ईडी क्या हैं ? ED की Full Form क्या है ?

न्यूज़ चैनल और अखबारों में कही न कही ED का नाम पढ़ने सुनने को मिल ही जाता हैं। ईडी ने किसी नेता,कारोबारी के घर या ऑफिस में छापा मारा,ईडी ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच शुरू की,किसी कारोबारी या नेता से पूछताछ की आदि खबरे हर दिन सामने आती हैं। तो सवाल यह उठता हैं कि आखिर ईडी क्या हैं ? ईडी की फुल फॉर्म क्या होती हैं। 

यदि आप ईडी के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढे क्योंकि इस पोस्ट में आपको ED क्या हैं ? ED की Full Form क्या हैं ? ED के क्या काम और अधिकार हैं ? आदि सवालो के जबाव मिल जायेंगे। 

ed-kya-hai-ed-full-form-in-hindi

ED की Full Form क्या हैं ? 

ED की Full Form हैं 'Directorate of Enforcement'। इसे Enforcement Directorate भी कहा जाता हैं। इसे हिन्दी में 'प्रवर्तन निदेशालय' के नाम से जाना जाता हैं। यह एक विशेष वित्तीय जांच एजेंसी हैं। 

ED ( प्रवर्तन निदेशालय ) क्या हैं ? What is ED in Hindi 

'Directorate of Enforcement' जिसे हिन्दी में प्रवर्तन निदेशालय के नाम से जाना जाता हैं,यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाली एक विशेष वित्तीय जांच एजन्सि हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक कानून प्रवर्तन एजेंसी और आर्थिक खुफिया एजेंसी है जो भारत में आर्थिक कानूनों को लागू करती हैं। यह आर्थिक कानून निम्न हैं - 

  1. Foreign Exchange Management Act,1999 (FEMA)
  2. Prevention of Money Laundering Act, 2002 (PMLA) 

यदि कोई नागरिक विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 और धन शोधन निरोधक अधिनियम,2002 का उल्लंघन करता हैं तो उसके खिलाफ जांच करने का अधिकार और उसे गिरफ्तार करने का अधिकार ईडी को दिया गया हैं। 

इस विशेष वित्तीय जांच एजन्सि में भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय कॉर्पोरेट कानून सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा में से चुने गये अधिकारी काम करते हैं। 

ED का क्या काम हैं ? प्रवर्तन निदेशालय के कार्य और अधिकार 

'Directorate of Enforcement' जांच एजन्सि का मुख्य कार्य विदेशों से भारत में भेजी जाने वाली अवैध या संदिग्ध विदेशी मुद्रा और भारत से विदेशों में भेजी जाने वाली अवैध मुद्रा से जुड़े मामलों की जांच करना,मनी लॉन्ड्रिंग,काले धन से जुड़े मामलों की जांच करना हैं। 

ईडी को उन सभी लोगो के खिलाफ केस करने,जांच करने और गिरफ्तार करने का अधिकार प्राप्त हैं जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 और धन शोधन निरोधक अधिनियम,2002 का उल्लंघन करने के दोषी या आरोपी हैं। 

ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) का गठन कब किया गया था ? 

इस निदेशालय का गठन 1 मई 1956 को किया गया था तब इसे 'प्रवर्तन इकाई' नाम दिया गया था। लेकिन फिर 1957 में इस इकाई का नाम बदलकर प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) कर दिया गया था। 

ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) का मुख्यालय कहा स्थित हैं ? 

ED ( Directorate of Enforcement ) का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय के रीजनल कार्यलय भी हैं जो निम्न स्थान पर हैं - 

रीजनल कार्यलय - मुम्‍बई, चैन्‍नई, चंडीगढ, कोलकाता, दिल्‍ली ।

ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय : अहमदाबाद, बंगलौर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोच्ची, दिल्ली, पणजी, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जालंधर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना,श्रीनगर में स्थित हैं। 

भारत में भ्रष्टाचार को कम करने में ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) की भूमिका

भारत में भ्रष्टाचार को कम करने में ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं। यह विशेष एजन्सि अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करती हैं जिससे मनी शोधन और काले धन से जुड़े गंभीर मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच करके उन्हे कानून के अनुसार दण्ड दिलाती हैं। 

इस पोस्ट में आपने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) क्या हैं ? ED Full Form क्या हैं ? ईडी के काम और अधिकार क्या हैं ? से जुड़ी जानकारी प्राप्त की हैं। यदि यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित हुई हैं तो इसे सोश्ल मीडिया पर शेयर जरूर करे। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कमेंट कर सकते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online