बलिया: सपा की बैठक में इस विधानसभा को 5 जोन व 33 सेक्टरों में बांटकर कार्यकर्ताओं को दी गई यें नई जिम्मेदारी, पूर्व मंत्री ने कहीं यें बातें

"समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा सिकन्दरपुर को 5 जोन व 33 सेक्टरों में बांटकर सभी जाति के कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारी"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय डाक बगले पर समाजवादी पार्टी की एक अति आवश्यक बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार विधानसभा सिकन्दरपुर को 5 जोंनो में बाट कर 5 जोन प्रभारी एवं 33 सेक्टरों में बांटकर 33 सेक्टर प्रभारी बनाए गए। सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति में सर्व समाज का ध्यान रखा गया। हर जाति को जोड़ने का प्रयास किया गया है। बैठक को संबोधित करते हैं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे विधानसभा की जिम्मेदारी अब आप लोगों को कंधे पर है। आप लोगों को हर बूथ पर 10 सदस्य एवं एक बूथ अध्यक्ष बनाना है, जिसमें सर्व समाज का ध्यान रखना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बल पर ही समाजवादी पार्टी ने बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीतने का काम किया है। 2022 का चुनाव आप लोगों के कंधो पर है। प्रदेश के हालात बहुत खराब है।

चारों तरफ भ्रष्टाचार, लूटमार व आतंक का माहौल बना हुआ है। इस माहौल से निजात दिलाने के लिए हर हाल में 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के तरफ आशा भरी नजरों से देख रही हैं। देश व प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरना ही आप लोगों का काम होगा। इस दौरान सर्वसम्मति से साधु यादव को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में भीष्म यादव, शिवजी त्यागी, मुन्नीलाल यादव, खुर्शीद आलम, वीर बहादुर वर्मा, नमो नारायण सिंह, देव नारायण यादव, बबलू सिंह, रामकेवल प्रजापति, देवेन्द्र सिंह, वीर बहादुर वर्मा, राज कुमार वर्मा, सुदामा वर्मा, राजू यादव, कामेश्वर राय, विंदेश्चर शर्मा, विनोद राम, सेराज खां, हृदय यादव, रामेश्वर वर्मा समेत सैकड़ों लोग बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व संचालन अनंत मिश्रा ने किया।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online