फ्यूज क्या होता है? फ्यूज के प्रकार (Types of fuse)

 जिस तरह से सर्किट को circuit breaker, fault की condition में  अपने आप break करता है उसी प्रकार fuse भी एक प्रकार का सुरक्षात्मक उपकरण है जो circuit के series में संयोजित करने पर short circuit, overloading की condition में circuit को ब्रेक करता है।

फ्यूज क्या होता है? फ्यूज के प्रकार (Types of fuse)

फ्यूज की परिभाषा (Definition of fuse)

सामान्यत: Fuse एक धातु का छोटा-सा टुकड़ा होता है जो circuit के श्रेणी क्रम में जुड़ा होता है  यदि circuit में एक निश्चित मान से ज्यादा करंट  flow होती तब fuse पिघल कर circuit को break कर  देता है, fuse कहलाता है।

“वह protective device जो उच्च वैद्युत धारा के विरुद्ध केबिलों तथा उपकरणों की रक्षा के लिये वैद्युत परिपथ के श्रेणी क्रम में संयोजित किया जाता है फ्यूज कहलाता है।”

फ्यूज किससे बनता है ? (Fuse Element Materials)

 सामान्यत: Fuse element के लिये लेड, टिन, कॉपर, जिंक तथा सिल्वर प्रयोग किया जाता है। कम current (10 A) के लिये टिन या लेड और टिन (Lead 37% + Tin 63%) का मिश्रण प्रयोग किया जाता है। ज्यादा current के लिये copper या silver या इन दोनों का मिश्रण प्रयोग किया जाता है। सामान्यतः इस समय ज्यादातर silver प्रयोग किया जाता है।

फ्यूजिंग फैक्टर (Fusing Factor) क्या है ?

 “ किसी भी fuse element के लिये minimum प्रगलन धारा तथा फ्यूज की निर्धारित धारा के अनुपात को fuse factor कहते हैं। इसका मान हमेशा एक से अधिक होता है।”

फ्यूज के प्रकार (Types of fuse)
फ्यूज क्या होता है? फ्यूज के प्रकार (Types of fuse)

  • निम्न वोल्टता फ्यूज (Low voltage fuse)
(a) पुनर्तारीय प्ररूपी फ्यूज (Semi-enclosed rewireable fuse)
(b) उच्च विदारण क्षमता वाले कारतूसी अथवा H.R.C. फ्यूज (High rupturing capacity type (H.R.C.) fuse cartridge
  • उच्च वोल्टता फ्यूज (High voltage fuse)

  1. पुनर्तारीय प्ररूपी फ्यू ज (Semi-Enclosed Rewireable Fuse)

 Rewireable fuse को KitKat type fuse के नाम से जाना जाता है। इस फ्यूज में धातु तार का fuse element लगाया जाता है जिसे पिघल कर गिर जाने पर replace किया जा सकता है। इनमें fuse element प्राय: टिन लेपित ताम्र तार का होता है जिसे fuse carrier (फ्यूज वाहक) में दो सम्पर्क सिरा स्क्रूओं के बीच कस दिया जाता है। उसके बाद फ्यूज कैरियर को fuse board पर स्थापित फ्यूज आधार में लगा दिया जाता है।

 Fuse base में भी स्थिर सम्पर्क सिरे होते हैं जिनका सम्बन्ध अलग-अलग क्रमश: outgoing तथा incoming phase wire से होता है। इस प्रकार fuse carrier तथा fuse base के सम्पर्क सिरे आपस में संयोजित होकर, fuse element की सहायता से सप्लाई सिरे को परिपथ सिरे से संयोजित करते है

लाभ (Advantages)

  1. इसे सावधानीपूर्वक स्विच ऑन की स्थिति में ही निकाला जा सकता है तथा लगाया जा सकता है।
  2. Fuse element को change करने में लगा  cost बहुत कम होता है।
  3. ये कीमत में अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं।
  4. इनकी संरचना simple होती है।
  5. पिघले हुए फ्यूज का स्थानान्तरण करने के बाद पुन: इसे काम में लाया जा सकता है।

हानियाँ (Disadvantages)

  1.  इस type के fuse की breaking capacity कम होती है। अत: इन्हें high fault की स्थिति में प्रयोग नहीं किया  जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online