्वपूर्ण पात्र है'-इस कथन के यथार्थ को एक उदाहरण के द्वारा सत्याषित करें।
3.8. क्रौस के माध्यम से दर्शाये कि पिता तथा माता में वंशज के लिंग निघारण में कौन ज्यादा महलपूर्ण है।
3.9. विभिन्न जीनोटाइप एक ही फिनोटाइप का निर्माण करते हैं।- उपयुक्त वाक्य को सारणी के माध्यम मे मटर पौधे के द्विसंकर संकरण के उदाहरण के परिणाम सह समझायें।
3.10 समाज में आपकी जानकारी के अनुसार, कोई एक जीन से संचार होने वाले रोग को रोकने के लिए शादी के पहले दंपत्ति को क्या परामर्श दिया जा सकता है, ऐसा अपना सुझाव प्रकट करें।
3.11. एक ऐसे तालाब में, जिसमें प्राकृतिक रूप से विभिन्न देशी प्रजाति की मछलियाँ उपस्थित है। कुछ तेलापिया मछली छोड़े गये, तेलापिया मछलियों को जीवित रहने हेतु कौन-कौन से संघर्ष करने होंगे उन्हे सोचकर लिखें।
3.12. कबूतर के वायुकोश का उड़ने में क्या कार्य है, उन्हें लिखें।
3.13. []संरचना और कार्य
[] क्रमविकास की प्रकृति की सूचना
उपर्युक्त लक्षणों के आधार पर उदाहरण सह समवृत्ति अंग की धारणा को प्रतिष्ठित करें।
3.14. मानव के विभिन्न कार्य-कलापों से निम्न प्रक्रियाओं का नाइट्रोजन चक्र में क्षति के बीच संबंध स्थापित करें।
[]वैश्विक उष्णता
[]मृदा तथा नदी और झील के पानी का अम्लीकरण।
3.15. हिल्सा मछली, मधुमक्खी, पेंगुइन, रावोल्फिया - इन उपर्युक्त जीवों की विलुप्तप्राय परिस्थितियों के कारणों का निर्धारण करें।
3,16 स्थानीय जैव-विविधता के संरक्षण में जनजैव विविधता रजिस्टर (PBR) के कोर्स दो कार्यों का उल्लेख केर
3.17. किसी भी अभयारण्य में वनीय प्राणी नियम के अनुसार प्रतिबाधित कोई चार कार्यों की सूची बनाए |
विभाग 'घ'
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
4. नीचे दिये हुए 6 प्रश्नों या उनके विकल्पों का उत्तर देना होगा । दृष्टिहीन परीक्षार्थियों को प्रश्न 5x6=30
4.1के बदले 4.1 (A) का उत्तर देना है। हर प्रश्न में 5 अंक है (अंकों का आबंटन या 3+2, 2+3 या 5 है)
4.1, मनुष्य के नेत्र के नेत्रगोलक के अनुदैर्ध्य काट का स्पष्ट चित्र बनायें तथा निम्न भागों का नामांकन करें
(क) कोराएड (ख) दृष्टि तंत्रिका (ग) आइरिस (घ) पीत बिंदु
अथवा, प्राणी कोशिका में माइटोसिस कोशिका विभाजन के मेटाफेज का स्पष्ट चित्र बनायें तथा निम्न भागों का नामांकन करें:
(क) क्रोमैटिड (ख) सेंट्रोमियर (ग) ध्रुवीय क्षेत्र (घ) तर्क तंतु
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
4.1. (A) मनुष्य के नेत्र गोलक के निम्न हर एक भाग के लिए एक कार्य को लिखें :
(क) बिट्रियस ह्यूमर, (ख) स्केलेरा, (ग) आइरिस, (घ) लेंस, (ड) रेटिना।
अथवा, प्राणी कोशिका के माइटोसिस कोशिका विभाजन में मेटाफेज दशा के तीन तथा एनाफेज दशा की दो
विशेषताओं को लिखें।
4.2. प्राणियों में माइटोसिस कोशिका विभाजन तथा मियोसिस कोशिका विभाजन में निम्न आधार पर अंतर लिखें- [] उत्पत्ति स्थल [] गुणसूत्रों के विभाजन की प्रकृति [] निर्मित कोशिकाओं की संख्या
मनुष्य के विकास के वयोसंधि काल में ज्ञान-इंद्रियों तथा हड्डियों में होने वाले परिवर्तनों को सूचित करें।
अथवा, यूकैरियोटिक गुणसूत्र के निम्न भागों के महत्व का उल्लेख करें
[] सेंट्रोमियर [] टेलोमियर
