DHAMTARI : : दो मासूम बच्चों के सामने ही पिता की पानी में डूब जाने से हुई मौत.. जाने कैसे हुआ हादसा...!

छत्तीसगढ़ धमतरी..जिले के सिहावा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बोइरगांव से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है जहां दो बच्चों के सामने ही पिता की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। इस घटना के चलते परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है वही गांव में भी शोक डूब गया है। आपको बता दें कि मृतक घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था जिससे अब परिवार की नीव पूरी तरह बिखर चुकी है।मिली जानकारी के अनुसार मेचका थाना अंतर्गत आने वालेबोइरगांव निवासी आशाराम शोरी उम्र 37 वर्ष गुरुवार की दोपहर को अपने दो छोटे बच्चों को लेकर नाव से डैम नहाने गया था।जिसके बाद नाव में रखे तेल को लगाने झुक गया और पानी में गिर गया।मृतक को तैरना नहीं आता था जिसके कारण दोनों मौसम बच्चों के सामने ही पानी में डूब गया। इधर दोनों मासूम बच्चों ने हिम्मत करके नाव को किनारे पहुंचाया और घर जाकर घटना के बारे में जानकारी दी।जिसके बाद ग्रामीणों ने मृतक आशाराम का तलाश चालू कर दिया जिसका शव आज सुबह सोंढूर डैम में तैरती हुई लाश  देखे जाने पर ग्रामीणों द्वारा शव को बाहर निकाला गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।पुलिस मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online