प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मिली तालिबानी सजा, काट डाला प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, गुस्साएं लोगों नें घर के बाहर ही किया अंतिम संस्कार

"बिहार के मुजफ्फरपुर में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके का माहौल गरम, दोनों गांवों में भारी पुलिसबल की तैनाती, पुलिस फरार आरोपियों की भी कर रही हैं तलाश"

खबरें आजतक Live

पटना (ब्यूरो, बिहार) मुजफ्फरपुर में तालिबान जैसी क्रूरता का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित प्रेम प्रसंग को लेकर सौरभ कुमार नाम के युवक की लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने लड़के का प्राईवेट पार्ट भी काट दिया। ये सनसनीखेज वारदात शनिवार को जिले के कांटी थाना इलाके के रेपुरा रामपुरसाह और सोनवर्षा गांव से सामने आई हैं। इसके बाद आरोपियों ने बुरी तरह से घायल लड़के को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत की खबर सुनकर सभी आरोपी घबरा गए और पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के दरवाजे पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। जबकि इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेपुरा निवासी मनीष कुमार के बेटे सौरभ का सोनवर्षा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। यह संबंध युवती के घर वालों को स्वीकार नहीं था।

कुछ महीने पहले भी युवती के परिजनों ने सौरभ की पिटाई की थी, और पंचायत भी हुई थी। इस वजह से सौरभ के पिता ने उसे बाहर भेज दिया था, लेकिन इसके बाद बहन की शादी में सौरभ गांव आया था। शुक्रवार की शाम को सौरभ अचानक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बात पर युवती के परिजन आग बबूला हो गए। युवती के परिजनों नें लाठी डंडा और रॉड से सौरभ की जमकर पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने सौरभ का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए। वहीं, युवक के मरने की जानकारी मिलते ही मृतक सौरभ के गांव में सन्नाटा पसर गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा पड़ोस के सोनवर्षा गांव के कुछ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हत्या की इस वारदात के बाद मृतक के परिजन सदमे की हालत में हैं। बताया जा रहा है कि मृतक सौरभ राज उड़ीसा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था, इसी महीने के एक जुलाई को अपने बहन की शादी में शरीक होने के लिए वह अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था, जहां बीती रात प्रेम प्रसंग की वजह से उसकी तालिबानी हत्या प्रेमिका के परिजनों ने कर दी।

रिपोर्ट- पटना डेस्क

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online