Mid Term Sample Paper QP - VI - Hindi
केन्द्रीय विद्यालय संगठन
अर्ध वार्षिक परीक्षा (2021-22)
कक्षा-VI
समय-2घण्टा। विषय-हिन्दी। पूर्णांक- 40
प्रश्न-1 निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों से सही उत्तर चुनकर लिखिए। (1×5=5)
संसार में सबसे मूल्यवान वस्तु समय है क्योंकि दुनिया की अधिकांश वस्तुओं को घटाया-बढ़ाया जा सकता है, पर समय का एक क्षण भी बढ़ा पाना व्यक्ति के बस में नहीं है। समय के बीत जाने पर व्यक्ति के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं होता। विद्यार्थी के लिए तो समय का और भी अधिक महत्त्व है। विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है शिक्षा प्राप्त करना। समय के उपयोग से ही शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। जो विद्यार्थी अपना बहुमूल्य समय खेल-कूद, मौज-मस्ती तथा आलस्य में खो देते हैं वे जीवन भर पछताते में रहते हैं, क्योंकि वे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और जीवन में उन्नति नहीं कर पाते। मनुष्य का कर्तव्य है कि जो क्षण बीत गए हैं, उनकी चिंता करने के बदले जो अब हमारे सामने हैं, उसका सदुपयोग करें।
(क) समय को सबसे अमूल्य वस्तु क्यों कहा गया है?
(i) इसका एकक्षण भी घटाया-बढ़ाया नहीं जा सकता
(ii) सम्य व्यक्ति के वश में नहीं है।
(iii) समय ही व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है
(iv) मनुष्य उस समय की गति को नहीं रोक सकता
(ख) विद्यार्थी जीवन का उद्देश्य है
(i) जीवन को सुखी बनाना
(ii) गुरुओं का आदेश मानना
(iii) व्यक्ति के जीवन में समय का महत्त्व
(iv) शिक्षा प्राप्त करना
(ग) विद्यार्थी जीवन भर क्यों पछताते रहते हैं ?
(i) क्योंकि वे आलसी होते हैं
(ii) जो अपना कीमती समय मौज मस्ती और आलस्य में खो देते हैं।
(iii) जो ज्ञान प्राप्त नहीं करते।
(iv) जो विद्यार्थी माता-पिता और गुरुओं की आज्ञा का पालन नहीं करते
(घ) संमय के संबंध में व्यक्ति का क्या कर्तव्य बताया गया है?
(i) परिश्रम करें
(ii) मन लगाकर पढ़ाई करें
(iii) बीते समय के बारे में पश्चाताप न करके वर्तमान समय का सदुपयोग करें
(iv) असफल होने पर निराश न हों, पुनः प्रयास करें
(ङ) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक सुझाइए
(i) समय का सदुपयोग
(ii) समय और मनुष्य
(iii) विद्यार्थी और समय
(iv) अमूल्य समय उत्तर
प्रश्न 2. निम्नलिखित अपठित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों से सही उत्तर को चुनकर लिखिए। (1×5=5)
बात सभी ने यह है मानी।
हवा सुबह की बड़ी सुहानी।
सदा ताज़गी देती है यह।
आलस को हर लेती है यह ॥
यह रोगी न होने देती।
तनिक न सेहत खोने देती।
सुबह सैर पर जाकर देखो।
हवा निराली पाकर देखो।
अगर सैर पर नित जाओगे।
अच्छी सेहत तुम पाओगे।
(क) इस कविता में किसका गुणगान किया गया है?
(i) सुबह की ताज़गी भरी हवा का
(ii) सुबह-सुबह योगाभ्यास करने का
(iii) सुबह-सवेरे कसरत करने का
(iv) इन सभी का
(ख) सुबह की हवा के बारे में क्या बताया गया है?
(i) सुबह की हवा ताज़गी देती है।
(ii) यह स्वस्थ रखती है।
(iii) यह अच्छी सेहत देती है।
(iv) उपर्युक्त सभी
ग) सुबह सैर पर जाने से क्या लाभ मिलेगा?
(i) व्यक्ति धनवान बनेगा ।
(ii) अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा
(iii) अच्छे दोस्त बनेंगे
(iv) इनमें कोई नहीं
(घ) इस कविता का सबसे उपयुक्त शीर्षक क्या होगा ?
(i) सुबह की हवा
(ii) सुबह की सैर
(iii) अच्छी सेहत एक वरदान
(iv) आलस्य दूर भगाने का मंत्र
(ङ) सुबह की हवा कैसी है?
i) बड़ी सुहानी ii) एकदम ठंडी iii) बेहद गर्म iv) भयंकर
प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2×5=10)
(क) केशव और श्यामा ने चिड़ियों के और अंडों की देखभाल के लिए क्या किया ?
(ख) मानव ने कब से इतिहास लिखा?
(ग) 'ऐसे-ऐसे' किस प्रकार का रोग था और क्यों हुआ था ?
(घ) चाँद को कौन सी बीमारी है?
(ङ) मेहनत करने वालों का रास्ता कैसा होता है?
प्रश्न 4. निर्देशानुसार उत्तर दीजिए। (1×10=10)
(क) लाल-लाल फूल में 'लाल-लाल' शब्द क्या होगा?
(ख) 'जंगली' शब्द में कौन सा प्रत्यय है?
(ग) 'शिष्टाचार' शब्द का संधि विच्छेद कीजिए।
(घ) 'हाथ साफ करना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
(ङ) 'पाँच किलो आलू' में कौन सा विशेषण है?
(च) आज अचानक ठंड बढ़ गई। वाक्य में क्रियाविशेषण क्या है?
(छ) कैकेयी के दो वरदान क्या थे?
(ज) राम दंडक वन में कितने वर्ष रहे?
(झ) नाक कान काटने के बाद शूर्पनखा कहाँ गई?
(त) ताड़का राक्षसी को किसने मारा?
प्रश्न 5. निम्नलिखित विषयों से किसी एक पर निबंध लिखिए। 100 शब्दों में (5)
पुस्तकालय, मेरी पहली रेल यात्रा, मेरी प्रिय पुस्तक
प्रश्न 6. बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश हेतु प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए। (5)
--------------------------
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...