उत्तराखंड में कौन क्या है 2021 - नवंबर 2021 की स्थिति

खटीमा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उत्तराखंड (Uttarakhand New CM) के नए मुख्यमंत्री के रूप में 4 जुलाई 2021 को शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। धामी ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही धामी कैबिनेट में सभी पुराने मंत्रियों को शामिल किया गया है। सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई।


पिथौरागढ़ में जन्मे 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं। दो बार के विधायक धामी कभी उत्तराखंड सरकार में मंत्री नहीं रहे, लेकिन अब वह सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठे। पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उनके पिता सैनिक थे। तीन बहनों के बाद घर का अकेला बेटा होने की वजह से परिवार की जिम्मेदारियां उन पर हमेशा बनी रहीं।


धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वे 1990 से 1999 तक ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे। वे 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उनकी अगुआई में ही प्रदेश सरकार ने स्थानीय युवाओं को राज्य के उद्योगों में 70% आरक्षण दिलाने में सफलता हासिल की।

उत्तराखंड के मंत्रियों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न–
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के गृह मंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के वित्त मंत्री कौन है? – पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री कौन है? – अरविंद पांडे
उत्तराखंड के खेल मंत्री कौन है? – अरविंद पांडे
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री कौन है? – डॉ.धनसिंह रावत
उत्तराखंड के परिवहन मंत्री कौन है? – यशपाल आर्य
उत्तराखंड के कृषि मंत्री कौन है? – सुबोध उनियाल



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट के विभागों का आवंटन 6 जुलाई 2021 को किया गया। मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री ने अपने पास केवल 12 विभाग रखे, जबकि उनसे पहले मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत के पास 20 और त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 50 से अधिक विभाग थे। धामी ने ऊर्जा, लोनिवि, स्वास्थ्य, आबकारी सरीखे अहम विभाग मंत्रियों में बांट दिए हैं।

जूलाई 2021 तक की स्थिति के अनुसार उत्तराखंड मंत्रिमण्डल की सूची इस प्रकार है–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : (12 विभाग) मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्धसैनिक बल, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन।

सतपाल महाराज कैबिनेट मंत्री (8 विभाग):  सिंचाई, बाढ़ नियंत्राण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग।

डॉ.हरक सिंह रावत (7 विभाग): वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।

बंशीधर भगत (5 विभाग): विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

यशपाल आर्य (6 विभाग): परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी।

बिशन सिंह चुफाल (4 विभाग) : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना।

सुबोध उनियाल (7 विभाग): कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।

डॉ.धनसिंह रावत (5 विभाग): सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।

रेखा आर्या (4 विभाग): महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य।

यतीश्वरानंद (4 विभाग): भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ग्राम्य विकास।

गणेश जोशी (4 विभाग) : सैनिक कल्याण, उद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग ।

अरविंद पांडे (6 विभाग) : विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा।

यह भी जान लें
नवीनतम कौन क्या है 2021
उत्तर प्रदेश में कौन क्या है 2021
मध्य प्रदेश में कौन क्या है 2021
राजस्थान में कौन क्या है 2021
छत्तीसगढ़ में कौन क्या है 2021
बिहार में कौन क्या है 2021
झारखण्ड में कौन क्या है 2021

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online