250+ पर्यायवाची शब्द - परिभाषा, अर्थ & उदाहरण | Paryayvachi Shabd (Synonyms) in Hindi
पर्यायवाची शब्द का अर्थ / आशय:
पर्यायवाची शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - 'पर्याय' + 'वाची'। 'पर्याय' का शाब्दिक अर्थ है- 'समान, अन्य या दूसरा' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले'।
अर्थात
वे सभी शब्द जिनके अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
पर्यायवाची शब्द की परिभाषा:
"ऐसे शब्द जिनके अर्थ सामान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते है।"
दूसरे शब्दों में-
"वे शब्द जो भिन्न-भिन्न होते हुए भी किसी एक अर्थ को स्पष्ट करते हैं, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। इन्हें समानार्थी या समानार्थक शब्द भी कहते है।"
जैसे-
सूर्य निकल आया है।
सूरज निकल आया है।
रवि निकल आया है।
उपर्युक्त वाक्यों में सूरज शब्द के पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया गया है। इन वाक्यों में सूरज शब्द के पर्यायवाची का प्रयोग करने से इनके सामान अर्थ निकल रहे हैं।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...