TOP BREAKING : : धमतरी में धोखाधड़ी के मामले में एक बाबा और उसका साथी गिरफ्तार ...पैसे को चार गुना करने दिया था लालच.. धमतरी साईबर सेल और अर्जुनी पुलिस की कार्रवाई..!

छत्तीसगढ़ धमतरी....  थाना अर्जुनी अंतर्गत ग्राम खरतुली निवासी प्रार्थी तरुण साहू ने दिनांक 27/07/2021 की रात्रि लिखित आवेदन देकर थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि जिला बालोद के अर्जुंदा थाना अंतर्गत ग्राम परसतराई निवासी संतोष विश्वकर्मा से के द्वारा अपने साथी संतराम जोशी व यादव नामक बाबा के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक रकम को चौगुना करने का लालच देकर उसे डेमो दिखाये तथा दिनांक 24/07/2021 को तीनों मिलकर उसके घर खरतुली में रुपए चौगुनी करने के लालच देकर 10 लाख रुपए को काले रंग के कपड़े में बांधकर उसे झांसा देकर भाग गए। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी संतोष विश्वकर्मा, संतराम जोशी तथा यादव नामक बाबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 207/21 धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
           पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने उक्त मामले में झांसा देकर ठगी करने वाले नामजद आरोपियों की त्वरित पतासाजी करने थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन एवं साइबर सेल निरीक्षक भावेश गौतम को समुचित दिशा-निर्देश दिए। मामले की विवेचना के दौरान आरोपी संतोष विश्वकर्मा व संतराम जोशी के सकुनत में दबिश देकर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने तथाकथित यादव नामक बाबा के साथ मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए यादव नामक बाबा के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से धोखाधड़ी कर प्राप्त रकम को आपस में बंटवारा करने एक राय होकर रकम चौगुनी करने का झांसा दिए, किन्तु यादव बाबा पूरे रुपए लेकर भाग गया तथा उसका मोबाइल भी बंद मिला। मामले में दोनों आरोपी संतोष विश्वकर्मा व संतराम जोशी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही मुख्य आरोपी तथाकथित यादव नामक बाबा फरार होने से लगातार पतासाजी करते हुए साक्ष्य भी संकलित किया जा रहा था, किंतु नाम-पता ज्ञात नहीं होने से कोई ठोस सुरागरसी नहीं मिल पा रही थी। इसी दरमियान तकनीकी साक्ष्यों का संकलन कर बारीकी से अवलोकन व विश्लेषण किया गया। साथ ही अन्य सीमावर्ती जिलों से भी जानकारी ली गई।

          नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के दिशा निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी एवं नोडल अधिकारी श्री अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में संकलित साक्ष्यों के विश्लेषण से आरोपी का हुलिया एवं विश्वसनीय मुखबिर लगाकर सूचना एकत्र किया गया। इसी दरमियान ज्ञात हुआ कि *जिला कवर्धा के थाना कवर्धा अंतर्गत चौकी बाजार चारभाठा में विगत वर्ष दिसंबर 2020 में इसी प्रकार की घटना कारित करते हुए रुपए पैसों को चौगुना करने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके संबंध में संपूर्ण दस्तावेज संकलित कर थाना अर्जुनी के मामले से मिलान किया गया। कवर्धा के मामले में गिरफ्तार आरोपी मनीष वर्मा का हुलिया तथाकथित यादव बाबा से मिलान* हुआ, जिसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

