बलिया: संध्या पाण्डेय को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा नामित किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
"संध्या पाण्डेय को गोरक्ष प्रांत की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं अध्यक्ष भाजपा डॉ धर्मेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा का नामित किए जाने पर बलिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
बलिया (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। दिनांक 27 जुलाई 2021 को संध्या पाण्डेय को गोरक्ष प्रांत की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गुप्ता एवं अध्यक्ष भाजपा डॉ धर्मेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा का नामित किए जाने पर बलिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके बालेश्वर मंदिर रोड बलिया स्थित आवास पर बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का तांता लग गया । दिनांक 29 जुलाई 2021 को भाजपा जिला लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं रेलवे सलाहकार समिति भारत सरकार बलिया विजय कुमार गुप्ता, पूर्व संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा से पंकज पाठक, आशीष शर्मा, पंकज वर्मा, आकांक्षा पाण्डेय, प्रीति पाण्डेय, प्रेम कुमारी, पूजा यादव, किरण वर्मा आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। संध्या पाण्डेय ने अपने संबोधन में शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व व जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने दायित्वों का मनोयोग व निष्ठा से करूंगी।
रिपोर्ट- बलिया ब्यूरो लोकेश्वर पाण्डेय

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...