रूढ़ शब्द - परिभाषा तथा उदाहरण | रूढ़ शब्द किसे कहते हैं?

रूढ़ शब्द | Rudh Shabd in Hindi

हिंदी व्याकरण में 'रूढ़ शब्द', "शब्द-विचार" के भेद का ही एक प्रकार है। 
बनावट (व्युत्पत्ति) एवं रचना के आधार पर शब्दोँ के तीन भेद होते हैं- (1) रूढ़ शब्द, (2) यौगिक शब्द (3) योगरूढ़ शब्द। 
आज हम इस पोस्ट में "रूढ़ शब्द" के बारे में पढ़ेंगे। आइए जानते हैं कि रूढ़ शब्द किसे कहते हैं ? रूढ़ शब्द का अर्थ, परिभाषा तथा उदाहरण क्या हैं। 

रूढ़ शब्द का अर्थ

'रूढ़' का शाब्दिक अर्थ है- "प्रसिद्ध"।


रूढ़ शब्द की परिभाषा

वे शब्द जिन्हे किसी निश्चित अर्थ के लिए प्रयुक्त किया जाता है।  ऐसे शब्द जिनके खण्ड करने पर उनके खण्डो का कोई अर्थ न निकले तथा जो परंपरा से चले आ रहे हैं 'रूढ़ शब्द' कहलाते हैं। 

दूसरे शब्दों में-

ऐसे शब्द जिनके सार्थक खंड नहीं किए जा सकते, उन्हें  'रूढ़ शब्द' कहते हैं। जैसे- 'दिन' एक सार्थक शब्द है।  इसके खण्ड करने पर ‘दि ’ और ‘न’ का कोई सार्थक अर्थ नहीँ निकलता है। इसी प्रकार जैसे--पानी, पैर, हाथ, सिर, कल, चल, घर, कुर्सी, मेज, घर, पुस्तक, रोटी, घास, मकान आदि रूढ़ शब्द हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online