बलिया: इस पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली, पूर्व मंत्री नें भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला, कहीं यें बातें

"सपाइयों ने साइकिल रैली निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ भरी हुंकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया दावा"

खबरें आजतक Live

सिकन्दरपुर (बलिया, उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर व स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में साइकिल रैली दोपहर 12 बजे स्थानीय चेतन किशोर मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जल्पा चौक से होकर अस्पताल मार्ग, नगरा मोड़ घूम कर मुख्य बस स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार चुनाव में गरीबों, किसानों व मजदूरों के हित में बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपने सभी वादे भूल गई। यह सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान, मजदूर सहित सभी लोग परेशान हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस दौरान साइकिल रैली में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

साइकिल रैली के दौरान आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर महिलाओं और युवतियों के लिए ये रैली मुसीबत बन गई। सपाइयों की साइकिल रैली की वजह से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इस वजह से लोग घंटों तक जाम के झाम में फंसे रहे। इसके अलावा कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक ही बाइक पर चार- चार लोगों ने सवारी कर यातायात कानूनों का उल्लंघन भी किया। वहीं, कार्यकर्ता बीच सड़क पर साइकिल रोककर फोटो और सेल्फी खींचने में भी मशगूल रहे। रैली में सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। रैली मे मुख्य रूप से रमाशंकर विद्यार्थी, डॉक्टर मदन राय, रामजी यादव, भीष्म यादव, फून्नू राय, शिवजी त्यागी, दिग्विजय सिंह, चंद्रमा यादव, मुन्नी लाल यादव, राजेंद्र चौधरी, त्रिलोकी यादव, चंद्रमा यादव, अतूलेश यादव, सिंटू, बूढ़ा यादव, फैजी अंसारी, डेंजर भाई, राहुल यादव, वीरा यादव व आलोक यादव समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

रिपोर्ट- विनोद कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online