PM Modi Cabinet Reshuffle LIVE: हर्षवर्धन, बाबुल सुप्रियो, गंगवार समेत 11 मंत्रियों से लिया गया इस्तीफा PM Narendra Modi Cabinet Reshuffle News:
नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल और विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और डॉ. हर्षवर्धन को स्वास्थ्य मंत्री के पद से हटा दिया गया है। उनके सहयोगी स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। उन्हें लंबे समय से बीमार होने के चलते हटाया गया है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार से भी इस्तीफा लिया गया है। यही नहीं सदानंद गौड़ा का भी पत्ता कट गया है और शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोतरे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। बंगाल के सांसद बाबुल सुप्रियो से भी वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया है।
हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है। राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। वहीं मंगलवार को ही सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत को हटाकर उन्हें कर्नाटक के राज्यपाल का जिम्मा दिया गया था। इस तरह से अब तक 10 लोगों की कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है। इस बीच बीजेपी ने बिहार की अपने गठबंधन सहयोगी जेडीयू को भी साध लिया है। जेडीयू के खाते में कैबिनेट मंत्री के एक पद के साथ ही 3 राज्य मंत्री के पद जाएंगे। जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह कैबिनेट मिनिस्टर होंगे।
शाम छह बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।
इस बीच लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस भी पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचे हैं। इससे माना जा रहा है कि उन्हें कैबिनेट में जगह मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह चिराग पासवान के लिए करारा झटका होगा, जो लोजपा में टूट को रोकने के लिए बीजेपी से मदद तक की अपील कर चुके हैं। दरअसल, मोदी कैबिनेट फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं, जबकि उसमें अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में अभी 28 और मंत्री बनाए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं मोदी कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल से पहले की सभी हलचल...
Wed, 07 Jul 2021 03:41 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक बनेंगी मोदी सरकार में मंत्री
त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक को भी मोदी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को अच्छे से साधने की कोशिश में मोदी सरकार।
Wed, 07 Jul 2021 03:25 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे बन सकते हैं मंत्री
झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे बनाए जा सकते हैं मंत्री। संसदीय समितियों और संसद में अच्छे काम का मिल सकता है इनाम। पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं उनका काम को पसंद।
Wed, 07 Jul 2021 03:03 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: अब तक 11 मंत्रियों से लिए गए इस्तीफा, अश्विनी चौबे की भी हुई छुट्टी
स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी प्रसाद चौबे का भी इस्तीफा ले लिया गया है। अब तक कुल 11 मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया गया है।
Wed, 07 Jul 2021 02:55 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: बाबुल सुप्रियो की भी हुई मंत्री पद से छुट्टी
पश्चिम बंगाल से आने वाले सांसद बाबुल सुप्रियो को मंत्री पद से हटा दिया गया है। वह वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री थे। विस्तार से पहले उनका इस्तीफा लिया गया है। इसके अलावा बंगाल की ही देबोश्री चौधरी को भी मंत्रिपरिषद से बाहर किया गया है। यही नहीं दो नए चेहरों शांतनु ठाकुर और निसिथ प्रमाणिक को मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनाया जाएगा।
Wed, 07 Jul 2021 02:33 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन हुए कैबिनेट से बाहर, अब तक 9 मंत्रियों के लिए गए इस्तीफे
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कमजोर मैनेजमेंट के आरोपों का सामना करने वाले डॉ. हर्षवर्धन पर गाज गिरी है। उनसे पीएम नरेंद्र मोदी ने हेल्थ मिनिस्टर के पद से इस्तीफा ले लिया गया है। उन्हें किसी और विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि उन्हें क्या पोर्टफोलियो मिलने वाला है।
Wed, 07 Jul 2021 02:23 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: प्रताप चंद्र सारंगी से भी लिया गया इस्तीफा, हर्षवर्धन पर भी तलवार
