यूपी: छात्र छात्राओं के लिए आई खुशखबरी, स्कूल व कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया यें निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी करने के दिए निर्देश"

खबरें आजतक Live

लखनऊ (ब्यूरो, उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की सुधरती स्थिति को देखते हुए बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को टीम 9 की बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी तक आ गई है। अब तक साढ़े छह करोड़ कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। अलीगढ़, अमरोहा, एटा, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, मुरादाबाद और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।  55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया बिना किसी विवाद के पूरी हो गई। इस महत्वपूर्ण परियोजना  के लिए किसानों, अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही।

रिपोर्ट- लखनऊ डेस्क

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online