Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi

 सोल्डरिंग क्या है?

सोल्डरिंग दो या दो से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट को सोल्डर के साथ पिघला कर जोड़ने की एक तकनीक है जो इस प्रकार जुड़े होते हैं कि conductivity पूरी तरह बनी रहती है.
Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi

सोल्डर एक metal alloy है जो गरम करने पर पिघल जाती है जिसे हम कॉम्पोनेन्ट के बीच में लगा देते हैं. और जैसे ही ये alloy ठंडी होती है तो ये जोड़ने वाले इलेक्ट्रॉनिक कोम्पोनेट्स के बीच में एक स्ट्रोंग bond बना लेती है. ठंडा होने पर ये bond permanent हो जाता है और काफी robust भी रहता है. पर अगर आपको इसे हटाने की यानी की वापस तोड़ने की जरुरत पड़ती है तो वह भी किया जा सकता है और इस तकनीक को हम desoldering process कहते हैं.

Soldering Tools   

Soldering को बहुत से लोग शॉर्टकट से करने का try करते है. पर आपको तरीके के साथ, last longing और minimum टाइम में होने वाली सोल्डरिंग करनी है तो आपको नीचे दिए गए कुछ टूल्स की आवश्यकता होगी.

सोल्डरिंग आयरन 
Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi
Soldering iron

सबसे बेसिक टूल जिसके बिना सोल्डरिंग possible नहीं है. सोल्डरिंग आयरन एक ऐसा हीटिंग टूल है जिसे आप डायरेक्ट AC सप्लाई provide करके हीट कर सकते हैं और जिसकी सहायता से आप सोल्डर को इलेक्ट्रिक connection के चारो तरफ पिघला सकते हैं. मार्किट में ये 15W से 30W की रेंज में beginners के लिए ये टूल्स अवेलेबल हैं. सोल्डरिंग आयरन में usually high temperature पर ऑटो cutoff रहता है फिर भी इसकी टिप काफी गरम होती है और इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतनी चहिये कि आपका हाथ न जल जाए.

सोल्डर
Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi
Solder Wire

सोल्डर एक तरह की metal alloy है जो electrical कॉम्पोनेन्ट के बीच में मेल्ट करके डाली जाती है और यह ठंडी होकर permanent जॉइंट बना लेती है. इसे अच्छी तरह लगाने के लिए एक अलग से material जिसे flux कहते हैं, आता था. पर आजकल सोल्डर के अन्दर ही flux मौजूद रहता है और आपको अलग से खरीदने की आवश्यकता नहीं होती. सबसे commonly उसे होने वाला सोल्डर rosin core solder है जोकि टिन और कॉपर से बना होता है. मार्किट में lead और lead free दोनों तरह के सोल्डर आते हैं. Lead सेहत के लिए हानिकारक होता है. अगर आप इस तरह का सोल्डर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो proper ventillation का ख्याल रखे.

Soldering Station 

Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi
Soldering Station 

अगर आप professionally soldering करते हैं या hobbyist हैं जो कि प्रोजेक्ट etc बनाने के लिए frequent सोल्डरिंग करते हैं तो ये आइटम आपके लिए है. इस की सहायता से आप अपनी सोल्डरिंग आयरन का एक्साक्ट temperature सेट कर सकते हैं. Temperature सेट करने के लिए डिजिटल और knob टाइप दोनों arrangement मार्किट में आते हैं. गर्म सोल्डरिंग आयरन को रखने का हमेशा issue रहता है तो इसके लिए इसमें एक specially designed होल्डर भी रहता है जिसमे आप काम करते हुए सोल्डरिंग आयरन रख सकते हैं. बिना स्टेशन के भी सोल्डरिंग आयरन स्टैंड मार्किट में अवेलेबल हैं. 

सोल्डरिंग आयरन टिप  

Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi
Soldering iron tip


सोल्डरिंग आयरन के एंड पर detachable टिप लगी होती है जिसे आप अपनी इच्छानुसार बदल सकते हैं. अलग अलग टिप अलग-अलग कार्य के लिए इस्तेमाल होती है. Example के तौर पर chisel टाइप की टिप का इस्तेमाल wires को और बड़े कॉम्पोनेन्ट को सोल्डर करने के लिए किया जाता है तो दूसरी और अगर आपको बहुत fine और छोटे एरिया में सोल्डरिंग करनी है तो आपको conical tip का इस्तेमाल ज्यादा सुविधाजनक रहेगा

Sponge (स्पंज)

Soldering Tools and Materials Part-1 Hindi


सोल्डरिंग करते समय सोल्डर की टिप पर कुछ सोल्डर oxidize होकर चिपक जाता है. अब गरम होने की वजह से आप हाथ से या किसी कपडे से तो हटा नहीं सकते. उसके लिए स्पंज को गीला करके या फिर brass स्पंज को इस्तेमाल करके ऑक्सीडेशन को हटा देते हैं. अगर ये ऑक्सीडेशन टिप से नहीं हटाते तो सोल्डरिंग आयरन की सोल्डर को पकड़ने की क्षमता धीरे धीरे कम होने लगती है. 

सेफ्टी टिप्स 

सोल्डरिंग आयरन का temperature 400 डिग्री तक हो सकता है. इसके लिए इम्पोर्टेन्ट है कि आप सोल्डर करते समय हमेशा आयरन स्टैंड का इस्तेमाल करे. कई बार सोल्डर छिटक कर आँखों की तरफ आ सकता है इसके लिए सेफ्टी ग्लासेज का इस्तेमाल करना हमेशा recommended रहता है. Lead टाइप सोल्डर से fumes निकलने की वजह से आप उन्हें inhale कर सकते हैं. इसके लिए फ्यूम extractor का इस्तेमाल करना recommended है. 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online