राज्य मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी का भी इस्तीफा ले लिया गया है। हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है।
Wed, 07 Jul 2021 02:17 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: रतनलाल कटारिया से भी लिया गया इस्तीफा, सुनीता दुग्गल लेंगी जगह
हरियाणा के अंबाला से चौथी बार सांसद रतनलाल कटारिया से भी इस्तीफा ले लिया गया है। उनकी जगह पर सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल को मौका दिया जाएगा।
Wed, 07 Jul 2021 02:14 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: नीतीश प्रमाणिक ने की मंत्री बनने की पुष्टि
नीतीश प्रमाणिक ने की मंत्री बनने की पुष्टि। कहा- आज जाऊंगा राष्ट्रपति भवन।
Wed, 07 Jul 2021 02:07 PM
PM Modi Cabinet Reshuffle LIVE: कैबिनेट से हटेंगे सदानंद गौड़ा और संजय धोतरे
राज्यमंत्री संजय धोतरे ने इस्तीफा दिया। वह मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थे। इसके अलावा सदानंद गौड़ा को भी कैबिनेट से हटाने का फैसला लिया गया है।
Wed, 07 Jul 2021 01:54 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: जेडीयू को मिलेंगे 4 मंत्री पद, आरसीपी सिंह होंगे कैबिनेट मंत्री
जेडीयू को मिल सकते हैं 4 मंत्री पद। आरसीपी सिंह बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री। तीन और नेता बनाए जा सकते हैं मोदी कैबिनेट में राज्य मंत्री।
Wed, 07 Jul 2021 01:52 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: राजीव चंद्रशेखर की होगी कैबिनेट में एंट्री, पुडुचेरी में बनवाई थी सरकार
कर्नाटक के सांसद राजीव चंद्रशेखर बन सकते हैं केंद्र सरकार में मंत्री। पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनवाने में निभाई थी अहम भूमिका।
Wed, 07 Jul 2021 01:45 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: 43 मंत्री लेंगे शपथ, अनुराग ठाकुर समेत इन 5 मंत्रियों का होगा प्रमोशन
कैबिनेट विस्तार में 43 नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ। पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग ठाकुर, मनसुख मांडविय और हरदीप सिंह पुरी जैसे मंत्रियों का होगा प्रमोशन।
Wed, 07 Jul 2021 01:29 PM
मोदी कैबिनेट में शामिल जी.किशन रेड्डी और पुरुषोत्तम रूपाला का भी होगा प्रमोशन
जी.किशन रेड्डी और पुरुषोत्तम रूपाला का भी होगा प्रमोशन।
Wed, 07 Jul 2021 01:27 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: अनुराग ठाकुर बनेंगे सूचना एवं प्रसारण मंत्री, अजय भट्ट लेंगे निशंक की जगह
अनुराग ठाकुर को होगा प्रमोशन। मिल सकता है सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय। उनकी जगह वित्त राज्य मंत्री बन सकते हैं वित्त राज्य मंत्री। वहीं रमेश पोखरियाल निशंक की जगह उत्तराखंड के ही अजय भट्ट को मिलेगी मानव संसाधन विकास मंत्री की जिम्मेदारी।
Wed, 07 Jul 2021 01:25 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: पीएम मोदी के घर से निकले अमित शाह, राजनाथ और जेपी नड्डा
पीएम नरेंद्र मोदी के आवास से बाहर निकले होम मिनिस्टर अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह। इसके अलावा जेपी नड्डा, सर्बानंद सोनोवाल, जी किशन रेड्डी समेत कई और नेता पीएम के घर से बाहर निकले हैं।
Wed, 07 Jul 2021 01:21 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: मनोज तिवारी भी बन सकते हैं अब मोदी कैबिनेट का हिस्सा
मनोज तिवारी भी हो सकते हैं केंद्रीय कैबिनेट का हिस्सा। पीएम नरेंद्र मोदी के घर पर पहुंच मुलाकात करने वाले नेताओं में थे शामिल। उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा के सांसद हैं मनोज तिवारी।
Wed, 07 Jul 2021 01:20 PM
PM Modi Cabinet Reshuffle LIVE: कैबिनेट में होंगे अल्पसंख्यक समुदायों के 5 मंत्री, अकबरुद्दीन बनेंगे विदेश राज्य मंत्री
विदेश मंत्रालय के तेज-तर्रार प्रवक्ता रहे सैयदअकबरुद्दीन विदेश राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
Wed, 07 Jul 2021 01:11 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: देखें, कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम आवास पहुंचे ये नेता। मंत्री बनने की है संभावना
देखें, कैबिनेट विस्तार से पहले पीएम आवास पहुंचे ये नेता। मंत्री बनने की है संभावना
1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. सर्वानंद सोनोवाल
3. अजय भट्ट
4. कपिल पाटिल
5. शांतनु ठाकुर
6. पशुपति पारस
7. नारायण राणे
8. मीनाक्षी लेखी
9. शोभा करांडलजे
10. अनुप्रिया पटेल
11. हिना गावित
12. अजय मिश्रा
13. सुनीता दुग्गल
14. भागवत कराड
15. भारती पवार
