विकारी शब्द - परिभाषा, भेद तथा उदाहरण | विकारी शब्द किसे कहते हैं ?

विकारी शब्द | विकारी शब्द किसे कहते हैं ?

हिंदी व्याकरण के महत्त्वपूर्ण अंग में से शब्द विचार एक अंग हैं। विकारी शब्द, 'शब्द-विचार' का ही एक भाग है। 

हिंदी व्याकरण में प्रयोग के आधार पर शब्दों को दो भागों में बाटा  किया गया है- 1. विकारी शब्द 2. अविकारी शब्द।

आज हम यह इस पेज में विकारी शब्द किसे कहते हैं? विकारी शब्द की परिभाषा, विकारी शब्द के भेद (सभी प्रकार) को उदाहरण सहित पढ़ेंगे। 


विकारी शब्द की परिभाषा 

ऐसे शब्द जिनके रूप में लिंग, वचन, कारक, काल, पुरुष आदि के कारण कोई विकार (परिवर्तन) हो, तो ऐसे शब्दों को 'विकारी शब्द' कहा जाता हैं। 

जैसे-

लड़का -- लड़के -- लड़कों (संज्ञा) 

मैं  - मैंने - मुझे - मुझसे (सर्वनाम)

नया  - नई  - नए (विशेषण) 

आया - आई  - आए - आओ (क्रिया)


विकारी शब्द के भेद: 

ऊपर दिए उदाहरणों के आधार पर हम कह सकते हैं कि विकारी शब्द के निम्नलिखित चार प्रकार के होते हैं:

1. संज्ञा 

2. सर्वगाम 

3. विशेषण 

4. क्रिया।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online