SHIKSHAMITRA: शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सांसद प्रदीप चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षा मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शिक्षा मित्र करीब 21 साल से कार्यरत हैं, मगर आज तक उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। प्रदेश भर में चार हजार से अधिक शिक्षक अवसाद में जी रहे हैं।
सरकार ने समस्याओं के निस्तारण के लिए तीन माह का समय लिया था, मगर समस्याएं आज तक बरकरार हैं। ज्ञापन देने बालों में संजय शर्मा, राजेश जैन, संजय कुमार, धर्मवीर सिंह, देशपाल, अरबिंद कुमार आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...