अंतराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राधा राव सम्मानित, नक्सल प्रभावित क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों के लिए किये गये कार्यो के लिए "आरंभ एक प्रयास संस्था" द्वारा किया गया सम्मानित

राजनांदगांव ...आरंभ एक प्रयास संस्था द्वारा नवदृष्टि फाउंडेशन के साथ मिलकर विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया । उक्त सम्मान समारोह का कार्यक्रम मयुर होटल में कोविड़ प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया। 
 कार्यक्रम के अतिथि छ0ग0 राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार,नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमति हेमा देशमुख,पार्षद श्री अमिन हुडड़ा जी थे। 
आरंभ एक संस्था की फाउंड़र श्रीमति खुशी सोनछ़त्रा, धारा रायचा,मोनिका बरड़िया सहित संस्था की सभी सदस्य इस दौरान मौजुद रहें। श्रीमति खुशी सोनछ़त्रा ने बताया कि संस्था पिछले दो वर्षों से समाजसेवा का कार्य कर रही है। उन्होने संस्था की दो वर्ष की गतिविधीयों का लेखा जोखा दिया, और उनकी संस्था द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की जानकारी दी।  इस अवसर पर  खेल के क्षेत्र में आदिवासी/नक्सल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपने घर में रखकर उनके खेल के साथ साथ सर्वांगिण विकास पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए छ0ग0 शासन द्वारा बास्केटबॉल खेल में उत्कृष्ट खिलाड़ी अवार्ड़ से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच एवं खिलाड़ी श्रीमति राधा राव को अपनी संस्था स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया गया। श्रीमति राधा राव न सिर्फ बास्केटबाॅल की उत्कृष्ट खिलाड़ी है अपितु वे बास्केटबॉल खेल में राजनांदगांव से रेल्वे में खेल कोटे से चयनित होने वाली पहली खिलाड़ी भी रही है। उन्होने अपने पति के साथ मिलकर आदिवासी/नक्सल क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं के उत्थान करने एवं बास्केटबॉल खेल को देश में नंबर एक बनाने के लिए रेल्वे से त्यागपत्र दे दिया एवं बास्केटबॉल खेल से जुड़ गई वे कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंड़ियन टीम की कोच भी रही हैं इसके अतिरिक्त इनके द्वारा प्रशिक्षित कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व भी किया है एवं स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक भी प्राप्त किये है। वे युगान्तर पब्लिक स्कूल  एवं दिल्ली पब्लिक स्कुल राजनांदगांव टीम की कोच भी है। उनकी कोचिंग में युगान्तर पब्लिक स्कूल  एवं दिल्ली पब्लिक स्कुल राजनांदगांव टीम की टीम ने न सिर्फ सी0 बी0 एस0 ई0 क्लस्टर बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में बालक बालिका टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किये है अपितु सी0 बी0 एस0 ई0 नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये है। इसके अतिरिक्त वे स्वयं भी बास्केटबाॅल खेल की नेशनल मेड़लिस्ट है। उन्होने कई नेशनल बास्केटबॉल प्रतियागिता में स्वर्ण,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये है। उन्होने एशियन बीच गेम्स में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। 
सम्मान प्राप्ति पर श्रीमति राधा राव को ईस्ट मित्रों एवं परिजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online