English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
यह जो मेरा स्पोकन इंग्लिश कोर्स है इसमें मैं आपको बिल्कुल बेसिक से बिल्कुल A,B,C,D से ही आप को इंग्लिश सिखाने की कोशिश करूंगा।
मेरी भी हिंदी जो है वह फर्स्ट language हैं आप सब की तरह लेकिन इंग्लिश जो है वह हमारी सेकंड लैंग्वेज हैं। लेकिन इसे सीखने के लिए क्या जरूरी है और क्या जरूरी नही है ये सब बताने की कोशिश करूंगा आप चाहें कितना भी इंग्लिश का ग्रामर पढ़ ले कितना भी tenses सीख ले फिर भी हम ये नहीं सीख पाते हमारे पास vocabulary भी होती हजारों words की लेकिन उसको use में कैसे लेकर आए ये नहीं पता रहता ।
मेरे कई दोस्त मुझसे कहते हैं कि हम शुरू से शुरू करना चाहते हैं पहले tense पड़ेंगे फिर parts of speech पढ़ेंगे फिर हम सारी चीजें सीखकर उसके बाद इंग्लिश बोलना start करेंगे ताकि हम पहली बार english बोले तो सही से बोल सके गलत बोल कर अपना मजाक नहीं उठवाना चाहते।
तो आप सही बोलना चाहते हो तो प्लीज ध्यान दीजिए बिल्कुल शुरुआत से दोस्तों सबसे पहले हम बात करेंगे basic कि तो इसको बिल्कुल आराम से बिल्कुल शांति से समझिए जल्दबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है ।
हां आपको बहुत टाइम देना पड़ेगा इंग्लिश के लिए एक दिन में या रातों रात आपको कभी भी इंग्लिश नहीं आ सकती रातो रात कोई भी नहीं सीख पाता मेहनत तो करनी पड़ेगी लेकिन कैसे करनी है सही तरीका क्या है वो मैं आपके साथ शेयर कर रहा हूं आज। जब हम basic कि बात करते हैं या कोई भी language सीखना शुरू करें तो हमे पता होना चाहिए की उस लैंग्वेज का latter क्या है यानी उस language का अक्षर क्या है तो जैसा की आप सभी जानते ही हैं मुझे बताने की भी जरूरत नही हैं क्योंकि
A,B,C,D,E........................X,Y,Z
सबको पता हैं। ये सभी हमारा alphabets होता है ( A,B,C,D,E........................X,Y,Z ) ये सारे alphabet है और ये 26 होते हैं। और इन्हें हम दो भागों में बाटते हैं–
1.) Vowel - a,e,i,o,u
2.) Consonant - b,c,d,f,g,h,j,k,l,m,n,p,q,r,s,t,v,w,x,y,z
अगर आप english sikhana चाहते होतो उसके लिए पहली सीढ़ी है Vowel और Consonant के बारे में पता हो क्योंकि जब भी हम साउंड की बात करेंगे जब भी हम आर्टिकल (a,an, the) की बात करेंगे तो इसका बहुत importance है। ये बहुत ही छोटी छोटी गलती हैं जो हम english में करते हैं english सीखने टाइम अगर हम ये छोटी छोटी गलती करते है इंग्लिश बोलते टाइम तो अच्छा नहीं लगेगा। ये चीज को फिर बाद में सुधारना थोड़ा मुस्किल हो जाता है क्योंकि हमारी आदत बन जाए रहती है गलत बोलने की याद रखना हैं हमे सिर्फ vowel (a,e,i,o,u ) को याद रखना है ये पांच बस को फिर सब भूल जाओ कोई जरूरत नहीं है इन सब को याद रखने की यह हमारी 5 vowel (स्वर) है बाकी Consonant अपने आप याद हो जायेगा।
इससे हमे पता चलेगा की a कहा लगाना है an कहा लगाना हैं the कहा लगाना हैं और the को दी क्यों बोलेंगे वह मैं आगे आपको बताऊंगा। आप a,e,i,o,u ये पांच चीज याद रखिए क्योंकि जब भी हम स्पोकन इंग्लिश शुरू करते हैं तो आप को इंग्लिश बोलनी सीखनी है आपको लिखनी है वह अलग बात है लेकिन हम यह बात कर रहे है बोलने की और उसके लिए हमको जो जो चीज की जरूरी है वह है:–
Letter ===> Words ===> Sentence ===> Speech
Letter क्या हैं इसके बारे में हम ऊपर बात कर लिए किसी भी भाषा में किसी भी language में जो letters होते है उन्ही से Words बनाता है।
चलो फिर कोई words बनाते हैं और जानते है हमारा words कैसे बनाता है तो w,i,t,c,h ये पांचों letter से मिलकर हमारा word बना हैं और इससे हम witch बनाए है इसका मतलब होता है चुड़ैल भूतनी इसको बोलते हैं words तो letter से ही हमारा word बनाता हैं और कुछ word के कुछ combination जो एक meaningful sense देता है उसे बोलते हैं sentences
तो फिर चलो एक sentence बनाते हैं कुछ words के combination से
She looks like a witch.
