मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2021 - नवंबर 2021 की स्थिति

mp cabinet

मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान (Kamalnath) ने 23 मार्च 2020 को राजभवन में सादे समारोह में शपथ ग्रहण की थी। कोरोना संकट को देखते हुए उन्होंने अकेले शपथ ली थी। फिर लंबे अंतराल के बाद 21 अप्रैल 2020 को मंत्रिमंडल का गठन हुआ। जिसमें 5 मंत्रियों ने शपथ दिलायी गयी। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ विधायक नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह मंत्री बने। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।



इसके बाद 2 जुलाई 2020 को एक बार फिर मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया गया। कार्यकारी राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें 20 कैबिनेट स्‍तर के और आठ राज्‍य मंत्री शामिल है। मंत्रिमंडल में ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ग्रुप को खास तरजीह मिली है, इस खेमे के 10 विधायक को मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्रियों में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव, विजय शाह, जगदीश देवड़ा, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह और विश्‍वास सारंग शामिल हैं। सनद रहे कि 230 सदस्यीय विधानसभा में सदस्यों की संख्या के लिहाज से मंत्रिमंडल में 15 फीसदी यानी 35 सदस्य ही हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

बता दे कि दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस 15 साल बाद सत्ता में आई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों की कांग्रेस में बगावत के कारण तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ को 20 मार्च को इस्तीफा देना पड़ा था।



मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल 2021 -
1. शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री) : मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य (मंत्री) को न सौंपे गये हो।
2. डॉ. नरोत्तम मिश्रा (मंत्री) : गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी कार्य
3. गोपाल भार्गव (मंत्री) : लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास
4. कुंवर विजय शाह (मंत्री) : वन
5. जगदीश देवड़ा (मंत्री) : वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
6. श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री) : खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार
7. भूपेंद्र सिंह (मंत्री) : नगरीय विकास एवं आवास
8. सुश्री मीना सिंह (मंत्री) : आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण
9. कमल पटेल (मंत्री) : किसान कल्याण तथा कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, राजस्व, परिवहन
10. बृजेंद्र प्रताप सिंह (मंत्री) : खनिज साधन, श्रम
11. विश्वास सारंग (मंत्री) : चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, महिला एवं बाल विकास
12. डॉ. प्रभुराम चौधरी (मंत्री) : लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
13. महेंद्र सिंह सिसौदिया (मंत्री) : पंचायत एवं ग्रामीण विकास
14. प्रद्युम्न सिंह तोमर (मंत्री) : ऊर्जा
15. प्रेम सिंह पटेल (मंत्री) : पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण
16. ओमप्रकाश सखलेचा (मंत्री) : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
17. सुउषा ठाकुर (मंत्री) : पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म
18. अरविंद सिं‍ह भदौरिया (मंत्री) : सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन
19. डॉ. मोहन यादव (मंत्री) : उच्च शिक्षा
20. हरदीप सिंह डंग (मंत्री) : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण
21. राजवर्धन सिंह (मंत्री) : औद्योगिकी नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
22. भारत सिंह कुशवाह (राज्य मंत्री) : उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास
23. इंदर सिंह परमार (राज्य मंत्री) : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन
24. राम खेलावन पटेल (राज्य मंत्री) : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास



मध्य प्रदेश के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कौन है? – रविशंकर शुक्ल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है? – शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री कौन है? – इंदर सिंह परमार
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री कौन है? – श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री कौन है? –नरोत्तम मिश्रा
मध्य प्रदेश के रेल मंत्री कौन है? – पद नहीं होता।

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2021
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2021
राजस्थान में कौन क्या है 2021
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2021
बिहार में कौन क्या है 2021
उत्तराखंड में कौन क्या है 2021
झारखण्ड में कौन क्या है 2021

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online