प्राणी का वृद्धि, प्रजनन तथा पुनर्गठन में कोशिका विभाजन का महत्व लिखें।
4.3. मेंडल के द्वारा चुनाव किये गये तीन जोड़ी प्रभावी अप्रभावी लक्षणों को सारणीबद्ध करें। एक संकर संकरण के प्रयोग से प्राप्त मेंडल को प्रथम नियम को लिखें।
अथवा, एक वर्णाध महिला ने एक साधारण पुरुष से शादी की, प्रचण पूत्रिय पीढ़ी में वर्णांधता की संभावना को निर्णय करें।
क्रौस के द्वारा दर्शायें किस प्रकार द्वितीय पुत्रीय पीढ़ी में संध्या मालती (चार बजे के पौधे) में मेंडल नियम से विचलन होता है।
4.4. जीवन की उत्पत्ति में शामिल मुख्य क्रम-विकास की घटनाओं को तीर चिन्हो द्वारा क्रमानुसार दर्शाये | अथवा, डार्विनवाद के सिद्धांतों में उल्लेखिखित निम्न तीन घटनाओं को समझाइए :
[] अत्यधिक संतानोत्पत्ति
[] नयी जाति की उत्पत्ति
[] प्राकृतिक चुनाव
जीवों के आकार, शारीरिक कार्य-कलापों, तथा आचारण में बदलाव ही अनुकूलन है- इस कथन को दो उदाहरणों से सत्यापित करें।
4.5. निम्न प्रदूषकों ने पर्यावरण तथा मानव के शरीर को किस प्रकार प्रभावित किया है, उल्लेख करें:
[] जैव-निम्नीकरण न होने वाले कीटनाशक
[] पराग कण
[] रासायनिक खाद जिनमें फास्फेट तथा नाइट्रेट पाये जाते हैं
[] स्वास्थ्य केंद्रों से उपलब्ध जीवाणु ग्रसित कचरा
[] क्लोरोफ्लोरोकार्बन
अथवा, निम्न हर एक घटना के संभावित कारणों का अनुमान करें :
[] अनिद्रा, उच्च रक्त चाप, आंशिक या पूर्ण बहरापन
[] पानी में घुलित आक्सीजन में कमी तथा मरी हुई मछलियों का पानी के ऊपर तैरना
[] मगरमच्छों की संख्या में कमी
[] फेफड़े की श्वासनली का फूल जाना
[] परागण में सहायता करने वाले कीटों की संख्या में कमी
4.6. भारत के विभिन्न शहरों में जनसंख्या वृद्धि के कारण भूमिगत जल की कमी उत्पन्न हो रही है' आपके
अनुभवों के आधार पर कारण सह उपर्युक्त वाक्य का समर्थन करें। मनुष्य के आवास की वृद्धि से सुंदरबन के पारिस्थितिकी तंत्र पर किस प्रकार प्रभाव पड़ रहा है, यह एक धारणा मानचित्र द्वारा समझाये।
अथवा, पूर्वी हिमालय के तलहटी दलदल घास स्थल में ही सिर्फ पाए जाने वाले विलुप्तप्राय स्तनधारी की
जनसंख्या वृद्धि करने हेतु कौन-से संरक्षणात्मक क्रियाओं को ग्रहण किया गया है, उसे संक्षिप्त में समझायें। नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को नियंत्रित करने हेतु जैव-विविधता का क्या कार्य है, उसे समझायें।
विभाग 'ड
(केवल बाह्य परीक्षार्थियों के लिए)
5. कोई चार प्रश्नों के उत्तर लिखो: 1x4
5.1. आवरणी उत्तक का एक गुण लिखें।
5.2. कौन-से कोशिकांग को 'आत्महत्या की वैली' कहा जाता है ?
5.3. पैरनकाइमा उत्तक का एक कार्य लिखें।
5.4. कीट परागण होने वाले एक फूल का उदाहरण दें।
5.5. एक प्रोटियोलाइटिक एंजाइम का उदाहरण दें।
6. किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर दो: 2x3
6.1. एक्सॉन तथा डेंड्रान में दो अंतर लिखें।
6.2. पौधों में उत्सर्जन की दो विधियों के नाम लिखें।
6.3. माइटोकांड्रिया तथा लवक के एक-एक कार्य लिखें।
6.4. पश्चिम बंगाल में उपस्थित एक राष्ट्रीय उद्यान तथा बायोस्फियर रिजर्व का नाम लिखें।
===
Thank you. Share with your friends.

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...