यौगिक शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | यौगिक शब्द किसे कहते हैं?

यौगिक शब्द | Yogik Shabd in Hindi

हिंदी व्याकरण में 'यौगिक शब्द', "शब्द विचार" के भेद का ही एक प्रकार है। 
बनावट (व्युत्पत्ति) एवं रचना के आधार पर शब्दोँ के तीन भेद होते हैं- (1) रूढ़ शब्द, (2) यौगिक शब्द (3) योगरूढ़ शब्द। 
आज हम इस पोस्ट में "यौगिक शब्द" के बारे में पढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि यौगिक शब्द किसे कहते हैं ? यौगिक शब्द का अर्थ, परिभाषा तथा उदाहरण क्या हैं। 

यौगिक शब्द का अर्थ

'यौगिक' का शाब्दिक अर्थ है "योग से बना हुआ"।


यौगिक शब्द की परिभाषा-

वे शब्द जो दो या दो से अधिक शब्दों के योग से बने होते हैं, उन्हें 'यौगिक शब्द' कहते हैं। यौगिक शब्दों के खंड किए जा सकते हैं तथा इसके प्रत्येक खंड का अर्थ होता है। 

जैसे- दीपावली (दीप + अवली), रसोईघर (रसोई + घर), मानवता (मानव + ता) आदि।


यौगिक शब्द के 50 उदाहरण 

  1. अनुपालन
  2. गीतांजलि
  3. चिकित्सालय
  4. महादेव 
  5. तीर्थाटन 
  6. महीन्द्र
  7. देवालय
  8. महोत्सव 
  9. विद्यालय
  10. सदाचार 
  11. घुड़सवार
  12. आच्छादन 
  13. अनुशासन
  14. रामायण
  15. सुरेन्द्र
  16. प्रात:काल
  17. विद्यालय
  18. अन्तःकरण
  19. मनोविकार
  20. अन्तर्राष्ट्रीय
  21. सदानन्द
  22. राष्ट्राध्यक्ष 
  23. युगान्तर 
  24. शरणार्थी
  25. सत्यार्थी
  26. प्रसंगानुकूल
  27. परमावश्यक
  28. उदयाचल
  29. ग्रामांचल 
  30. हस्तान्तरण
  31. दीक्षान्त 
  32. देशान्तर
  33. देहान्त 
  34. धर्मात्मा
  35. नवांकुर
  36. पाठशाला 
  37. पुष्पावली
  38. पुस्तकालय
  39. फलाहार
  40. भयाकुल
  41. महात्मा
  42. मात्राज्ञा 
  43. वार्तालाप
  44. विकलांग 
  45. हिमालय
  46. प्रयोगशाला
  47. मायाधीन
  48. स्नानागृह 
  49. सहानुभूति
  50. सावधान

    Comments

    Popular posts from this blog

    Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

    Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online