Present continuous / Imperfect tense -present imperfect tense in hindi
Present continuous / Imperfect tense
(a). जिस Tense (टेंस) में क्रिया लगातार रूप से वर्तमान समय में कार्य करने की विधि को बताए उसे Present continuous / Imperfect tense ( प्रेजेंट कंटीन्यूअस इंपरफेक्ट टेंस ) कहते हैं।
(b). हिंदी वाक्य की पहचान – मुख्य क्रिया में रहा, रहे, रही के साथ-साथ कर्ता के अनुसार है, हैं, हूं, हो लगे रहते हैं । जैसे – मैं पत्र लिख रहा हूं। वह किताब पढ़ रहा है।
(c). अंग्रेजी बनाने का नियम पहले – कर्ता subject ( सब्जेक्ट ) की अंग्रेजी लिखने के बाद सहायक क्रिया ( Auxiliary Verb ) को अंग्रेजी लिख देते हैं । इसके बाद मुख्य क्रिया (principle Verb ) की अंग्रेजी लिख कर उसमें ‘ing’ जोड़ दिया जाता है और अंत में कर्म ( object ) रहने पर उसकी अंग्रेजी लिख देते हैं ।
S + AV ( is/are/am ) + PV + ing + O
मैं पत्र लिख रहा हूं। I am writing a letter. वह किताब पढ़ रहा है। He is reading a book.
* Negative ( नेगेटिव ) वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
S + ( is/are/am ) + not + PV + ing + O
मैं पत्र नहीं लिख रहा हूं। I am not writting a letter. वह किताब नहीं पढ़ रहा है। He is not reading a book.
* Interrogrative ( इंटेरोगेटिव ) वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम–
Is/are/am + S + PV + ing + O +?
क्या मैं पत्र लिख रहा हूं? Am I writting a letter ? क्या हुआ किताब पढ़ रहा है? Is he reading a book?
Present Continuous ( प्रेजेंट कंटीन्यूअस ) में कर्ता ( subject ) के पहले ‘क्या’ रहने पर He,She,,It तथा Singular name (सिंगुलर नेम) के साथ क्या की जगह ‘Is’ का प्रयोग करते हैं। केवल I के साथ ‘am’ का प्रयोग होता है। You,we,they तथा किसी भी Plural के साथ ‘क्या’ की जगह 'are’ का प्रयोग करते हैं।
*Interrogative negative वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
Is/are/am + S + not + O +?
क्या मैं पत्र नहीं लिख रहा हूं? Am I not writting a letter? क्या वह किताब नहीं पढ़ रहा है? Is he not reading a book?
Read more –
- Time and Tense ( टाइम एंड टेंस ) – समय और काल
- Present Indefinite Tense ( सामान्य वर्तमान काल)
- Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
- Voice Voice (वाच्य)
- Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण वर्तमान होते हुए अपूर्ण काल)
- Past Indefinite Tense ( सामान्य भूत काल )
- Past Continuous Tense (अपूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भूतकाल काल)
- Future Indefinite Tense ( सामान्य भविष्य काल )
- Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भविष्य काल)
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Definition of English grammar
- Article ( आर्टिकल )
- Number ( वचन )
- Parts of speech ( कथन के खण्ड )
- Case ( कारक )
- Subject - Verb Agreement
- Sentence ( सेंटेंस ) – वाक्य
- Mood ( मूड ) – अवस्था

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...