सार्थक शब्द & निरर्थक शब्द: परिभाषा, भेद और उदाहरण

1. सार्थक शब्द- 

परिभाषा: वे शब्द जिनका कुछ या कोई अर्थ निकलता हो "सार्थक शब्द' कहलाते हैं।  

जैसे- 

घर, विद्यालय, पुस्तक, अलमारी, गाड़ी, वायु, आकाश, मुंबई आदि।


2. निरर्थक शब्द- 

परिभाषा: वे शब्द जिनका कुछ या कोई भी अर्थ न निकले, 'निरर्थक शब्द' कहलाते हैं। 

जैसे-

रोटी-वोटी, 

घर - वर 

पानी-वानी

खाना-वाना

गाड़ी -वाड़ी 

अलग-थलग

चाय-वाय 

फल -वल 

आदि।


नोट: हिंदी व्याकरण में निरर्थक शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता है।  परंतु कभी-कभी बोलचाल भाषा में प्रवाह लाने के लिए निरर्थक शब्दों प्रयोग करते सुनने / देखने को मिलता है।  

जैसे-

आपने चाय-वाय पी।

उसने खाना - वाना खाया 

आपने पानी - वानी पिया।

अंकिता घर-वर गयी। आदि। 


सार्थक शब्दों के भेद-

सार्थक शब्दों के निम्नलिखित 10 भेद होते हैं-

1. एकार्थक शब्द 

2. अनेकार्थक शब्द 

3. पर्यायवाची/समानार्थक शब्द 

4. विलोम/विपरीतार्थक शब्द 

5. समरूपीभिन्नार्थक / श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द 

6. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

7. एकार्थक प्रतीत होने वाले शब्द

8. ध्वनिबोधक शब्द

9. शब्द-युग्म

10. समूहवाचक शब्द 


सार्थक शब्द (प्रकार) & उदाहरण 

1. एकार्थक शब्द-

एकार्थक शब्द का अर्थ है--एक अर्थ वाला।

एकार्थक शब्दों से केवल एक ही अर्थ का बोध होता है। 

जैसे- पुस्तक, बुढ़ापा, घर, पर्वत, हिंदी आदि।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online