लिखने में कौन सा रोका है कब रुका है लिखने वाला गर खुले आम किसी ने टोका है

 



पहेलियाँ
बनायी नहीं जाती हैं
पहेलियां
बन जाती हैं
जरूरी नहीं है बूझना
आग लग रही हो
तो देखना भी जरूरी नहीं है
और जली
कभी भी बुझायी भी नहीं जाती हैं

जो मैं करता हूँ
उसकी बात
कहाँ कभी करता हूँ

जो तुम करते हो
तुमको पता होता है
तुम क्या करते हो

जो हम करते हैं
उसकी बात
करनी ही क्यों है

करने कराने से हमारे
किसे क्या करना है
तुम तुम्हारा
और हम हमारा
ही तो करते हैं

मैं कहता हूँ कुछ
और मैं कोशिश भी करता हूँ
कुछ करने की

उस करने को
लिखना भी आसान होता है
लिख देता हूँ

तुम्हारा
करना कराना
तुमको पता होता है

तुम्हारे लिखे में
खोजता हूँ किया हुआ

वो नहीं मिलता है कहीं
मैं खुद ही कहीं
तुम्हारे किये कराये में
खो लेता हूँ

नियम नियम होते हैं
बात करने के लिये ही होते हैं
करने कराने के समय
सारे ही बहुत कम होते हैं

कर लिया जाता है
करना भी चाहिये होता है

नियम लिखने लिखाने के लिये
बात करने के लिये
करने के समय बस
अपनी सोच अपना ही दिमाग होता है

सब कुछ पहेलियों में ही होता है
दिखाना और बताना
कुछ और ही होता है

पढ़ाना सबसे सरल होता है
कुछ भी पढ़ा लिया होता है
कौन सोचता है कौन देखता है
लिखने लिखाने और पढ़ने पढ़ाने का
अलग अलग देवता होता है

कविता शेरो शायरी
कहानियाँ छंद बंद या और कुछ
कहने के रास्तों में
कोई कहीं भी खड़ा नहीं होता है

‘उलूक’ तेरी बातें
बुलबुले जैसी
समझने वाला
कोई नहीं कहीं होता है

खुदा है और खुदा खुदा होता है
किस ने कह दिया
खुद में खुदा
और खुदा में खुद को खोजना होता है

सभी लिखते हैं लिखना भी चाहिये
कुछ सजीव ही

अजीब सा कुछ
लिखने लिखाने समझने समझाने का
हमेशा ही एक अजीब कायदा होता है

ना तेरा तेरे पास
ना मेरा मेरे पास
एक समय आता है हमेशा ही
कहीं भी किसी का कुछ भी
नहीं रहता है।

 चित्र साभार: https://depositphotos.com



Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online