          *पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने फरार आरोपी यादव नामक बाबा की पतासाजी हेतु* थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन एवं साइबर सेल निरीक्षक भावेश गौतम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरुण जोशी एवं नोडल अधिकारी श्री अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में* संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपी की हर संभावित स्थानों में पतासाजी हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा संदेही आरोपी मनीष वर्मा के सकुनत में दबिश दी गई, किंतु आरोपी नहीं मिला। टीम अलग-अलग स्थानों में लगातार पतासाजी करते हुए मुख्य आरोपी तथाकथित यादव बाबा (संदेही मनीष वर्मा) को काफी मशक्कत बाद कवर्धा में मिलने पर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि नवरंगपुर उड़ीसा से हाथ की सफाई से रुपयों को चौगुना करने का लालच देने का प्रशिक्षण लिया। फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उनके परिचितों का विश्वास जीतकर डेमो दिखाते हुए रुपए 4 गुना करने का लालच व झांसा देते हुए बातों में उलझाकर रुपए लेकर फरार हो जाना तथा ग्राम खरतुली में भी संतोष विश्वकर्मा व संतराम जोशी के साथ मिलकर रुपए को चौगुना करने का लालच देकर 10 लाख रुपए काले कपड़े में लपेटकर झांसा देते हुए बातों में उलझाया तथा दोस्त से मिलने का बहाना बनाकर भाग गया एवं अपने साथी राजू सेन उर्फ झुनेंद्र के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों में घूमते रहा। इस दौरान उन्ही रुपयों से हटकेशर में भूमि क्रय करने का सौदा 6.90 लाख रुपए में कर बयाना 4.47 लाख रुपए देना* व अन्य पैसे जुआ, शराब और खाने-पीने में खर्च होना बताया। मुख्य आरोपी के कब्जे में रखे मटमैला रंग के थैला से एक नग कटर, काले रंग के कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक बोतल में भरी बीटाडीन घोल व नकदी रकम 1.80 लाख रुपए बरामद किया गया। साथ ही सौदा की गई भूमि के दस्तावेज को बरामद कर विधि अनुरूप कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होंडा हॉर्नेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एएफ 5945 को भी विधिवत जप्त किया गया है।

        इसी क्रम में मुख्य आरोपी मनीष वर्मा के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राजू सेन उर्फ झुनेंद्र की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम भेजा गया। उक्त टीम ने आरोपी राजू सेन उर्फ झुनेंद्र को किलेपार से हिरासत में लेकर विधिवत पूछताछ किया गया। जिसने मुख्य आरोपी मनीष वर्मा के साथ घटना में सम्मिलित होना तथा धोखाधड़ी उपरांत बंटवारे में मिले 2.50 लाख रुपए में से 60000/-रुपये बरामद कराना, शेष पैसे खर्च हो जाना बताया। उल्लेखनीय है कि *घटना में संलिप्त आरोपी राजू सेन उर्फ झुनेंद्र थाना गुंडरदेही में पंजीबद्ध एनडीपीएस एक्ट के मामले में पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुका है।* 

      दोनों आरोपियों के मेमोरेंडम कथन, उपलब्ध साक्ष्य व अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 आरोपियों के कब्जे से जप्त सामग्री-
01. कुल नकदी रकम 2.40 लाख रुपए
02. एक नग कटर
03. सफेद पॉलिथीन में काले रंग के कपड़े के टुकड़े
04. शीशी में भरी बीटाडीन घोल
05. घटना में प्रयुक्त नीले रंग की होंडा हॉर्नेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एएफ 5945 कीमती 80000/-रुपये

 गिरफ्तार किए गए आरोपी के नाम
01. मनीष वर्मा उर्फ यादव बाबा पिता चंद्रभान वर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन शिवपुरी चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव
02. राजू सेन उर्फ झुनेंद्र पिता स्वर्गीय नारायण सेन उम्र 31 वर्ष साकिन कोसागोंदी थाना गुरुर जिला बालोद


         इस प्रकार संयुक्त टीम में थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन, सहायक उप निरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनाथ निर्मलकर, आरक्षक सत्येंद्र दीक्षित, नंद कुमार ध्रुव एवं साइबर टीम से निरीक्षक भावेश गौतम, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल, कृष्णा पाटिल, कमल जोशी व धीरज डड़सेना के द्वारा सतत पतासाजी करते हुए धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी मनीष वर्मा उर्फ यादव बाबा एवं उसके साथी राजू सेन उर्फ झुनेंद्र को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online