DHAMTARI विधायक ने भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की बधाई दी..!
धमतरी..सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला राखी का त्यौहार भाई बहन के रिश्ते को और भी मजबूत बना देती हैं, इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और रक्षा सूत्र के रूप में राखी भाई के कलाई पर बांध कर मिठाई खिलाती है और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देती है। उक्त बातें विधायक रंजना साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन पर्व पर बधाई संप्रेषित करते हुए कही। साथ ही आगे विधायक ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा पर्व प्रधान है, इसमें राजा का धर्म, प्रजा का धर्म, पिता का धर्म, पुत्र का धर्म, भाई का धर्म, पति का धर्म, पत्नी का धर्म, बड़ों का धर्म, छोटो का धर्म आदि निहित है, या जीवन की संस्कृति का निर्माण करते हैं, इन पर्वो में से एक महत्वपूर्ण पर्व रक्षा सूत्र बंधन है। वैसे तो यह अत्यंत पौराणिक पर्व है, इस पर्व में स्नेह और विश्वास का गहरा रिश्ता इस बंधन पर संजोया गया है। हमारी भारतीय सभ्यता की अनोखी एवं पवित्र संस्कृति है, जिसमें भाई बहन का स्नेहा है। यह पर्व सबके जीवन में नई खुशियां एवं उमंग लेकर आए, यही शुभकामनाएं हैं।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...