यूपी: हिन्दुस्तान समागम कार्यक्रम में इंटरव्यू के दौरान प्रभु श्रीराम को लेकर दिए इस बयान से सुर्खियों में छा गए सीएम योगी आदित्यनाथ

"यूपी के मुख्यमंत्री ने बुधवार को गोरखपुर में हिन्दुस्तान समागम कार्यक्रम में की शिरकत, हिन्दुस्तान के एडिटर इन चीफ शशि शेखर ने लिया योगी आदित्यनाथ का इंटरव्यू, इंटरव्यू में सीएम योगी ने कई मुद्दों पर खुलकर रखी अपनी बात"

खबरें आजतक Live

लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। गोरखपुर में हिन्दुस्तान समागम कार्यक्रम के दौरान हिन्दुस्तान के एडिटर इन चीफ शशि शेखर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरव्यू लिया। इस दौरान सीएम योगी ने एक ऐसा बयान दिया कि उनका यह बयान सुर्ख़ियों में आ गया। एडिटर चीफ शशि शेखर ने श्रीराम को लेकर सवाल किया तो सीएम योगी ने कहा मुझे नहीं लगता कि यूपी या देश के किसी व्यक्ति को जय श्रीराम बोलने में दिक्कत होगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि श्रीराम हमारे पूर्वज थे और हमें इस पर गर्व करना चाहिए। जो लोग ऐसा नहीं मानते हैं मुझे उनके डीएनए पर थोड़ा संदेह है। वहीं सीएम योगी ने प्रदेश में किए गए उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

सीएम योगी ने कहा साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है और इस कारण ही आज प्रदेश का हर तबका स्वीकार करता है कि दंगे न होने के कारण सभी प्रदेशवासी सुरक्षित हैं। क्योंकि दंगे में कोई एक तबका चपेट में नहीं आता है। इसके साथ ही प्रदेश में माफिया राज पर बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा लड़ाई चाहे माफिया के खिलाफ हो या मच्छर के खिलाफ, हमें हर एक तबके का भरपूर समर्थन मिला है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए बनाया गया है। इस अभियान से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भी मिला है। इससे पहले सीएम योगी ने गोरखपुर में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online