यूपी: विदेश में नौकरी कर रहे बलिया जिलें के इस युवक की तेल की टंकी फटने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, शव को गाँव लाने की प्रक्रिया शुरू
"35 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ पिंटू पिछले 2 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में कर रहें थें काम, तेल की टंकी फट जाने से रियाजुद्दीन खान की हुई आकस्मिक मौत"
![]() |
| खबरें आजतक Live |
खेजुरी (बलिया, उत्तर प्रदेश)। अपने परिवार का जीविका चलाने के लिए विदेश जाकर काम करने वाले एक युवक की रविवार को दोपहर में एक तेल की टंकी के फट जाने से मौत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार खेजूरी थाना क्षेत्र के भुड़ाडीह निवासी 35 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ पिंटू खान पुत्र सैयद खान पिछले 2 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर एक कंपनी में काम करता था। रविवार को एक तेल की टंकी फट जाने से रियाजुद्दीन खान की सऊदी अरब मे ही आकस्मिक मौत हो गई। मौत की सूचना कंपनी द्वारा परिवार जनों को फोन के माध्यम से दिया गया। रियाजुद्दीन की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके पत्नी व परिवार वालों का रो रो कर बुरा बुरा हाल है। वहीं युवक के शव को गाँव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट- संवाददाता सत्यप्रकाश

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...