बलिया: इस मंदिर में इस कमेटी द्वारा हुआ अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, भण्डारे के प्रसाद का भक्तों नें छक कर लिया भरपूर आनंद

"भुवनेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर के कर्ता-धर्ता लोकेश्वर पाण्डेय के सन्योजकत्व में नवयुवक मंगल दल कांवरिया संघ द्वारा भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का किया गया आयोजन"

खबरें आजतक Live

रतसर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कस्बा क्षेत्र स्थित प्राचीन भुवनेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर के कर्ता-धर्ता लोकेश्वर पाण्डेय के सन्योजकत्व में नवयुवक मंगल दल कांवरिया संघ द्वारा भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसकी पूर्णाहुति मंगलवार को हुई, जिसमें रागभोग, ब्रह्मभोज, बाल भोज आदि का आयोजन किया गया। बताते चलें कि नवयुवक मंगल कांवरिया संघ प्रत्येक वर्ष बैजनाथ धाम क्षेत्र कल्याणार्थ कांवड़ यात्रा करता था। परंतु वैश्विक महामारी कोरोना के चलते धार्मिक कार्यों में व्यवधान के दृष्टिगत कमेटी ने प्राचीन भुवनेश्वर महादेव मंदिर पर अखंड हरिनाम संकीर्तन पाठ कराने का निर्णय लिया। आचार्य पंडित कुन्जेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोचार के बीच अखंण्ड हरिनाम संकीर्तन के पूर्णाहुति पर पूजन, हवन, आरती, वंदन आदि विधि विधान से संपन्न कराया गया।

सभी ने कोरोना महामारी से मुक्ति हेतु व क्षेत्र कल्याणार्थ भगवान से प्रार्थना भी की। इस हरि नाम संकीर्तन पाठ के यजमान गोविंद सिंह व धनंजय शर्मा रहें। हजारो की संख्या मे दूर क्षेत्र से आये श्रद्धालु भक्तजन बाबा भुवनेश्वर महादेव का दर्शन कर भण्डारे के प्रसाद का छक कर भरपूर आनंद लिया। भण्डारे का कार्यक्रम सायं 4 बजे से देर रात्रि 11 बजे तक निर्बाध गति से चलता रहा। स्कन्ध की भांति चौकी प्रभारी रतसर उमापति गिरि मय फोर्स आयोजन के अंत तक नियंत्रण बनाये रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप सें नंदू सिंह, निर्भय पाण्डेय, मोहन चौबे, हैप्पी सिंह, मनोज वर्मा, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रेम खरवार, मिथुन खरवार व राजकुमार शर्मा सहित समस्त कांवरिया संघ के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

रिपोर्ट- डॉ ए० के० पाण्डेय

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online