Wed, 07 Jul 2021 12:54 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: मंत्री देबश्री चौधरी से मांगा गया इस्तीफा, बंगाल से इन्हें मिलेगी जगह
बंगाल से आने वालीं देबश्री चौधरी को मोदी कैबिनेट से हटाया जाएगा। वह अब तक महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री के तौर पर काम देख रही थीं। उनके स्थान पर बंगाल के शांतनु ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।
Wed, 07 Jul 2021 12:37 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: मीनाक्षी लेखी, नीतीश प्रमाणिक समेत ये नेता पहुंचे पीएम मोदी के घर
पीएम नरेंद्र मोदी के घर पहुंचे होम मिनिस्टर अमित शाह, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी, सोनोवाल, नीतीश प्रमाणिक समेत कई और नेता पहुंचे हैं।
Wed, 07 Jul 2021 12:21 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय, बीजेपी सांसद ने दीं शुभकामनाएं
उनको (ज्योतिरादित्य सिंधिया) और हमारे जितने भी सहयोगी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे सभी को शुभकामनाएं। वे भी भाजपा के अभिन्न अंग और कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी दायित्व जिस भी कार्यकर्ता को देती है वो उसका ठीक से निर्वहन करता है: मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा सांसद कृष्णपाल यादव
Wed, 07 Jul 2021 12:19 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: यूपी-उत्तराखंड के नेताओं को मिलेगी कैबिनेट विस्तार में तरजीह, इन नेताओं को मिलेगा मौका
कैबिनेट विस्तार में प्रवीण निषाद, अनुप्रिया पटेल, अनिल बलूनी, वरुण गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रीता बहुगुणा जोशी, विनोद सोनकर, रामशंकर कठेरिया, हिना गावित को मिल सकती है। इसके अलावा बंगाल के शांतनु ठाकुर और प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को भी मंत्री बनाया जा सकता है। बीड की लोकसभा सांसद प्रीतम मुंडे को भी मिल सकती है जगह।
Wed, 07 Jul 2021 12:13 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: अनुराग ठाकुर और हरदीप पुरी जैसे मंत्रियों का बढ़ेगा कद
सूत्रों के मुताबिक वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का कद बढ़ सकता है। इसके अलावा जी किशन रेड्डी और हरदीप सिंह पुरी जैसे मंत्रियों को भी प्रमोट किया जा सकता है।
Wed, 07 Jul 2021 12:10 PM
PM Modi Cabinet Reshuffle LIVE: चिराग को झटका लगना तय, पीएम मोदी के आवास पहुंचे पशुपति पारस, इन नेताओं को मिल रही जगह
केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार में जगह पाने वाले संभावित मंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंच रहे हैं। इन नेताओं में पशुपति कुमार पारस भी शामिल हैं। पारस का मंत्री बनना उनके भतीजे चिराग पासवान के लिए करारा झटका होगा। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी, शांतनु ठाकुर, सुशील मोदी, कपिल पाटील समेत कई और नेता भी पहुंचे हैं।
Wed, 07 Jul 2021 12:00 PM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: पीएम मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, विस्तार पर कर सकते हैं बात
पीएम मोदी के घर पहुंचे अमित शाह, विस्तार पर कर सकते हैं बात। कई और संभावित मंत्री भी पहुंचे हैं पीएम नरेंद्र मोदी के घर। इसके अलावा बीजेपी के चीफ जेपी नड्डा भी कुछ देर में पीएम नरेंद्र मोदी के घर पहुंचने वाले हैं।
Wed, 07 Jul 2021 11:54 AM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: अमित शाह और संभावित मंत्री पहुंचे पीएम मोदी के घर
कैबिनेट विस्तार में जगह पाने वाले संभावित मंत्री और होम मिनिस्टर अमित शाह पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के घर। विस्तार से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हैं प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी।
Wed, 07 Jul 2021 11:17 AM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: कैबिनेट में शामिल होंगे 19 नए चेहरे, कई मंत्रियों का बढ़ेगा कद
मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में 19 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद की संख्या 53 से बढ़़कर 72 हो जाएगी। कैबिनेट फेरबदल में कुछ मंत्रियों का कद भी बढ़ाया जा सकता है। इनमें प्रमुख नाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी का भी चल रहा है।
Wed, 07 Jul 2021 10:19 AM
Cabinet Expansion Live: नई टीम से सधेंगे 5 राज्यों के चुनाव, जानें- क्या है रणनीति
