सूक्ष्मजीव क्या है? प्रकार और उपयोग|Microorganism in hindi

सूक्ष्मजीव क्या है? प्रकार और उपयोग|Microorganism in hindi

आज की इस पोस्ट में हम सूक्ष्मजीव(Microorganism) से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने वाले है| इसमें हम पढेंगे सूक्ष्मजीव क्या है? सूक्ष्मजीव के प्रकार और उपयोग तथा सूक्ष्मजीवों से सम्बन्धित प्रश्न जो प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं|

सूक्ष्मजीव क्या है(sukshma Jeev kya hai):

ऐसे जीव जिन्हें नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है तथा जिन्हें देखने के लिए एक यंत्र सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता होती है ऐसे जीवो को सूक्ष्मजीव कहा जाता है|
सूक्ष्मजीव सर्वव्यापी होते है अर्थात ये हवा, पानी, मिट्टी, बर्फीले क्षेत्रों, दलदली भूमि आदि सभी जगह पाये जाते हैं|

सूक्ष्मजीवों के प्रकार(sukshma Jeev ke Prakar):

सूक्ष्मजीवों को मुख्यतः 4 वर्गों में बांटा गया है-
1. जीवाणु ( bacteria ) 
2. प्रोटोजोआ
3. कवक
4. शैवाल

विषाणु (Virus) भी सूक्ष्मजीव होते हैं परंतु कुछ वैज्ञानिक इन्हें सूक्ष्म जीवों से भिन्न मानते हैं  क्योंकि विषाणु मानव शरीर के बाहर निर्जीव होते हैं किंतु शरीर के अंदर प्रवेश करते ही सजीव हो जाते हैं |

सूक्ष्मजीवों के उपयोग(uses of microorganisms in hindi) :

1. दूध से दही बनना- दूध से दही बनाने के लिए हम दूध में थोड़ा सा दही मिलाते हैं जिसमें लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु पाए जाते हैं जो संपूर्ण दूध को दही में परिवर्तित कर देते हैं|
इसके अलावा सूक्ष्मजीव ब्रेड, केक, पनीर, अचार आदि खाद्य पदार्थों के उत्पादन में सहायक होते हैं|

2. एल्कोहल निर्माण – एल्कोहल के उत्पादन में भी सूक्ष्मजीवों का उपयोग किया जाता है | शर्करा में यीस्ट द्वारा एल्कोहल एवं शराब का उत्पादन किया जाता है| चीनी के एल्कोहल में परिवर्तन की प्रक्रिया को किण्वन कहा जाता है|

3. औषधीय उपयोग– जब भी हम बीमार होते हैं तो डॉक्टर हमें प्रतिजैविक  ( एंटीबायोटिक) की गोली देते हैं| इन औषधियों का स्त्रोत सूक्ष्मजीव ही होते हैं| यह औषधिया हमारे शरीर में बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर देती है या उनकी वृद्धि को रोक देती है|

इसके अलावा सूक्ष्मजीवों की सहायता से कई बीमारियों को रोकने के लिए वैक्सीन (टीका) भी बनाए जाते हैं |

सूक्ष्मजीवों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न(microorganisms important questions in hindi):

1. जीवाणुओं का अध्ययन किसके अंतर्गत किया जाता है- बैक्टीरियोलॉजी

2. जीवाणु की खोज सर्वप्रथम किसने की -  ल्यूवेनहॉक ने [ल्यूवेनहॉक को जीवाणु विज्ञान का जनक(Father of Bacteriology) कहा जाता है| ]

3.बैक्टीरिया शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था – एहरेनबर्ग

4. दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है- जीवाणु(Bacteria)
 
5. दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है- लैक्टोबैसिलस जीवाणु

6.गंगा नदी के पानी में कौन सा जीवाणु पाया जाता है जो उसे  वर्षों तक सड़ने नहीं देता  है- बैट्रिया फोस 

7..टाइफाइड रोग किसके कारण होता है- साल्मोनेला टाइफी

8..टीबी (क्षय रोग)  किस बैक्टीरिया के कारण होता है- ट्यूबरक्‍युलोसिस 

9.हैजा किस बैक्टीरिया के कारण होता है- विब्रियो कॉलेरी

10.कौन से मच्छर के काटने से मलेरिया रोग होता है-  मादा एनाफिलीज मच्छर

11. रेबीज के टीके की खोज किसने की – लुई पाश्चर

12. लैटिन भाषा में वायरस का क्या अर्थ है- विष

13. जीव और निर्जीव के बीच की कड़ी है- वायरस

14. विषाणु (virus) की खोज किसने की- इवानोवस्की

15. चेचक के टीके की खोज किसने की- एडवर्ड जेनर

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online