Present indefinite tense ( प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस ) – Present Tense - वर्तमान काल
Present Tense - वर्तमान काल
Present indefinite tense
(a). जिस Tense से सामान्य रूप से वर्तमान समय का बोध हो उसे Present indefinite tense ( प्रेजेंट इंडेफिनिटी टेंस )कहते हैं।
(b). हिंदी वाक्य की पहचान – मुख्य क्रिया में ता, ते, ती लगे रहते हैं तथा करता के अनुसार सहायक क्रिया है, हैं, हूं, हो लगे रहते हैं। जैसे – मैं पत्र लिखता हूं । यह किताब पढ़ता है ।
(c). अंग्रेजी बनाने का नियम – पहले कर्ता ( subject ) की अंग्रेजी लिख कर तथा मुख्य क्रिया ( Principle Verb ) की अंग्रेजी लिख देते हैं । कर्म ( objective ) रहने पर अंत में उसकी अंग्रेजी लिख दी जाती है।
S + P V + O
मैं पत्र लिखता हूं । – I write a letter. वह किताब पढ़ता है। – He reads a book.
Note :– इसमें सहायक क्रिया ( Auxiliary verb ) है, हैं, हूं, हो की अंग्रेजी नहीं लिखी जाती है। यदि कर्ता Third Person singular number ( एकवचन ) में रहे तो मुख्य क्रिया में नियमानुसार s या es जोड़ दिया जाता है । जिस Verb के अंत में o तथा ch रहे प्रायः उसी में es जोड़ा जाता है–
Negative वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
S + do/does + not + PV + O
मैं पत्र नहीं लिखता हूं । – I do not write a letter. वह किताब नहीं पड़ता है । – He does not read a book.
Present indefinite में He, She, It तथा Singular name का कर्ता रहने पर ‘नहीं’ के स्थान पर ‘does not’ का प्रयोग करते हैं। I ,we, they तथा कोई भी plural रहने पर ‘दो not’ का प्रयोग करते हैं ।
Interrogative ( इंटेरोगेटिव ) वाक्य रहने पर अंग्रेजी बनाने का नियम–
Do/Does + not + PV + O?
क्या मैं पत्र लिखता हूं ? – Do I write a letter? क्या वह किताब पढ़ता है ? – Does he Read a book?
Present indefinite में कर्ता ( Subject ) के पहले क्या रहने पर He, she it तथा Single name के साथ ‘क्या’ के स्थान पर does का प्रयोग करते हैं। I, we, you, they तथा कोई भी plural के साथ क्या के स्थान पर ‘Do’ का प्रयोग करते हैं ।
Interrogrative negative ( इंटेरोगेटिव नेगेटिव) वाक्य रहने प पर अंग्रेजी बनाने का नियम –
Do/Does + S + not + PV + O?
क्या मैं पत्र नहीं लिखता हूं ? Do I write a letter?
क्या वह किताब नहीं पड़ता है? Does he not read a book ?
Read more –
- Time and Tense ( टाइम एंड टेंस ) – समय और काल
- Present Indefinite Tense ( सामान्य वर्तमान काल)
- Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण वर्तमान होते हुए अपूर्ण काल)
- Past Indefinite Tense ( सामान्य भूत काल )
- Past Continuous Tense (अपूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भूतकाल काल)
- Future Indefinite Tense ( सामान्य भविष्य काल )
- Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भविष्य काल)
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Definition of English grammar
- Article ( आर्टिकल )
- Number ( वचन )
- Parts of speech ( कथन के खण्ड )
- Case ( कारक )
- Subject - Verb Agreement
- Sentence ( सेंटेंस ) – वाक्य
- Mood ( मूड ) – अवस्था

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...