(CTET) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 | CTET 2021- Paper I & II, Types, Exam Syllabus, Eligibility | CTET Notification 2021 Details in Hindi
CTET क्या है? | CTET Full-Form in Hindi
CTET का Full-Form "Central Teacher Eligibility Test" होता है, जिसे Hindi में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कहते है।
Central Teacher Eligibility Test (CTET) अर्थात "केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा" एक ऐसी परीक्षा है जिसके द्वारा शिक्षकों की योग्यता की जांच की जाती है। अगर आपका सपना शिक्षक बनने का है तो आप CTET को क्वालीफाई करने के बाद बन सकते हैं।
CTET का मुख्य उद्देश्य प्राइमरी तथा जूनियर स्कूलों में क्वालिटी शिक्षकों को मोहय्या कराना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर (National Level) पर होती है। एजुकेशन में स्नातक करने वाला कोई भी विद्यार्थी अगर इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेता है तो वह कक्षा 1 से कक्षा 5 तक और कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के बच्चो को पढ़ाने के लिए योग्य हो जाता है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद आप केंद्र तथा राज्य के सरकारी स्कूलों के लिए होने वाली teachers Recruitment Exams में बैठने के लिए Eligible होजाते हैं। इसके अतिरिक्त CTET उत्तीर्ण करने के बाद, देश के किसी भी प्राइवेट तथा सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में पढ़ा सकते हैं।
यह CTET परीक्षा सीबीएसई बोर्ड के द्वारा आयोजित कराई जाती है। केंद्र दवारा टीचर्स के लिए कराई जाने वाली इस सीटेट परीक्षा को प्रत्येक राज्य मान्यता देता है। आप राज्य द्वारा आयोजित किसी भी स्टेट टेट (State TET) के स्थान पर CTET का प्रयोग करके Teachers बन सकते हैं।
CTET परीक्षा के प्रकार
CBSE के द्वारा CTET की 2 तरह की परीक्षाओं में विभाजित किया गया है जिसमे दो पेपर होते है। Paper 1 & Paper 2, यह परीक्षा मुख्यत दो चरणों में आयोजित होती है।
Paper 1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार, Class 1 से लेकर Class 5 तक बच्चो को पढ़ाने के लिए मान्य होगा। Paper 2 में उत्तीर्ण उम्मीदवार, कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक पढ़ने के लिए योग्य होंगे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...