अगले साल उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनावों को कैबिनेट विस्तार और फेरबदल में अहमियत दी जाएगी। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश से कई नेताओं को एंट्री दी जा सकती है। इस बीच मोदी सरकार ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉपरेशन के नाम से एक और मंत्रालय के गठन का फैसला लिया है।
Wed, 07 Jul 2021 10:14 AM
Cabinet Expansion Live: मंत्रिमंडल में पीएचडी और MBA जैसी डिग्री वालों को मिलेगी जगह
कैबिनेट विस्तार से मंत्रियों की औसत शिक्षा में भी इजाफा होगा। संभावित नए चेहरों में से कई लोग ऐसे हैं, जो पीएचडी या फिर एमबीए जैसी डिग्री लिए हुए हैं। इसके अलावा कई नेता ऐसे हैं, जिन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की है या फिर कोई पेशेवर डिग्री की है।
Wed, 07 Jul 2021 10:12 AM
PM Modi Cabinet Expansion LIVE: ओबीसी नेताओं को मिलेगी युवा टीम में तरजीह, महिलाओं को भी महत्व
पीएम मोदी की नई कैबिनेट अब तक की सबसे युवा टीम हो सकती है। इसके अलावा मंत्रिपरिषद में ओबीसी समुदायों से आने वाले नेताओं को ज्यादा अहमियत दी जाएगी। महिलाओं की संख्या में इजाफा होगा। इसके अलावा ऐसे लोगों को तरजीह दी जाएगी, जिन्हें पहले से कुछ प्रशासनिक अनुभव रहा है।
Wed, 07 Jul 2021 10:08 AM
Cabinet Expansion: वरुण गांधी को भी मिल सकती है कैबिनेट में जगह, लंबे वक्त से हैं साइडलाइन
ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे, वरुण गांधी और लोजपा के पशुपति कुमार पारस को मिल सकती है मोदी कैबिनेट में जगह।
Wed, 07 Jul 2021 08:23 AM
कैबिनेट की बैठक फिर से रद्द
मोदी कैबिनेट में विस्तार से ठीक पहले एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक रद्द हो गई है। यह बैठक आज सुबह 11 बजे होने वाली थी। इससे पहले मंगलवार को भी यह बैठक रद्द हो गई थी। बैठक में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की अटकलें थीं।
Wed, 07 Jul 2021 07:31 AM
जानें किन नामों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते एक माह में अपने सभी मंत्रियों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की है। इसके चलते लगभग आधा दर्जन मंत्रियों पर गाज भी कर सकती है। साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है, जिनमें लगभग आधा दर्जन कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। जिन प्रमुख नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, नारायण राणे प्रमुख है।
इसके अलावा, जिन नए चेहरों की चर्चा है उनमें बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी, उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद अजय मिश्रा, सकलदीप राजभर, विनोद सोनकर, महाराष्ट्र भाजपा के सांसद कपिल पाटील, हिना गावित, उड़ीसा से आने वाले सांसद अश्विनी वैष्णव, मध्य प्रदेश की लोकसभा सांसद संध्या राय व हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल शामिल है। इस विस्तार में भाजपा सहयोगी दलों को भी मजबूती से अपने साथ करना चाहेगी। जदयू ने साफ किया कि वह सरकार में शामिल होने जा रही है और सब कुछ तय हो गया है। जद यू से आरसीपी सिंह समेत तीन से चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा अपना दल से अनुप्रिया पटेल, लोजपा के पशुपति पारस, निषाद पार्टी के प्रवीण निषाद (भाजपा सांसद) को भी जगह मिल सकती है।
Wed, 07 Jul 2021 07:31 AM
दूसरे कार्यकाल में पहला मंत्रिपरिषद विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार होगा। सरकार दो साल पूरे कर चुकी है और इस दौरान उसे कोरोना वायरस की महामारी से भी लंबे समय तक जूझना पड़ा है। खासकर कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप से सरकार की छवि पर भी असर पड़ा है। ऐसे में मंत्रिपरिषद विस्तार में प्रधानमंत्री सामाजिक समीकरणों, सहयोगी दलों को साधने, आने वाले चुनावों की रणनीति के साथ इस बात का भी ध्यान रखेंगे जिससे कि सरकार की छवि बेहतर हो सके। ऐसे में मंत्रिपरिषद में नए और युवा चेहरों को ज्यादा जगह मिल सकती है।
Wed, 07 Jul 2021 07:30 AM
आजादी के बाद सबसे युवा होगी कैबिनेट
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने के साथ यह साफ हो गया है कि यह फेरबदल और विस्तार काफी बड़ा होगा, जिसमें करीब डेढ़ दर्जन नए मंत्रियों को तो शामिल किया ही जाएगा। साथ ही कुछ पुराने चेहरों को हटाया भी जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं को सूचना भी दी जाने लगी है। इसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्वानंद सोनोवाल, नारायण राणे, जदयू नेता आरसीपी सिंह जैसे प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में युवाओं को खास तौर पर तरजीह दी जाएगी और यह आजादी के बाद सबसे युवा कैबिनेट होगी।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...