इसका मतलब होता है वह भूतनी ( चुड़ैल ) की तरह दिखाई देती है।
तो अब हमे पता चल ही गया की किस प्रकार letter से हमारा word बनता है और words के combination से sentences
आपको कोई speech देनी हो आपको कोई आर्टिकल लिखना हो या कोई बात करनी हो किसी से तो वो आपकी speech बन जाएगी ।
दोस्तो मैंने बहुत ही simple तरीके से बताने की कोशिश किया है कि मैं आपको इस table से समझा सकू की इंग्लिश की शुरुआत हम कैसे करें–
आप अभी शुरु आत के लिए इतना समझ लीजिए खुद के बारे में बात करेंगे तो I लगाए और किसी भी लड़का या लड़की के लिए he/she लगाए तथा पेड़ पौधा कुर्सी टेबल किसी भी चीज के बारे में बात करें जिसका Gender हमे पता नहीं हैं तो उसके लिए it लगाए मतलब मतलब अब आप समझ ही गए होगे की लड़का के लिए he और लड़की के लिए she तथा non living ( निर्जीव ) के लिए it लगाएंगे।
अगर आपको अपने सामने वाले से बात करना है जिसका name आपको नहीं पता तो आप बोल सकते है You किसी को भी You करके तुम मेरी बात सुनो You listen to me ये बोल सकते है ।
अगर आपको किसी ग्रुप के बारे में बात करना हो तो आप बोल सकते हैं they या अगर आप अपने दोस्तों के ग्रुप के बारे में बात कर रहे हैं तो आप बोलेंगे they
Example :-
they are Monsters.
Ther are not good people.
अब आप समझ ही गए होगे की they हमे कब use करना हैं और they का मतलब होता है वे सब।
अब बात करते है We मतलब हम का we are a family. हम सब एक परिवार है । या आसन शब्दों में कहें तो we का use हम तब करते है जिसमें आप खुद भी involved रहे।
अब आगे बढ़ते है और जानते है की I के साथ क्या आएगा अगर हम present की बात कर रहे हैं तो I के साथ am आयेगा या have आएगा
अगर हम किसी दूसरे के बारे में बात कर रहे है जो सिर्फ एक है तो उसके लिए is या has आयेगा।
और अगर हम तुम के बारे में या वे सब के बारे में या हम सब के बारे में बात करेंगे तो ये सबके लिए आयेगा are have
अब past यानी भूतकाल की जब भी बात कर तो हम I के साथ लिखेंगे was मान लो अगर इनमें एक्सेप्शन है मैं मना नहीं करता की एक्सेप्शन नहीं है और यह rule पक्के हैं 100% लेकिन यह 90% आपके अप्लाई होंगे और शुरुआत करने के लिए इनके अलावा कहीं भी नहीं जा सकते इसके अलावा कोई चारा हैं ही नहीं आपके पास कुछ conditional sentences है जिसमे I के साथ were आता है।
तो अब आपको समझ आ ही गया होगा थोड़ा बहुत की past में i के साथ was आयेगा और he, she, it और नाम के साथ was या had आयेगा और बाकि सब बच गया तुम हो वे सब या हम सब इन सब के साथ were या had आयेगा।
Future में आपको ज्यादा टेंशन नहीं लेने इसमें सिर्फ और सिर्फ will और shall आ सकता है। ये मैं आपको इसलिए कह रहा हूं क्योंकि will सबके साथ आ सकता है shall सबके साथ आ सकता है क्योंकि आज के दिन modern English में आप हमेशा हर किसी सब्जेक्ट के साथ will का यूज कर सकते हैं । कुछ exceptions है जैसे I और V के साथ पहले shall का करते थे या हम सवाल पूछेंगे तो shall का ही use करेगें लेकिन आप सबके लिए शुरूआत करने के लिए मैं समझता हूं ये सब enough हैं और धीरे-धीरे ही आपको शुरुआत करनी पड़ेगी इंग्लिश की तो अगर आप इसे homework की तरह लेना चाहते हैं तो मैं आपसे request करना चाहता हूं मैं जो टेबल बताया हूं ऊपर तो उनसे related दो – दो sentence लिखे तो आपको आगे और मजा आएगा।
तो दोस्तों आज की क्लास में यही समाप्त करता हूं अगर आपको मेरा यह Post थोड़ा सा भी अच्छा लगा या कुछ सीखने को मिला होगा तो प्लीज़ शेयर कीजिए इसको अपने दोस्तों के साथ और मैं आपको गारंटी देता हूं कि जैसे इंग्लिश में सीख पाया हूं उसी तरीके से मैं आप सब को इंग्लिश सिखाने की कोशिश करूंगा।
______________ Thank You _______________________
Read more
- Definition of English gramma
- Voice Voice (वाच्य)
- Question tags
- Narration (कथन)
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Parts of speech
- Time and Tense ( टाइम एंड टेंस ) – समय और काल
- Present Indefinite Tense ( सामान्य वर्तमान काल)
- Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
- Present Perfect Tense ( पूर्ण वर्तमान काल )
- Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण वर्तमान होते हुए अपूर्ण काल)
- Past Indefinite Tense ( सामान्य भूत काल )
- Past Continuous Tense (अपूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Tense ( पूर्ण भूत काल )
- Past Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भूतकाल काल)
- Future Indefinite Tense ( सामान्य भविष्य काल )
- Future Continuous Tense (अपूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Tense ( पूर्ण भविष्य काल )
- Future Perfect Continuous Tense (पूर्णापूर्ण भविष्य काल)
- English सीखने का शुरुआती तरीका :- एकदम स्टार्टिंग से इंग्लिश सीखे
- Definition of English grammar
- Article ( आर्टिकल )
- Number ( वचन )
- Parts of speech ( कथन के खण्ड )
- Case ( कारक )
- Subject - Verb Agreement
- Sentence ( सेंटेंस ) – वाक्य
- Mood ( मूड ) – अवस्था
- Noun - संज्ञा
- Pronoun – सर्वनाम
- Verb क्रियाा
- Time & Tense - समय और काल
- Adverb
- Number - singular and plural number
- Adjective
- Gender - लिंग
- Case ( कारक )
- Article ( आर्टिकल )
- Subject - verb agreement
- Conjunction,preposition and Interjection

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...