हिमाचल प्रदेश में कौन क्या है 2021 (नवंबर 2021 की स्थिति)

latest who's who in himachal pradesh

जयराम ठाकुर ने 27 दिसंबर 2017 को हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। ठाकुर मुख्यमंत्री बनने वाले राज्य के छठे भाजपा नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री हैं। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में ठाकुर ने पद की शपथ ली थी। वह पांचवीं बार भाजपा से विधायक चुने गये हैं। जयराम हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक तौर पर महत्वूपर्ण मंडी क्षेत्र के पहले नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने। हिमाचल प्रदेश के अब तक के ज्यादातर मुख्यमंत्री शिमला, कांगड़ा और सिरमौर इलाके से होते थे।



सुर्खियों से दूर रहने वाले जयराम मंडी के एक किसान परिवार से आते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई की और यूनिवर्सिटी के दिनों में ही राजनीति में कदम रखने का फैसला किया। ठाकुर जब महज 28 वर्ष के थे तब उन्होंने पहली बार 1993 में चाचिओट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 800 वोटों के अंतर से पहला चुनाव हार गये थे। इसके बाद 1998 में ठाकुर ने इसी सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद मंडी जिले की इस चाचिओट 2010 में परिसीमन के बाद सेराज नाम दिया गया को अपना गढ़ बना लिया और यहां से लगातार पांच बार जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

मंत्री कार्यभार
जय राम ठाकुर (मुख्यमंत्री) वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक, लोक निर्माण, पर्यटन, आबकारी और कराधान एवं अन्य सभी विभाग जो आवंटित नहीं किए गए हैं
महेन्द्र सिंह जल शक्ति, राजस्व, बागवानी, सैनिक कल्याण
सुरेश भारद्वाज शहरी विकास, टाउन एण्ड कण्ट्री प्लानिंग, हाउसिंग, संसदीय कार्य, कानून एवं कानूनी यादगार, सहकारिता
सरवीन चौधरी सामाजिक न्याय और अधिकारिता
राम लाल मार्कण्डा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण, जनजातीय विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, लोक शिकायत निवारण
वीरेंद्र कंवर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन
बिक्रम सिंह उद्योग, परिवहन, श्रम और रोजगार
गोविंद सिंह उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, भाषा कला और संस्कृति
राजीव सैजल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आयुर्वेद
सुख राम चौधरी बहुउद्देशीय परियोजनाएँ एवं ऊर्जा, गैर पारम्परिक ऊर्जा स्रोत
राकेश पठानिया वन, युवा सेवाएँ एवं खेल
राजेन्द्र गर्ग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले





हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल पर अक्सर पूछे जाने प्रश्न–
हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री कौन है? – राकेश पठानिया
हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री कौन है? – बिक्रम सिंह
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – राजीव सैजल
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन है? – गोविंद सिंह
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री का क्या नाम है? – गोविंद सिंह
हिमाचल प्रदेश के गृह मंत्री कौन है? – जय राम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री कौन है? – राकेश पठानिया
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री का क्या नाम है? – राकेश पठानिया
हिमाचल प्रदेश के रक्षा मंत्री कौन है? – जय राम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री कौन है? – वीरेंद्र कंवर
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – राजीव सैजल

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2021
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2021
राजस्थान में कौन क्या है 2021
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2021
बिहार में कौन क्या है 2021
उत्तराखंड में कौन क्या है 2021
झारखंड में कौन क्या है 2021
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2021

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online