यूपीए क्या है ? UPA Full Form in Hindi

भारत में केंद्रीय स्तर पर सरकार बनाने के लिए के लिए राजनीतिक दल मिलकर एक गठबंधन बना लेते है। इस राजनीतिक गठबंधन में बहुत सी बड़ी - छोटी राजनीतिक पार्टियाँ शामिल होती है और इस गठबंधन का नेतृत्व उस राजनीतिक पार्टी के द्वारा किया जाता है जो इनमें से सबसे बड़ी होती है। वर्तमान में भारत में मुख्य रूप से दो बड़े राजनीतिक गठबंधन है,एक है UPA और दूसरा है,NDA. 

इस पोस्ट में हम यूपीए क्या है ? यूपीए में कौनसे राजनीतिक दल शामिल है ? UPA की Full Form क्या है ? यूपीए और एनडीए में क्या अंतर है ? जैसे यूपीए से जुड़े तमाम सवालों के जबाव प्राप्त करेंगे। यदि आप भी UPA के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढे। 

upa-kya-hai-upa-ki-full-form-kya-hoti-hai

What is Full Form Of UPA [ UPA की Full Form क्या है ? ]

UPA की Full Form है,United Progressive Alliance.

यूपीए को हिन्दी में 'संयुक्त प्रगतशील गठबंधन' भी कहते है। जिसे छोटे रूप में 'संप्रग' भी कहा जाता है। 

भारतीय राजनीति में United Progressive Alliance राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है जिसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( INC ) पार्टी के द्वारा किया जाता है,क्योंकि वह इस गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियो में से सबसे बड़ी है। 

UPA क्या है ? यूपीए का गठन कब किया गया था ?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( INC ) पार्टी के नेतृत्व में अन्य छोटे-बड़े राजनीतिक दलों के मिलकर एक राजनीतिक गठबंधन का गठन किया है जिसको United Progressive Alliance ( UPA ) कहा जाता है। इस गठबंधन में शामिल सदस्य पार्टियां लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव मिलकर लड़ती है और एक - दूसरे का समर्थन करके सरकार बनाने का प्रयास करती है। 

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) का गठन 2004 में आम चुनाव के बाद हुआ था। तब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अन्य वाम-गठबंधन दलों के समर्थन से सरकार बनाई थी क्योंकि तब किसी एक पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। तब से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) चला आ रहा है। 

यूपीए की अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी है। UPA की तरफ से लोकसभा के नेता अधीर रंजन चौधरी जबकि राज्यसभा के नेता गुलाम नबी आज़ाद है। 2009 में भारतीय आम चुनाव में, यूपीए ने 262 सीटें जीतीं, जिनमें से कांग्रेस के पास 206 सीटें थीं।

ठीक इसी प्रकार भारतीय राष्ट्रीय पार्टी ( BJP ) के नेतृत्व में National Democratic Alliance ( NDA ) नाम के राजनीतिक गठबंधन का गठन किया गया है जिसे हिन्दी में 'राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन' कहा है। 

भारतीय राजनीति की धुरी NDA और UPA राजनीतिक गठबंधन के बीच ही घूमती रहती है। 

UPA में कौनसे राजनीतिक दल शामिल है ? संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सदस्यों की सूची

वैसे तो यूपीए में कभी कोई राजनीतिक दल शामिल हो जाता है तो कभी कोई राजनीतिक दल बाहर हो जाता है। इस कारण से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सदस्यों की संख्या में उतार - चढ़ाव लगा रहता है। 

वर्तमान में यूपीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के नाम कुछ इस प्रकार है :-

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • द्रविड़ मुनेत्र कषगम
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
  • राष्ट्रीय जनता दल
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  • जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा
  • केरल कांग्रेस (एम)
  • मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम
  • क्रांतिकारी सोशलिस्ट पार्टी
  • विदुथलाई चिरुथिगाल काची
इस लेख के निष्कर्ष में मैं यही कहना चाहता हूँ कि राजनीति में कोई किसी का अपना नहीं होता है। राजनीतिक गठबंधन में यदि किसी पार्टी को अपना हित दिखता है तो वह उससे शामिल हो जाती है और यदि किसी को कोई लाभ नजर नहीं आता है तो वह गठबंधन से किनारा कर लेती है। यूपीए का राजनीतिक भविष्य क्या होगा ? इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि राजनीति में कुछ भी निश्चित और अनिश्चित नहीं है। 

मुझे आशा है कि इस लेख को पढ़कर आपको यूपीए क्या है ? यूपीए की फुल फॉर्म क्या होती है ? के बारे में जानकारी हासिल हो गयी होगी। यह यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है तो इसे शेयर जरूर करे। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online